big news
Banbhulpura news : कल आ सकता है बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में फैसला, अलर्ट मोड में पुलिस

Banbhulpura News : बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने है। कल इस मामले में फैसला आ सकता है। फैसले से पहले पुलिस अलर्ट मोड में नजर आ रही है। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
Table of Contents
Banbhulpura मामले में कल आ सकता है फैसला
हल्द्वानी के बनभूलपुरा के अतिक्रमण का मामला जो कि लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन है, उस पर कल सुप्रीम फैसला आ सकता है। कल सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी के चर्चित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुनवाई होनी है। कल आने वाले फैसले से तय होगा कि 29 हेक्टेयर भूमि पर बसे 4325 घरों को उजाड़ा जाएगा या फिर ऐसे ही रहने दिया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट में कल होगी बनभूलपुरा मामले की सुनवाई
बता दें कि Banbhulpura क्षेत्र की रेलवे भूमि पर अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। रेलवे और जिला प्रशासन द्वारा तैयार सर्वे रिपोर्ट के आधार पर हजारों परिवारों के पुनर्वास और हटाए जाने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। कल इस मामले में फैसला आने की उम्मीद है।
बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में संभावित फैसले को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस ने भी तैयारी कर ली है। जिसको लेकर एसएसपी नेनीताल मंजुनाथ टीसी द्वारा पुलिस बल के साथ अहम मीटिंग कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश दिए गए हैं।

छावनी में तब्दील हुआ Banbhulpura का पूरा इलाका
कल होने वाली सुनवाई से पहले एक बार फिर बनभूलपुरा का क्षेत्र पूरी तरह छावनी मे तब्दील हो गया है। जहां सघन चेकिंग चलाकर संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।
अलर्ट मोड में नैनीताल पुलिस, सोशल मीडिया पर भी है नजर
Banbhulpura अतिक्रमण मामले में कल आने वाले फैसले से पहले नैनीताल पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। चप्पे पर होगा पुलिस का कड़ा पहरा है और संदिग्धों की सघन चेकिंग की जा रही है। संपूर्ण प्रभावित क्षेत्र की बैरिकेडिंग की जा रही है।

बनभूलपुरा की लोकल आई डी न होने पर कोर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित रहेगा। बनभूलपुरा और हल्द्वानी क्षेत्र में आज से ही BDS द्वारा चेकिंग की जा रही है। कोई अप्रिय घटना होने पर संभावित उपद्रवियों के विरुद्ध मुचलका पाबंद की कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही आज शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नज़र है। भड़काऊ संदेश प्रसारित करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Banbhulpura Railway Land Encroachment Case – FAQs
1. Banbhulpura मामले में कल क्या होने वाला है?
कल सुप्रीम कोर्ट में बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई होगी, जिसमें इस बड़े विवाद पर महत्वपूर्ण फैसला आ सकता है।
2. ये मामला सुप्रीम कोर्ट में क्यों चल रहा है?
रेलवे भूमि पर पिछले कई दशकों से हुए अतिक्रमण और उसमें बसे हजारों परिवारों के पुनर्वास या हटाए जाने के मुद्दे को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।
3. विवादित भूमि कितनी है?
लगभग 29 हेक्टेयर रेलवे भूमि इस विवाद में शामिल है।
4. कितने घरों पर फैसले का असर पड़ेगा?
कुल 4325 घरों के भविष्य का निर्णय सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा।
5. कल के फैसले में क्या तय हो सकता है?
सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि—
- अतिक्रमण हटाया जाए और घरों को तोड़ा जाए, या
- परिवारों को अस्थायी/स्थायी रूप से रहने दिया जाए, या
- पुनर्वास की व्यवस्था के साथ चरणबद्ध कार्रवाई की जाए।
6. क्या इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है?
हाँ, पूरा बनभूलपुरा क्षेत्र छावनी में तब्दील कर दिया गया है, पुलिस की भारी तैनाती हुई है और बैरिकेडिंग भी की जा रही है।
7. क्या बाहर के लोगों को Banbhulpura में प्रवेश मिलेगा?
स्थानीय आईडी न होने पर कोर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित रहेगा।
8. सोशल मीडिया पर क्या कार्रवाई होगी?
भड़काऊ संदेश, अफवाह या गलत सूचना फैलाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
9. क्या इलाके में कोई अप्रिय घटना की संभावना है?
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। किसी भी उपद्रव या हिंसा की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बल तैनात हैं।
10. पुलिस की अपील क्या है?
एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह से दूर रहने की अपील की है।
Uttarakhand
उत्तराखंड में मेडिकल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल!, 6 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

Uttarakhand News : उत्तराखंड सरकार ने चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में व्यापक प्रशासनिक बदलाव किया है। शासन की ओर से राज्य के मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों और चिकित्सा शिक्षा विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में मेडिकल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल!
शासन के आदेश के मुताबिक सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा को स्थानांतरित कर राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर का प्राचार्य बनाया गया है। अब वो रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे।
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज को मिला नया प्राचार्य
राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में तैनात डॉ. जीएस तितियाल को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है। उनके सामने मेडिकल कॉलेज की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।
चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में भी बदलाव
शासन ने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। चिकित्सा शिक्षा प्रभार के निदेशक डॉ. अजय कुमार आर्या को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
| क्रम | अधिकारी का नाम | वर्तमान/पूर्व पद | नई जिम्मेदारी |
|---|---|---|---|
| 1 | डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा | प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा | प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर |
| 2 | डॉ. जीएस तितियाल | मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी | प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा |
| 3 | डॉ. अजय कुमार आर्या | निदेशक, चिकित्सा शिक्षा प्रभार | प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी |
| 4 | डॉ. आशुतोष सयाना | प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज श्रीनगर | निदेशक, चिकित्सा शिक्षा |
| 5 | डॉ. चंद्र मोहन सिंह रावत | प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज हरिद्वार | प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज श्रीनगर |
| 6 | डॉ. पंकज सिंह | प्रोफेसर, मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी | प्रभारी प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज हरिद्वार |
big news
देहरादून में नाले से एक युवक का शव मिलने से सनसनी, सड़क किनारे बने नाले में गिरने से हुई मौत

Dehradun News : राजधानी के माजरा क्षेत्र में सड़क किनारे बने नाले में गिरने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार तड़के पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने नाले से शव बाहर निकाला।
Table of Contents
देहरादून में नाले से एक युवक का शव मिलने से सनसनी
देहरादून में एक नाले से युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमित सेमवाल (21), पुत्र रामेश्वर प्रसाद, निवासी माजरा (पटेलनगर) के रूप में हुई है। शव को नाले से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सेंट जूड स्कूल की कैंटीन में काम करता था मृतक
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अमित शहर के सेंट जूड स्कूल की कैंटीन में कार्यरत था। शुक्रवार शाम करीब सात बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वो पैदल अपने घर के लिए निकला था। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा।

नाले में पड़ा मिला शव
रात करीब 12:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि माजरा क्षेत्र में सड़क किनारे बने नाले में एक युवक फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद युवक को बाहर निकाला। जांच में पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
प्रारंभिक जांच के अनुसार आशंका है कि अमित अंधेरे या फिसलन के कारण नाले में गिर गया और पानी के तेज बहाव या डूबने से उसकी जान चली गई। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
big news
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी संघ उत्तराखंड का गांधी पार्क में प्रदर्शन, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Dehradun News : मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी संघ उत्तराखंड के बैनर तले शुक्रवार को बड़ी संख्या में लैब टेक्नोलॉजिस्ट गांधी पार्क में एकत्रित हुए और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रैली निकालकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया।
Table of Contents
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी संघ उत्तराखंड का गांधी पार्क में प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट अपनी जायज मांगों को सरकार के समक्ष उठा रहे हैं, लेकिन अब तक उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए और लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए।
मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और मरीजों के सही उपचार में उनकी अहम भूमिका होती है। इसके बावजूद उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी प्रशासन के माध्यम से सरकार को भेजा। संघ ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और शीघ्र उचित कार्रवाई करेगी।
Cricket10 hours agoTRT vs BPH Dream11 Prediction Match 22: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Team Tips
Cricket21 hours agoIRE vs AFG Dream11 Prediction 1st ODI 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Cricket21 hours agoMO vs WEF Dream11 Prediction Match 21: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Cricket Tips & Team
Haridwar23 hours agoहरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, कांवड़ियों की सेवा कर बढ़ाया उत्साह, पप्पू यादव पर साधा निशाना
Uttarakhand3 hours agoDehradun Rojgar Mela 2026: 11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर चयन







































