Crime
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिरण के अंग के साथ तस्कर गिरफ्तार !

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में वन्यजीवों की तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उत्तरकाशी के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हिरण के दो पैर और कस्तूरी बरामद हुई है। आरोपी विकासनगर में इन तस्करी के सामान को बेचने के लिए आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मुखबिर से मिली जानकारी पर की गई कार्रवाई
पुलिस को बुधवार को एसटीएफ द्वारा सूचना मिली थी कि विकासनगर में किसी व्यक्ति के पास वन्यजीवों के अंगों की तस्करी हो रही है। इस सूचना के बाद एसटीएफ के उप निरीक्षक नरोत्तम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक टीम ने कार्रवाई शुरू की। जैसे ही टीम प्रेमनगर क्षेत्र में पहुंची, मुखबिर ने उन्हें तस्कर की लोकेशन के बारे में जानकारी दी।
आर्मी कैंटीन कार्ड भी बरामद
एसटीएफ की टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर शक्तिनहर पुल नंबर दो के पास संदिग्ध तस्कर की तलाशी ली। पुलिस ने जैसे ही उस व्यक्ति की जेब चेक की, उसमें से पॉलिथीन में पैक किए हुए हिरण के दो पैर और कस्तूरी मिली। इसके अलावा, आरोपी के पास से एक आर्मी का कैंटीन कार्ड भी बरामद हुआ।
तस्कर की पहचान उत्तरकाशी के नौगांव के लारा गांव निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि वह हाल ही में हरबर्टपुर की विजय कॉलोनी में रह रहा था। कृष्ण कुमार ने बताया कि वह लाखामंडल के एक व्यक्ति, विक्की उर्फ विवेक से कस्तूरी और हिरण के पैर लेकर विकासनगर में बेचने के लिए आया था। विक्की ने उसे कहा था कि जब सामान बिक जाएगा, तो वह उसे पैसे दे देगा।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब विक्की उर्फ विवेक की तलाश कर रही है, जिसने आरोपी को कस्तूरी और हिरण के पैर दिए थे।
वन्यजीव तस्करी की बढ़ती घटनाएं
इस घटना के बाद पुलिस ने वन्यजीवों के अंगों की तस्करी को लेकर एक बार फिर चेतावनी दी है। वन्यजीवों की तस्करी के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि इन अनमोल जीवों को बचाया जा सके। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे मामलों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें ताकि तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह के मामलों की गंभीरता को देखते हुए अब राज्य में वन्यजीव संरक्षण के लिए और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Wildlife Trafficking Dehradun, STF Wildlife Smuggler Arrested, Hiran Poaching Deer Parts, Kasturi Smuggling Uttarakhand, Wildlife Protection Act Case
big news
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 48 घंटे के अंदर हत्यारे को किया गिरफ्तार

Haridwar Crime : दो दिन पहले हरिद्वार के लक्सर स्थित मंदिर में हुई पुजारी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के भोगपुर स्थित मंदिर में पुजारी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारे को दबोच लिया है। बता दें कि 12 अप्रैल को अज्ञात हमलावर द्वारा बुजुर्ग सेवादार राजवीर की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
चोरी करने का विरोध करने पर पुजारी को उतारा मौत के घाट
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल जांच के जरिए घटनास्थल के साक्ष्यों को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल चौधरी चोरी की नीयत से मंदिर में घुसा था। लेकिन बुजुर्ग के विरोध करने पर उसने हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।
चोरी का सामान लेने लौटने पर पकड़ा गया
वारदात के बाद आरोपी ने मंदिर से इन्वर्टर और एम्पलीफायर चोरी कर मौके के आसपास छुपा दिया और फरार हो गया। 14 अप्रैल को जब वे चोरी का सामान लेने लौटा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, पेचकस और चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है।
Haldwani
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया

Haldwani News : हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नौ साल की मासूम के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। गनीमत रही कि बच्ची के शोर मचाने से पड़ोसियों को इसकी भनक लगी और उन्होंने उसे बचा लिया।
Table of Contents
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
हल्द्वानी के एक मोहल्ले में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर को सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और वहां देख हैरान हो गए। उन्होंने बच्ची को अधेड़ से बचाया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्ची घर पर अकेली थी।
पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला
मिली जानकारी के मुताबिक परिवार मजदूरी करने जीवन यापन करता है। सोमवार को बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान एक 54 वर्षीय शख्स अचानक उसके घर पर आया और उसे गलत इरादे से छूने लगा। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। जिस पर पड़ोसी वहां पहुंचे जिन्हें देश आरोपी वहां से भाग गया।
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता का तलाक हो गया है। बच्ची और उसकी दो बहनें पिता और दादी के साथ रहती हैं। घर पर किसी के ना होने का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा था।
big news
हरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी, मंदिर के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव

Haridwar News : हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बदमाशों ने मंदिर के अंदर घुसकर पुजारी की हत्या कर दी है। पुजारी का शव मंदिर के अंदर ही खून से लथपथ पड़ा मिला। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी
हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित भोगपुर गांव स्थित मंदिर में दिनदहाड़े पुजारी की हत्या से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश मंदिर में घुसे और मंदिर के अंदर ही पुजारी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
मंदिर के अंदर से पुजारी का खून से लथपथ शव बरामद
पुजारी की खून से लथपथ लाश मंदिर के अंदर से बरामद हुई है। मृतक की पहचान राजवीर के रूप में हुई है, जो गोधना गांव, पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा करता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

तीन महीने से कर रहा था मंदिर में पुजारी का कार्य
मिली जानकारी के अनुसार भोगपुर गांव में ग्रामीण संजय सैनी द्वारा एक निजी मंदिर का निर्माण कराया गया है। जहां गांव के लोग नियमित रूप से पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। करीब तीन महीने पहले एक बुजुर्ग पुजारी गांव आया था और उसी मंदिर में रहने लगा था। वो मंदिर में रहकर पूजा-पाठ के साथ-साथ साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी संभाल रहा था।
big news19 hours agoहल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 साल की युवती की मौत
Haldwani18 hours agoहल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया
Breakingnews21 hours agoकेदारनाथ हेली सेवा के लिए आज शाम 6 बजे से शुरू होगी टिकट बुकिंग, जानें कैसे कर सकेंगे बुक
Champawat19 hours agoलोहाघाट में जाम के झाम से मिलेगी राहत, ट्रैफिक सुधार की कवायद तेज, डीएम ने पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण
big news14 hours agoमंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 48 घंटे के अंदर हत्यारे को किया गिरफ्तार
Cricket17 hours agoHYDK vs RWP Dream11 Prediction Match 24 PSL 2026
big news15 hours agoमहिला कांग्रेस ने किया शिक्षा मंत्री के सरकारी आवास का घेराव, निजी स्कूलों में मनमानी के खिलाफ किया प्रर्दशन
big news13 hours agoउत्तराखंड में शुरू होंगे 50 स्विफ्ट स्कूल, सरकारी स्कूलों में आएगा क्रांतिकारी बदलाव, जानें क्यों है ये खास ?










































