Breakingnews
डीएम सविन बंसल का बड़ा आदेश, मसूरी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आभास सिंह को मूल पद पर लौटने के निर्देश…..

देहरादून : देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने नगर पालिका परिषद मसूरी में कार्यरत नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आभास सिंह को उनके मूल पद पर वापस जाने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश नियमों का उल्लंघन करने और कार्यशैली पर लगातार शिकायतों के बाद लिया गया है। डॉ. आभास सिंह को चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने निर्धारित समय में आदेश का पालन नहीं किया, तो उनकी सेवा बाधित मानी जाएगी और वेतन पर रोक लगा दी जाएगी।
क्या है पूरा मामला?
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आभास सिंह पर लंबे समय से लोगों को परेशान करने और निकाय चुनाव के दौरान अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन में रुकावट डालने के आरोप लग रहे थे। इसके अतिरिक्त, मसूरी में वर्ष 2021 से बिना पद सृजन के वे नियमों के खिलाफ तैनात थे। इस संबंध में नगर पालिका परिषद मसूरी के प्रशासक और उप जिलाधिकारी ने भी डॉ. आभास सिंह की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।
डीएम के आदेश और आगामी कार्रवाई
जिलाधिकारी सविन बंसल को इस मामले में बार-बार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि डॉ. आभास सिंह तीन दिनों के भीतर अपने मूल पद पर योगदान दें। यदि उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो यह उनके सेवा रिकॉर्ड में अंकित किया जाएगा और उनका वेतन रोक दिया जाएगा।
डॉ. आभास सिंह का बयान
हालांकि, डॉ. आभास सिंह ने इस आदेश पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि उन्हें इस आदेश के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वे वर्तमान में छुट्टी पर हैं और सोमवार को नगरपालिका कार्यालय जाकर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का अवलोकन करेंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि शासन से उनकी तैनाती मसूरी में उनके मूल पद पर ही है और उनकी मसूरी में कोई अन्य संबद्धता नहीं है।
Breakingnews
धामी सरकार के 4 साल पूरे

उत्तराखंड में चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां गंगा की पूजा कर ‘नदी उत्सव’ का शुभारंभ किया।
सीएम ने कहा — “मैं एक सामान्य कार्यकर्ता था, उस कठिन समय में मुझे जिम्मेदारी मिली। हमने महिला समूहों के उत्पादों को बाज़ार दिलाने के लिए 1000 करोड़ का पैकेज दिया।”
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में नकलविहीन कानून और यूसीसी लागू करने को उपलब्धि बताया, जिससे युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरियाँ मिलीं।
Breakingnews
पांचवीं मंजिल पर लगी आग, मचा हड़कंप…

Dehradun : राजपुर रोड स्थित बहुमंजिला इमारत में अचानक लगी आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका।
Breakingnews
बड़ी खबर: कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा — एक की मौत, 14 घायल, कई दबे होने की आशंका!

टिहरी : टिहरी जिले में चंबा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। जाजल और फकोट के बीच कांवड़ियों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक ऋषिकेश से चंबा की ओर जा रहा था। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।
2 से 3 लोगों के ट्रक के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। बचाव कार्य जारी है और जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…