Breakingnews
वक्फ बोर्ड की नीतियों पर बड़ा सवाल, 15 लाख किरायेदारों का भविष्य खतरे में, JPC ने की आलोचना…

नई दिल्ली – वक्फ संशोधन बिल पर बनी संयुक्त संसदीय समिति ने वक्फ संपत्तियों में रहने वाले किरायेदारों के अधिकारों को लेकर अपनी रिपोर्ट में एक गंभीर चिंता व्यक्त की है। रिपोर्ट में कहा गया कि दिल्ली वक्फ किरायेदार कल्याण संघ ने समिति के सामने अपनी परेशानियों को रखा था। उनका कहना है कि वे पिछले 75 वर्षों से वक्फ बोर्ड की दुकानों में रोजी-रोटी कमा रहे हैं, लेकिन अब वक्फ बोर्ड उनके साथ अतिक्रमणकारी की तरह व्यवहार कर रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है।

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि पूरे देश में वक्फ संपत्तियों पर 10 से 15 लाख किरायेदार हैं, जबकि दिल्ली में अकेले 2600 किरायेदार वक्फ संपत्तियों पर रहते हैं। दिल्ली के किरायेदारों ने बताया कि वे तीन पीढ़ियों से वक्फ संपत्तियों में रह रहे हैं और कई बार अपनी दुकानों की मरम्मत भी की है, लेकिन इसके बदले उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला। इसके अलावा, वक्फ बोर्ड ने इन किरायेदारों से दान के नाम पर बड़ी राशि ली है और किराया भी बढ़ाया है, लेकिन अब उन्हें वक्फ संपत्तियों की नीलामी का सामना करना पड़ रहा है।
किरायेदारों ने जताई चिंता
संसदीय समिति की रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि दिल्ली के वक्फ किरायेदारों ने चिंता जताई कि जब एक किरायेदार की मृत्यु होती है, तो उनके परिवार को संपत्ति पर अधिकार नहीं मिलता और वक्फ बोर्ड उनसे फीस वसूलने की कोशिश करता है, जो पूरी तरह से गलत है।
‘दोनों पक्षों का हो भला’- JPC
समिति ने इन सभी चिंताओं को गंभीरता से लिया है और सरकार से अपील की है कि वह वक्फ किरायेदारों के अधिकारों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाए। समिति का कहना है कि वक्फ बोर्ड और किरायेदारों के बीच विश्वास और सहयोग की स्थिति होनी चाहिए, ताकि दोनों पक्षों का भला हो सके। सरकार पर अब दबाव बढ़ गया है कि वह वक्फ किरायेदारों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जरूरी कदम उठाए।
‘कानूनी कदम उठाए सरकार’- समिति की सिफारिश
समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह सिफारिश की है कि वक्फ किरायेदारों के बीच डर को खत्म करने के लिए वक्फ संपत्तियों का किराया बढ़ने और बेदखली से बचने के लिए लंबी अवधि के पट्टे दिए जाएं। इससे किरायेदारों का भविष्य सुरक्षित रहेगा और वक्फ संपत्तियों की स्थिति भी बेहतर होगी। समिति ने सरकार से अपील की है कि वह पूरे देश में वक्फ किरायेदारों की समस्याओं पर विचार करे और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी कदम उठाए।
#WaqfAmendmentBill #TenantRights #WaqfBoard #ParliamentaryCommittee #TenantProtection #LegalRights #SocialJustice #DelhiWaqf #PropertyDispute #WaqfTenants
Breakingnews
देहरादून में रफ्तार का कहर, Fortuner-Scorpio की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। वसंत विहार थाना क्षेत्र में कथित तौर पर फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो के बीच सड़क पर रेस चल रही थी। इसी दौरान दोनों गाड़ियों की चपेट में आने से साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड की जान चली गई।
Table of Contents
देहरादून में रफ्तार का कहर
देहरादून में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां आपस में रेस लगा रही दो कारों ने एक सिक्योरिटी गार्ड को कुचल दिया। मृतक की पहचान प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मीठीबेरी निवासी 55 वर्षीय विनोद मल्ल के रूप में हुई है। वह पिछले करीब तीन वर्षों से एलायंस सिक्योरिटी में गार्ड के पद पर कार्यरत थे।
Fortuner-Scorpio की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत
11 नवंबर की रात करीब 11 बजे विनोद मल्ल एफआरआई के पास वसंत विहार थाना क्षेत्र में नाइट शिफ्ट के दौरान साइकिल से गश्त कर रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आई फॉर्च्यूनर ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रही स्कॉर्पियो उनके ऊपर चढ़ गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव
घटना की सूचना मिलते ही वसंत विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। 12 नवंबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में मृतक के साले ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा
विनोद मल्ल अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। वहीं, घटना ने एक बार फिर सड़कों पर तेज रफ्तार और कथित रेसिंग के चलते आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Breakingnews
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें 17 नवंबर तक का हाल

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के सात जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। विशेष रूप से 3,200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिर सकती है।
17 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का असर पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों के तापमान पर भी देखने को मिलेगा। हालांकि, 16 और 17 नवंबर को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बारिश और बर्फबारी से तापमान में आएगी गिरावट
पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश के शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
राजधानी देहरादून में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। कुछ इलाकों में गरज वाले बादल विकसित हो सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Breakingnews
उत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारियों के तबादले

Uttarakhand News : उत्तराखंड में एक बार फिर शासन स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 24 पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी करते हुए उनकी जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तैनात 24 डिप्टी कलेक्टरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में फिर 24 PCS अधिकारियों के तबादले
जारी सूची के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों में अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। तबादला आदेश के तहत पीसीएस राजकुमार पांडे और अभय प्रताप सिंह को डिप्टी कलेक्टर देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।

अमृता शर्मा को डिप्टी कलेक्टर के रूप में नैनीताल में मिली नई तैनाती
वहीं, उत्तरकाशी में तैनात रहे पीसीएस बृजेश कुमार तिवारी को टिहरी भेजा गया है। पीसीएस जयवीर सिंह को भी डिप्टी कलेक्टर टिहरी बनाया गया है।

इसके अलावा पीसीएस शिप्रा जोशी, तुषार सैनी, गौरव पांडे और अमृता शर्मा को डिप्टी कलेक्टर के रूप में नैनीताल में नई तैनाती दी गई है। शासन के इस फैसले के बाद प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नए सिरे से बंटवारा होगा।
Breakingnews4 hours agoउत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारियों के तबादले
Breakingnews4 hours agoउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें 17 नवंबर तक का हाल
Breakingnews3 hours agoदेहरादून में रफ्तार का कहर, Fortuner-Scorpio की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत











































