Politics
भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने आज किया नामांकन दाखिल, सीएम धामी रहे मौजूद।

रुद्रपुर – लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट ने आज बुधवार को रुद्रपुर कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर नामांकन किया। इस दौरान उनके साथ सीएम पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक शिव अरोरा मौजूद रहे। सीएम धामी ने नामांकन करने के दौरान विक्ट्री का साइन दिखाया।

भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के नामांकन के बाद जनसभा में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे है।

इसके बाद अजय भट्ट रुद्रपुर के गांधी पार्क में जनसभा करेंगे। जनसभा के लिए पार्क में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ने लगी है।
big news
विधानसभा चुनावों से पहले दलबदल का सिलसिला शुरू, राजकुमार ठुकराल समेत 6 बड़े चेहरे आज कांग्रेस में होंगे शामिल

Uttarakhand Politics : विधानसभा चुनावों में भले ही अभी समय बाकी है लेकिन उत्तराखंड में राजनीतिक उलटफेर अभी से देखने को मिल रहा है। चुनावों से पहले दलबदल का सिलिसिला शुरू हो गया है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत छह बड़े चेहरे कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं।
Table of Contents
विधानसभा चुनावों से पहले दलबदल का सिलसिला शुरू
उत्तराखंड की हवा अब सियासी हो चली है। जहां एक ओर बीजेपी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी है और बीजेपी के बड़े नेताओं की रैलियां उत्तराखंड में करवा रही है। तो वहीं अब कांग्रेस भी पीछे नजर नहीं आ रही है। चुनावों से पहले कांग्रेस ने अपना कुनबा बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है।
राजकुमार ठुकराल समेत 6 बड़े चेहरे आज कांग्रेस में होंगे शामिल
मिली जानकारी के मुताबिक आज नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में उत्तराखंड से कई बड़े चेहरे कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। इन नामों में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भीमलाल आर्या समेत छह नेता कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं।

बता दें कि साल 2022 में रुद्रपुर सीट से टिकट नहीं मिलने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने नाराजगी जताते हुए भाजपा की सदस्यता छोड़ दी थी। लेकिन अब वो कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। वहीं हरी जिले के घनसाली से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य भी कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।
पूर्व विधायक नारायण पाल भी हो सकते हैं शामिल
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और पूर्व विधायक भीमलाल आर्य के अलावा पूर्व विधायक नारायण पाल भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि नारायण पाल ने बसपा के बाद कांग्रेस का ही दामन थामा था। लेकिन साल 2022 में टिकट ना मिलने के कारण उन्होंने दूरी बना ली थी। अब वो एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं।
Uttarakhand
UTTARAKHAND PRE SIR: 1 अप्रैल से चलेगा सघन मैपिंग अभियान, एक क्लिक पर बुक होंगे BLO

85% मैपिंग हो चुकी है पूरी, कम मैपिंग वाले बूथ पर स्पेशल फोकस
UTTARAKHAND PRE SIR: देहरादून में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कान्फ्रेंस कर आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) की तैयारियों और प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य बिंदु
1 अप्रैल से चलेगा प्री SIR में मैपिंग का सघन अभियान
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ जोगदंडे ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन में प्रदेश में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के दृष्टिगत प्री-एसआईआर फेज में 85 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी अप्रैल माह से प्रदेश में और भी सघन डोर-टू-डोर अभियान चलाकर कम मैपिंग वाले बूथ पर स्पेशल फोकस करते हुए मैपिंग का कार्य पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के कम में प्रत्येक बूथ पर एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ (ASD) सूची तैयार की जा रही है ताकि मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य और गहनता से किया जा सके।
ये भी पढ़ें_ Dehradun: SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सख्त, जिलाधिकारियों को एक्शन प्लान के निर्देश
एक क्लिक पर अपने BLO के लिए बुक करा सकते हैं फोनकॉल
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए “बुक ए कॉल विद बीएलओ” के फीचर से मतदाता एक क्लिक पर अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक करा सकते हैं। इसके लिए मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर विजिट करके या ECI-NET मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर अपनी कॉल बुक करा सकते हैं। कॉल बुक कराने के बाद दो दिन के भीतर बीएलओ द्वारा मतदाता से स्वयं संपर्क किया जाएगा।
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में Pre-SIR के तहत 75 % मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 1 फरवरी से शूरू होगा दूसरा चरण
राजनैतिक दलों ने अब तक की 19 हजार BLA’S नियुक्ति
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने राजनैतिक दलों से शत प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्त करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 11733 पोलिंग बूथों के सापेक्ष सभी दलों द्वारा 19116 बीएलए की ही नियुक्ति हुई है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 9276, कांग्रेस पार्टी द्वारा 9506, सीपीआई (एम) द्वारा 217, बीएसपी द्वारा 117 बीएलए की नियुक्ति की गई है।
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में PRE- SIR को लेकर तैयारियां तेज़, प्रत्येक मतदाता तक पहुँच अभियान शुरू
big news
अप्रैल में उत्तराखंड आएंगे PM मोदी, देहरादून से फूकेंगे 2027 के चुनावों का बिगुल, जनसभा को करेंगे संबोधित

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए सियासी बिसात बिछने लगी है। बीजेपी फुल चुनावी मोड में नजर आ रही है। जहां एक ओर गृह मंत्री और रक्षा मंत्री दो जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। तो वहीं अब पीएम मोदी के दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
Table of Contents
अप्रैल में उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगल महीने यानी कि अप्रैल में उत्तराखंड आ सकते हैं। पीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों के लिए हलचल देखने को मिल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अप्रैल के पहले सप्ताह में उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर बैठकों का दौर जारी
पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर बैठकों का दौर जारी है। राज्य सरकार ने तैयारियों के लिए रूपरेखा बनानी भी शुरू कर दी है। पीएम के दौरे के मद्देनजर सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल व एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मंगलवार को जनसभा स्थल के चयन के लिए चंद्रबनी क्षेत्र का जायजा भी लिया।

देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड का पीएम करेंगे शुभारंभ
पीएम मोदी के दौरा अब तक अधिकारिक रूप से तय नहीं है। लेकिन जानकारी मिल रही है कि पीएम मोदी अपने प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे के दौरान देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड का शुभारंभ कर करेंगे। जिसके चलते शासन व प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
चुनावी रणनीति को लेकर पूरी तरह एक्टिव
पीएम मोदी के दौरे को बीजेपी के 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे के बाद अब पीएम मोदी की जनसभा होने जा रही है। इस से पहले गृह मंत्री अमित शाह भी उत्तराखंड पहुंचे थे। पार्टी के शीर्ष नेताओं के ताबड़तोड़ उत्तराखंड दौरे से ये साफ नजर आ रहा है कि बीजेपी चुनावी रणनीति को लेकर पूरी तरह एक्टिव हो गई है।
Cricket24 hours agoQUE vs KAR Dream11 Prediction Match 2 PSL 11: पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम
Uttarakhand23 hours agoदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, दो इंस्पेक्टर्स समेत 11 दरोगाओं का तबादला
Cricket24 hours agoWI-W vs AUS-W Dream11 Prediction 1st ODI 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Uttarakhand16 hours agoUTTARAKHAND PRE SIR: 1 अप्रैल से चलेगा सघन मैपिंग अभियान, एक क्लिक पर बुक होंगे BLO
Nainital22 hours agoNAINITAL BUS ACCIDENT: भवाली रोड पर बस हादसा, एक की मौत कई घायल
National18 hours agoप्रधानमंत्री मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पश्चिम एशिया संकट पर होगी चर्चा
Uttarakhand16 hours agoEarth Hour 2026: उत्तराखंड में 28 मार्च को एक घंटे बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें, जानिए क्या है Earth Hour
Uttarakhand21 hours agoमुख्यमंत्री धामी ने PM मोदी से की मुलाकत, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण








































