Almora
भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया अपनी हवस का शिकार, परिजनों ने लगाया आरोप।

अल्मोड़ा – अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर बकरी चराने गई एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाने और उसके बाद पिछले पांच दिनों से पीड़िता के परिजनों को धमकाने का आरोप लगा है। शुक्रवार को पीड़ित परिजनों राजस्व उपनिरीक्षक देवायल में इस मामले में तहरीर दी है। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

नाबालिग के परिजनों ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार को उनकी नाबालिग बेटी अपने दो भाइयों के साथ बकरी चराने गई थी। तभी डंगूला निवासी भगवत सिंह बोरा वहां पहुंचा और किशोरी के भाइयों को चॉकलेट देकर वहां से दूर भेजने की कोशिश करने लगा। मौका पाकर आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और थोड़ी देर बाद वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने फोन से इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे घर ले आए लेकिन आरोपी घटना के बाद से लगातार पीड़िता के परिजनों पर शिकायत न करने और समझौता करने की धमकी देता रहा।
शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों ने हिम्मत जुटाई और वह राजस्व क्षेत्र देवायल पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी नाबालिग बेटी के साथ हुए दुष्कर्म किए जाने की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए सीएचसी देवायल ले गया है।
एसडीएम सल्ट,संजय कुमार ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में राजस्व पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की विवेचना भी शुरू कर दी गई है। आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
big news
अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, बस को पास देते हुए खाई में गिरा पिकअप, 5 गंभीर रूप से घायल

Almora News : अल्मोड़ा में शुक्रावर को सल्ट में सड़क हादसा हो गया। यहां बस को पास देते हुए एक पिकअप वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
अल्मोड़ा में बस को पास देते हुए खाई में गिरा पिकअप
अल्मोड़ा जिले के सल्ट में डोटियाल से सराईखेत की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बस को पास देने के दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिस कारण पिकअप सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
सड़क की हालत खराब होने के कारण हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक सल्ट के डोटियाल से करीब एक किलोमीटर आगे तक सड़क खस्ताहाल है। इसी स्थान पर सामने से आ रही बस को पिकअप चालक पास दे रहा था। इसी दौरान वो वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से बाहर निकालकर सड़क क पहुंचाया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग ही उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए देवायल ले गए। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पांचों घायलों को किया गया हायर सेंटर रेफर
वाहन में सवार पांचों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में वाहन चालक साकम सिंह (35 वर्ष) निवासी सराईखेत, राजेंद्र सिंह (36 वर्ष) निवासी केलाखेड़ा उधमसिंहनगर, सुभाष (19 वर्ष) निवासी नेपाल, चंद्रसेन सैनी (41 वर्ष) निवासी जिला बिजनौर और विजेंद्र सिंह (36 वर्ष) निवासी जिला बिजनौर शामिल हैं। सभी को हायर सेंटर रामनगर के लिए रेफर कर दिया गया है।
big news
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के दिए निर्देश

Almora News : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आज अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा और अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने आयुक्त का स्वागत किया। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर ने रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया।
Table of Contents
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर ने कलेक्टर कोर्ट में लंबित वादों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब न होने पाए।
उन्होंने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को कहा कि उनके अधीनस्थ न्यायालयों में चल रहे वादों की नियमित समीक्षा की जाए।

अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने रिकॉर्ड रूम का भी अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, बहुमूल्य और ऐतिहासिक दस्तावेजों के संरक्षण और उनके डिजिटलीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों के सभी बस्तों पर वर्षवार स्टीकर चस्पा किए जाएं, जिससे अभिलेखों को ट्रेस करना आसान हो। आजादी से पूर्व के अभिलेखों को अलग से सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा भी की
आयुक्त ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराया जाए तथा अनावश्यक देरी से बचा जाए। जनसेवा में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर भी उन्होंने बल दिया।
Almora
25 साल से बुजुर्ग महिला रह रही थी अंधेरे में, ढाई दशक अंधेरे में रहने के बाद अब जगमगाया घर

Almora News : अल्मोड़ा जिले के रानीखेत से ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल एक बुजुर्ग महिला के घर 25 साल बाद बिजली पहुंची है। जिस से उनका खुशी का ठिकाना ना रहा। लेकिन इसके साथ ही सवाल भी उठ रहे हैं कि 25 सालों तक महिला बिजली से वंचित क्यों रही?
Table of Contents
25 साल बाज बुजुर्ग महिला के घर पहुंची बिजली
अल्मोड़ा जिले की तहसील रानीखेत से बीते दिनों एक महिला के घर में 25 सालों से बिजली नहीं थी। मीडिया के माध्यम से संज्ञान में लाया गया था कि कारखेत निवासी लीला देवी का घर विद्युत विहीन है और वे काफी समय से विद्युत सुविधा से वंचित हैं। जिलाधिकारी अंशुल सिंह के संज्ञान में आने के पश्चात उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
ढाई दशक अंधेरे में रहने के बाद अब जगमगाया घर
जिलाधिकारी के निर्देशों ग्राम कारखेत निवासी लीला देवी पत्नी स्व. बिहारी राम के आवासीय भवन में विद्युत विभाग से समन्वय कर बिजली कनेक्शन स्थापित कराया गया। बता दें कि लीला देवी के घर में पिछले काफी समय से विद्युत सुविधा उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने कई बार इसके लिए सरकारी दफ्तर में शिकायत भी की थी।

बिजली आने से बुजुर्ग महिला हुई बेहद खुश
जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में आज उनके घर में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही, ठंड के मौसम को देखते हुए लीला देवी को सर्दी से बचाव हेतु कंबल का वितरण भी किया गया। प्रशासन द्वारा किए गए इस त्वरित सहयोग से लाभार्थी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन का आभार जताया गया।
Ramnagar21 hours agoकॉर्बेट ढेला रेस्क्यू सेंटर की बढ़ी क्षमता, वन मंत्री ने 10 नए बाड़ों और अत्याधुनिक लैब का किया लोकार्पण
Dehradun24 hours agoदून हेलीड्रोम में एटीसी टावर निर्माण को मंजूरी, सीएम धामी ने दी 5.39 करोड़ की स्वीकृति
Uttarakhand22 hours agoउत्तराखंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस होगा खास, प्रेरणा स्रोत वरिष्ठ महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित
big news18 hours agoअल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, बस को पास देते हुए खाई में गिरा पिकअप, 5 गंभीर रूप से घायल
big news20 hours agoनैनीताल में तिब्बती समुदाय ने धूमधाम से मनाया लोसर, लोगों ने मठ में की पूजा अर्चना
Haldwani16 hours agoहल्द्वानी में पार्षद ने निगम कर्मियों को बनाया बंधक, मौके पर मचा हड़कंप






































