Almora
बीजेपी सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा ने पत्नी के साथ अल्मोड़ा के दुगालखोला में किया मतदान।

अल्मोड़ा – बीजेपी सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा नगर के 122 पंचायत घर दुगालखोला में मतदान किया। बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ वोट कास्ट किया।

मीडिया से बात करते हुए बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के चारों जिलों की 14 विधानसभा क्षेत्र में अच्छा मतदान हो रहा है. अजय टम्टा ने लोगों से मतदान की अपील भी की।
Almora
रानीखेत के चौबटिया में धर्मा गार्डियन 2026 शुरू, दो हफ्ते तक चलेगा भारत-जापान सेना का संयुक्त प्रशिक्षण

Ranikhet News : भारत और जापान के बीच सातवां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन 2026’ उत्तराखंड के रानीखेत में शुरू हो गया है। ये अभ्यास उत्तराखंड के चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में हो रहा है।
Table of Contents
रानीखेत के चौबटिया में धर्मा गार्डियन 2026 शुरू
रानीखेत के चौबटिया में धर्मा गार्डियन 2026 शुरू हो गया है। बता दें कि ये अभ्यास 24 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था और 9 मार्च 2026 तक चलेगा। जिसका उद्देश्य साझा सुरक्षा चुनौतियों और वैश्विक आतंकवाद के बदलते खतरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JGSDF) के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत करना है।
दो हफ्ते तक चलेगा भारत-जापान सेना का संयुक्त प्रशिक्षण
बता दें कि इस संस्करण में दोनों देशों के 120-120 सैनिक भाग ले रहे हैं। जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स का दल 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिकों का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जबकि भारतीय सेना की ओर से लद्दाख स्काउट्स की टुकड़ी इसमें शामिल है।

अभ्यास की शुरूआत एकीकरण और मार्गदर्शन गतिविधियों के साथ की गई। इसके बाद से संयुक्त प्रशिक्षण को तेज किया गया है, जिसका उद्देश्य अर्ध-शहरी परिस्थितियों में संयुक्त अभियानों की क्षमता को बढ़ाना है। प्रशिक्षण के दौरान उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना, पारस्परिक समन्वय (इंटरऑपरेबिलिटी) और वास्तविक फील्ड परिस्थितियों में समन्वित सामरिक अभ्यासों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
वैलिडेशन एक्सरसाइज के साथ होगा इसका समापन
अभ्यास के प्रमुख गतिविधियों में अस्थायी ऑपरेटिंग बेस की स्थापना, इंटेलिजेंस-सर्विलांस-रिकॉनिसेंस (ISR) ग्रिड का निर्माण, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट की स्थापना, शत्रुतापूर्ण वातावरण में घेराबंदी और तलाशी अभियान (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन), हेलिबोर्न ऑपरेशन तथा हाउस इंटरवेंशन ड्रिल का अभ्यास शामिल है।

अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ का समापन एक वैलिडेशन एक्सरसाइज के साथ होगा, जिसमें संयुक्त प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त मानकों का मूल्यांकन एक समेकित फील्ड परिदृश्य के माध्यम से किया जाएगा। यह अभ्यास दोनों सेनाओं के सैनिकों के बीच आपसी मित्रता और सौहार्द को बढ़ावा दे रहा है तथा भारत-जापान रक्षा साझेदारी को और सुदृढ़ कर रहा है।
Almora
ALMORA FIRING NEWS: आपसी विवाद में पड़ोसी ने चलाई गोली, तीन घायल
आपसी विवाद में पड़ोसी ने चलाई गोली, एक ही परिवार के तीन लोग घायल
ALMORA FIRING NEWS: अल्मोड़ा जिले के धौलछीना क्षेत्र के मंगलता गांव में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति ने पड़ोसी परिवार पर बंदूक से फायरिंग कर दी। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग—पति, पत्नी और बेटा—छर्रे लगने से घायल हो गए। घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसियाछाना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मुख्य बिंदु
छत का काम देखने गए थे, शुरू हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, अल्मोड़ा जिले के मंगलता गांव निवासी सुरेश सिंह चम्याल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही राजेंद्र सिंह नेगी उर्फ राजू ने उनके भाई अर्जुन सिंह, बहू दीपा देवी और भतीजे मनजीत सिंह के साथ गाली-गलौज की। बताया जा रहा है कि अर्जुन सिंह पड़ोसी के मकान की छत का काम देखने बाहर निकले थे, तभी आरोपी से कहासुनी शुरू हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया।
ये भी पढ़ें_ Rudrapur: किच्छा में कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप
लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग
इसी दौरान आरोपी अपने घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और फायरिंग कर दी, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें_ Rudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका
हथियार बरामद, लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डीबीबीएल 12 बोर लाइसेंसी बंदूक, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तनाव और गुस्से में था, जिस कारण उसने फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें_ Dehradun: कांग्रेस पार्षद पर महिला सफाई कर्मी से मारपीट का आरोप, कर्मचारी हड़ताल पर
Uttarakhand
उत्तराखंड में इस दिन रहेगी होली की छुट्टी, शासनादेश जारी..पढ़ें पूरी खबर

UTTARAKHAND: इस जिले में 2 मार्च को सरकारी संस्थानों में रहेगा अवकाश..यहाँ देखें पूरी खबर
HOLI VACATION: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में होली के अवकाश की घोषणा की गई है. इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी कर 2 मार्च 2026 को जिले के सभी सरकारी संस्थानो में अवकाश घोषित किया गया था.
मुख्य बिंदु
अल्मोड़ा में 2 मार्च को बंद रहेंगे सरकारी संस्थान
जारी शासनादेश के मुताबिक अल्मोड़ा जिले में 2 मार्च को सभी सरकारी संस्थानों में होली का अवकाश रहेगा. ये अवकाश होली के पर्व को देखते हुए घोषित किया गया है, ताकि लोग अपने परिवार और समाज के साथ त्योहार को धूमधाम से मना सकें.
ये भी पढ़ें_ जंगली जानवरों का आतंक, यहां तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल, आदेश हुए जारी
इस सम्बन्ध में जारी शासनादेश पढ़ें

big news21 hours agoUttarakhand Budget Session LIVE : बजट सत्र का दूसरा दिन, सदन की कार्रवाई शाम चार बजे तक के लिए स्थगित
Cricket21 hours agoWAR vs NWD Dream11 Team : बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और जीतने के टिप्स
big news15 hours agoदेशभर में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर संकट, देहरादून में कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति पर रोक
Cricket12 hours agoTAS vs NSW Dream11 Prediction : ऑस्ट्रेलिया डोमेस्टिक वन-डे कप 2025-26 | फाइनल मैच
big news19 hours agoLPG गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, अब 10 या 20 दिन नहीं इतने दिन बाद मिलेगा सिलेंडर
Cricket12 hours agoBAN vs PAK Dream11 Prediction 1st ODI
Haridwar21 hours agoगैरसैंण बजट को लेकर हंगामा, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार का आरोप
Roorkee17 hours ago7 फरवरी से लापता युवक का शव नहर से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका












































