Haldwani
उत्तराखंड की पहली खेल यूनिवर्सिटी पर ब्रेक, केंद्रीय मंत्रालय ने नहीं दी जमीन

हल्द्वानी: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम के पास बनने जा रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को फिलहाल बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने भूमि हस्तांतरण को मंज़ूरी नहीं दी है, जिसके चलते फिलहाल यूनिवर्सिटी के निर्माण पर ब्रेक लग गया है।
सरकार ने यूनिवर्सिटी का शिलान्यास 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर करने की योजना बनाई थी, लेकिन पर्यावरण मंत्रालय की आपत्ति के चलते अब यह कार्यक्रम टालना पड़ा है।
मंत्रालय की ओर से खेल विभाग को साफ तौर पर कहा गया है कि यह परियोजना नॉन साइट स्पेसिफिक श्रेणी में आती है, यानी इसके लिए किसी भी स्थान पर भूमि देखी जा सकती है। इसलिए पहले राजस्व भूमि तलाशने की सलाह दी गई है, न कि सीधे वन भूमि के आवेदन पर काम हो।
हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास 13 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई थी, जहां स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बननी थी। यूजीसी से मान्यता, कुल सचिव और वित्त नियंत्रक की नियुक्ति तक की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन अब सारी योजना भूमि विवाद में उलझ गई है।
सरकार का मानना है कि इस यूनिवर्सिटी के बनने से प्रदेश में खेलों का माहौल विकसित होगा और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे। फिलहाल राज्य सरकार को अब नई जमीन की तलाश करनी होगी या केंद्रीय मंत्रालय से इस फैसले पर पुनर्विचार की अपील करनी होगी।
Haldwani
हल्द्वानी को सीएम धामी ने दी सौगात, करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास

Haldwani News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 147 करोड़ 28 लाख 56 हजार रुपए की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 72 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 74 करोड 90 लाख 56 हजार रुपए की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
Table of Contents
हल्द्वानी को सीएम धामी ने दी करोड़ों की सौगात
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकार्पण एवं शिलान्यास की गई योजनाओं से नैनीताल जिला विकास की नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड को विकसित उत्तराखण्ड बनाने के लिए तीव्रता से कार्य कर रही है। राज्य प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य सरकार द्वारा लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ‑साथ विरासत को भी आगे बढ़ा रही है। राज्य में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल‑विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति, विरासत और पवित्रता से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जिन 16 योजनाओं का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी में 30 मीटर स्पान के मोटर पुल, राजकीय औद्योगिक संस्थान हल्द्वानी में टेक्नोलॉजी लैब, कोटाबाग में नलकूप निर्माण, महादेवपुरम व झलुवाझाला नलकूप, बेलपोखरा नलकूप तथा बैलपडाव में सिंचाई नलकूप का लोकार्पण किया। इसी के साथ‑साथ महिला महाविद्यालय में लैब निर्माण, लालकुआं में नलकूपों पर स्टैबलाइज़र एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत 14 पेयजल योजनाओं — हरिपुर लच्छी, कालूपुर पोखरिया, जीतपुर रैक्वाल, देवलातल्ला, भवानसिंह नवाड़, बसन्तपुर, किशनपुर रैक्वाल, चोरगलिया आमखेड़ा, जयराम परमा, हल्दूचौड़ जग्गी, भवानीपुर कृष्णा, पाडलीपुर, भगवानपुर दुर्गापुर, बकुटिया पेयजल योजना — के साथ‑साथ पशु चिकित्सालय रामगढ़ में भवन निर्माण का भी लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री ने जिन 16 योजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें कसियालेख से धारी मोटर मार्ग, रानीबाग‑खुटानी, चाफी‑पदमपुरी‑धानाचुली, मोतियापाथर‑शहरफाटक मार्ग सुधारीकरण, नैनीताल के अनावासीय भवन निर्माण, भेंटी‑दियारी‑खोली मोटर मार्ग, नशा मुक्ति केंद्र पाण्डे नवाड़ मरम्मत एवं कार्य, नवाबी रोड सीवरेज कार्य, सीवरेज 28 एमएलडी एसटीपी निर्माण, नारीमन तिराहे से गौलापुर तक सड़क मरम्मत, देवरामपुर‑गौलागेट सड़क सुधारीकरण, हल्दूचौड़‑गौलारोड डीबीएमसी कार्य, चांदनी चौक‑घुड़दौड़ तक मार्ग सुधारीकरण, पीपल पोखरा में राइज़िंग स्टेशन, हिम्मतपुर‑बैजनाथ पीसी कार्य, वृन्दावन विहार एवं चांदनी चौक में पीसी नवनिर्माण, गुसाईपुर में सड़क सुधारीकरण एवं पनचक्की‑चौफुला‑कठघरिया नहर कवरिंग कार्य शामिल हैं।
Haldwani
हल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिस

Haldwani News : हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर एक कार से शव मिलने से हड़ंकप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप
हल्द्वानी में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल डा. सुशीला तिवारी अस्पताल पास एक कार से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकरी के मुताबिक डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के पास कार के अंदर एक 32 वर्षीय युवक पड़ा था। कार के शीशे बंद थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो कार के सभी शीशे बंद थे और एसी ऑन था। पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर युवक को बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दम घुटने से मौत होने की बात आ रही सामने
मृतक की पहचान बरेली रोड स्थित घूंघट बैंक्वेट हाल स्वामी अरुण बिष्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें – holi 2026 : 3 या 4 मार्च कब मनाई जाएगी होली ?, यहां जानें सही डेट और मुहूर्त: हल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिसUttarakhand
Banbhulpura News: रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई, इस दिन आएगा फैसला

हल्द्वानी बनभूलपुरा केस: कड़ी सुरक्षा के बीच सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
Banbhulpura News: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने 19 मार्च को सुनवाई की अगली तारीख तय की है. आज की सुनवाई के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस ने कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इन्तजाम किए थे. ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर राखी गई.
मुख्य बिंदु
पढ़ें ये भी _ नैनीताल जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ने की धमकी, कैंपस में मची अफरा-तफरी
रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में 19 मार्च को होगी सुनवाई
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की लगभग 30 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण मामले में आज 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को सुनिश्चित की है. आज की सुनवाई को देखते हुए हल्द्वानी, बनभूलपुरा और आस-पास के इलाकों में कड़े सुरक्षा के इन्तजाम किए गए थे.
सुनवाई के दौरान चप्पे चप्पे पर नजर आई पुलिस
सुनवाई के दौरान कोई भी अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए स्वयं एसएसपी मंजुनाथ टी. सी. ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई. अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी के साथ संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी राखी गई.
पढ़ें ये भी _ बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, अलर्ट मोड में पुलिस-प्रशासन
कोर्ट के फैसले पर टिका 5 हजार परिवारों का भविष्य
बनभूलपुरा क्षेत्र का मामला इसलिए संवेदनशील बना हुआ है क्योंकि रेलवे की करीब 30 हेक्टेयर भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण होने की बात कही जाती है. इस जमीन पर लगभग 3660 मकान बने हैं, जिनमें 5236 परिवार निवास करते हैं. इस कारण हजारों लोगों का भविष्य इस मामले के फैसले पर निर्भर माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में लगातार चिंता का माहौल बना हुआ है.
पढ़ें ये भी _ Nainital : बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले की टली सुनवाई, अब इस दिन आ सकता है फैसला
जानिए.. अब तक क्या रहा मामले का पूरा हाल
दरअसल, वर्ष 2022 में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बनभूलपुरा क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे. इसके बाद प्रभावित पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. जनवरी 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगाते हुए यथास्थिति बनाए रखने को कहा. साथ ही फरवरी 2023 में राज्य सरकार और रेलवे से विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई, जबकि मार्च 2023 में पुनर्वास और मानवीय पहलुओं पर विचार करने की बात सामने आई.
इसके बाद वर्ष 2024 और 2025 में भी इस मामले में कई बार सुनवाई की तारीख तय हुई, लेकिन अन्य मामलों के कारण सुनवाई टलती रही. अब प्रस्तावित सुनवाई को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. अब कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी.
Dehradun10 hours agoDEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
big news11 hours agoआज चंद्र ग्रहण कितने बजे से कितने बजे तक है ?, यहां जानें टाइमिंग से लेकर सूतक काल की हर जानकारी
Trending10 hours agoहोली से ठीक पहले चंद्र ग्रहण, जानें किन राशि वालों के लिए खतरे की घंटी, किसकी खुलेगी किस्मत
big news8 hours agoहोली से पहले CM धामी ने दिया पेशनधारियों को तोहफा, दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन में हुई इतनी बढ़ोतरी
Roorkee8 hours agoRoorkee: नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, होली पर बाजार में खपाने का बनाया था प्लान
Cricket11 hours agoWI-W vs SL-W Dream11 Prediction: तीसरे टी20 में रोमांच तय, जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स..
Uttarakhand5 hours agoHappy Holi 2026 : खुशियों के त्यौहार को लेकर गजब का उत्साह, रंगों और पिचकारियों से सजी दुकानें
Cricket9 hours agoSA vs NZ Semifinal T20 World Cup 2026 : ईडन गार्डन्स में फाइनल का टिकट दांव पर, कौन मारेगा बाज़ी?




































