Kedarnath
चारधाम यात्रा: 12 दिनों में 5.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 27 लाख से पार पहुंचा पंजीकरण |

उत्तराखंड : उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। मौसम की चुनौतियों के बावजूद केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्यटन विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल से 11 मई तक चारों धामों में 5.50 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

केदारनाथ धाम में अब तक सबसे अधिक 2.27 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं, जहां प्रतिदिन करीब 19 से 20 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ धाम में 1.17 लाख, गंगोत्री में 94,251 और यमुनोत्री में 1.13 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। इस दौरान यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा भी 27 लाख के पार पहुंच गया है।
#ChardhamYatra #Kedarnath #Badrinath #Yamunotri #Gangotri #Uttarakhand #SpiritualJourney #Pilgrimage #Himalayas #CharDham2025 #Devbhoomi #IncredibleIndia #FaithAndDevotion
Kedarnath
केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट हुए बंद, अब शीतकालीन गद्दीस्थल पर होंगे दर्शन

केदारनाथ धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। भैया दूज के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण और परंपरागत विधि-विधान के साथ केदारनाथ के कपाट बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही मां यमुना के धाम यमुनोत्री धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।
केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
भैया दूज के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभ मुहूर्त में बाबा केदार के धाम केदारनाथ के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 8:30 बजे बाबा की पंचमुखी डोली जैसे ही मंदिर से बाहर निकली तो पूरी केदारपुरी “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान सीएम धामी के साथ ही हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।
शुभ मुहूर्त में यमुनोत्री धाम के कपाट हुए बंद
आज भाईदूज के पावन पर्व पर मां यमुना के धाम यमुनोत्री धाम के कपाट छह महीने के लिए बंद कर दिए गए हैं। धाम के कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की डोली खरसाली गांव के लिए रवाना हो गई है। शीतकाल में अगले छह महीने मां यमुना खरसाली गांव में दर्शन देंगी।
Kedarnath
हर दिन 140 श्रद्धालु ही जा पायेंगे रुद्रनाथ यात्रा , ऐसे होगा समय निर्धारित |

उत्तराखंड : रुद्रनाथ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने अधिकारियों और हकहकूकधारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया की रुद्रनाथ यात्रा पर हर दिन दो बजे तक अधिकतम 140 श्रद्धालु ही जा सकेंगे। यात्रा के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से परमिट दिए जाएंगे।
वहीं जिलाधिकारी द्वारा बैठक में वन विभाग को पैदल मार्ग के सुधारीकरण और मार्ग पर साइनबोर्ड व रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए गए और रुद्रनाथ मंदिर में रोटेशन पर एक पुलिस कर्मी और एक होमगार्ड कर्मी की तैनाती के निर्देश भी दिए . साथ ही स्वास्थ्य विभाग को वॉलिंटियर तैनात करते हुए उसे फर्स्ट एड व ऑक्सीजन सिलिंडर यूज करने का प्रशिक्षण भी दिया जाए।
सुचना के अनुसार यात्रा मार्ग पर बीएसएनएल की कनेक्टिविटी की व्यवस्था के भी निर्देश जारी किये गए । डीएम ने संबंधित विभागों और यात्रा से जुड़ी समितियों को समन्वय बनाकर काम करने को कहा, जिससे यात्रा को सुगमता से संचालित किया जा सके |
Kedarnath
छः से दस फीट काटी गई बर्फ , केदारनाथ पैदल मार्ग धाम तक आवाजाही के लिए खुला |

उत्तराखंड : हिमखंड आने से बंद गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग धाम तक आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। हिमखंड जोन में छह से दस फीट तक बर्फ काटकर रास्ता बनाया गया है. मार्ग को घोड़ा-खच्चरों के सुरक्षित किया जा रहा है, जिससे जल्दी ही धाम तक सामान ढुलान हो सके। केदारनाथ पैदल मार्ग हिमखंड आने के कारन बंद था , जिसके बाद केदार धाम यात्रा के लिए छः से दस फीट बर्फ काटकर आवाजाही के लिए मार्ग खोल दिया गया है |
सुचना के मुताबिक , बुधवार देर शाम को मजदूर लिनचोलीसे छानी कैंप और छानी कैंप से रुद्रा प्वाइंट तक बर्फ हटाते हुए केदारनाथ तक पहुंच गए थे। लोक निर्माण विभाग के 70 मजदूरों की ओर से बर्फ प्रभावित क्षेत्र में रास्ते दुरुस्त किए जा रहे हैं। हिमखंड जोन और फिसलन वाली जगहों पर सुरक्षा के लिए मिट्टी व पत्थर का उपयोग किया जा रहा है। वहीं लोक निर्माण विभाग के 70 मजदूरों की ओर से बर्फ प्रभावित क्षेत्र में रास्ते दुरुस्त किए जा रहे हैं। हिमखंड जोन और फिसलन वाली जगहों पर सुरक्षा के लिए मिट्टी व पत्थर का उपयोग किया जा रहा है।
uttarakhand weather20 hours agoउत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, 17 मार्च तक होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
Cricket23 hours agoMSP vs ING Dream11 Team Today : आज के मैच की बेस्ट ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI…
Dehradun19 hours agoदेहरादून में आंगबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, अपनी मांगों को लेकर किया सीएम आवास कूच
Uttarakhand23 hours agoUttarakhand Budget Session 2026: 5 दिन में 1.11 लाख करोड़ बजट, 12 बिल और 4 अध्यादेश पारित
Pithoragarh20 hours agoउत्तराखंड में यहां गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी अनिवार्य, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
Chamoli23 hours agoचमोली : पोखरी के डुंगर गांव में सड़क पहुंचने पर जश्न, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर बनाई गांव तक रोड
big news22 hours agoबागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, कपकोट के रिखाड़ी बैंड में खाई में गिरी बोलेरो, दो की मौत
big news17 hours agoगैरसैंण में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक रहा विधानसभा सत्र, जानें बजट सत्र की खास बातें







































