Dehradun
चारधाम यात्रा: आज से शुरू हुआ ऑफलाइन पंजीकरण, हरिद्वार-ऋषिकेश सहित चार शहरों में खुले 80 काउंटर…

देहरादून: चारधाम यात्रा की तैयारी में जुटे तीर्थयात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। आज, 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू हो गई है। हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर और विकासनगर में सुबह 7 बजे से पंजीकरण काउंटर खोले गए हैं, जहां यात्री अपनी यात्रा के लिए मौके पर ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
अब तक 21.55 लाख श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण कर चुके हैं। इस बार कुल पंजीकरण का 60 प्रतिशत हिस्सा ऑनलाइन पूरा हो गया है, जबकि 40 प्रतिशत पंजीकरण अब ऑफलाइन माध्यम से किए जाएंगे ताकि जिन लोगों के पास डिजिटल संसाधन नहीं हैं, वे भी यात्रा में शामिल हो सकें।
चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से हो रही है। इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। इसके बाद 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।
सरकार ने ऑफलाइन पंजीकरण को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए व्यापक इंतज़ाम किए हैं:
ऋषिकेश में: 30 पंजीकरण काउंटर
हरिद्वार में: 20 काउंटर
हरबर्टपुर और विकासनगर में: 15-15 काउंटर
यह सभी केंद्र तीर्थयात्रियों की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए सुबह से खुल गए हैं।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए कहा चारधाम यात्रा पर आने वाले सभी तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। उन्हें ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण करवाना होगा। सरकार ने इस साल यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी है।
#CharDham2025 #YatraPass #OfflineEntry #TempleOpening #PilgrimUpdate
Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिले मंत्री धन सिंह रावत, स्वास्थ्य व शिक्षा मुद्दों पर हुई बातचीत

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से रविवार को राजभवन में स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान राज्यपाल ने मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
Dehradun
आरोग्य प्रहरी’ बने नए डॉक्टर, सीएम धामी ने नियुक्ति पत्र सौंपे

मुख्यमंत्री धामी ने 220 चिकित्सा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र पाने वाले चिकित्सकों को बेहतर इलाज के साथ-साथ मधुर व्यवहार, सेवाभाव और समर्पण का दिया मूल मंत्र
कवि गुमानी पंत की पंक्तियों को कोट करते हुए कहा- प्रथम देह को जतन कर लो, फिर साधना होगी।। के अनुरूप चिकित्सकों को अपने ज्ञान और कौशल से लोगों के स्वास्थ्य को ठीक करने को कहा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य सशक्तिकरण अभियान में प्रतिभाग करते हुए 220 नव नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए इस क्षण को उनके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। कहा कि आप मात्र चिकित्सक नहीं बल्कि देवभूमि के आरोग्य प्रहरी भी हैं। इसीलिए आप सभी को प्रदेश की चिकित्सा को सस्ती, जनसुलभ और नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूर्ण समर्पण और सेवाभाव से कार्य करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 11 लाख से अधिक पेशेंट्स को 21 करोड़ से अधिक की कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त हो चुकी है। श्रीनगर में कार्डियो और न्यूरोलॉजी तथा हल्द्वानी में कैंसर से संबंधित विशेष चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। कहा कि आपात स्थिति में सुदूरवर्ती क्षेत्रों से हेली के माध्यम से भी स्वास्थ्य सेवाएं जीवनदायिनी का काम कर रही हैं। अभी हाल ही में धराली में आई आपदा के दौरान भी इसको देखा गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकतर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, स्वास्थ्य केंद्रों के आधुनिकीकरण, पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति और टेलीमेडिसिन सेवा के विस्तार से राज्य में चिकित्सा सेवाओं को नया आयाम मिला है।
उन्होंने कहा कि हम प्रत्येक जनपद में एक-एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड प्रत्येक क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का एक तरह से उत्तराखंड नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प उत्तराखंड के विकसित होने से और उत्तराखंड के विकसित होने का संकल्प यहां के समाज, नागरिकों और प्रत्येक क्षेत्र के विकसित होने से ही साकार होगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग नियुक्तियों के मामले में नित्य नए कृतिमान स्थापित कर रहा है। कहा कि 220 चिकित्सकों में 04 दिव्यांग कोटे के चिकित्सकों को छोड़कर शेष सभी चिकित्सक दुरस्त क्षेत्रों में तैनाती देंगे। कहा कि विभाग शीघ्र ही और चिकित्सकों, नर्सेज और सपोर्टिंग स्टाफ की भी भर्ती करने जा रहा है।
मा. मंत्री ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राज्य के 220 स्थानों पर बड़े अभियान के तौर पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जाएंगे तथा प्रत्येक गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर 25 लाख से अधिक लोगों को इससे लाभान्वित किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सकों के साथ-साथ सपोर्टिंग स्टाफ की अधिक उपलब्धता सुनिश्चित होने से अधिकतर चिकित्सक इन क्षेत्रों में भी अपने आप सेवाएं देने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि आज भी लोग ईश्वर के बाद सबसे अधिक सम्मान चिकित्सक को देते हैं इसी कारण चिकित्सकों को लोगों के विश्वास को और बढ़ाने के प्रयास करने होंगे।
इस अवसर पर मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, राजकुमार पोरी, व सरिता कपूर, राज्य स्तरीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सुरेश भट्ट, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य सुनीता टम्टा सहित संबंधित चिकित्सक व अधिकारी उपस्थित थे।
Dehradun
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने ठुकराई हेलीसेवा, सड़क मार्ग से पहुंची गैरसैंण

देहरादून: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण आज सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण, गैरसैंण जाते हुए मार्ग में जीएमवीएन अतिथि गृह, श्रीनगर में कार्यकर्ताओं से भेंट करने हेतु रुकीं। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर संवाद किया।
मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पूछे गए प्रश्न — “खराब रास्तों एवं हवाई मार्ग (हेलीसेवा) का उपयोग न करते हुए सड़क मार्ग से गैरसैंण आने के पीछे कारण” — पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि वह सदैव सड़क मार्ग से ही गैरसैंण आना पसंद करती हैं।
उन्होंने कहा कि —
“गैरसैंण जाने का मेरा अनुभव हमेशा सड़क मार्ग से ही रहा है। यह मार्ग मुझे जनता से सीधे जुड़े रहने का अवसर प्रदान करता है और यात्रा के दौरान रास्तेभर लोगों की भावनाओं, उनके विचारों तथा उनकी समस्याओं से रूबरू होने का अवसर मिलता है। जनता की नब्ज़ को समझना और उनके साथ जुड़े रहना मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।”
अध्यक्ष ने आगे कहा कि भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित होने वाला मानसून सत्र उत्तराखंड की अस्मिता का प्रतीक है और सड़क मार्ग से यात्रा कर वहाँ पहुँचना उन्हें जनता के और निकट होने का अनुभव कराता है।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews5 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews2 years ago
बरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो