Home UttarakhandDehradunभाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुख्यमंत्री धामी ने की संगठन और किसान कल्याण पर बातचीत…

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुख्यमंत्री धामी ने की संगठन और किसान कल्याण पर बातचीत…

by संवादाता

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोकसभा सांसद और उत्तराखंड संगठन पर्व के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजकुमार चाहर से मुलाकात की।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन और किसान कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने किसानों की भलाई और उनके विकास के लिए राज्य सरकार की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

राजकुमार चाहर ने राज्य में भाजपा किसान मोर्चा की गतिविधियों और आगामी योजनाओं के बारे में जानकारी दी, साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से किसानों के हित में और अधिक कदम उठाने की अपील की।

यह मुलाकात भाजपा किसान मोर्चा और राज्य सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

#ChiefMinister #RajkumarChahar #BJPKisanMorcha #FarmerWelfare #Discussion

You may also like

Leave a Comment