Haridwar
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन का आभार व्यक्त, उत्तराखण्ड को खेलों का हब बनाने का किया वादा…

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के Mann Ki Baat कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के 38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य आयोजन और सफलता की सराहना करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने Mann Ki Baat कार्यक्रम में उत्तराखण्ड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की भव्यता और सफलता की सराहना की, जो हमारे प्रदेशवासियों के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। देवभूमि से विशेष लगाव रखने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री जी का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हृदय तल से आभार व्यक्त करते हैं।
इस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और प्रदेश का नाम रोशन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार निरंतर उत्तराखण्ड को खेलों का हब बनाने के लिए योजनाएं चला रही है और खिलाड़ियों के समग्र उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ी भविष्य में भी खेलों में अपनी भागीदारी बढ़ाएंगे और प्रदेश का नाम और रोशन करेंगे। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में हम उत्तराखण्ड को एक मजबूत खेल राज्य बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
#ChiefMinisterPushkarSinghDhami #38thNationalGames #PrimeMinisterNarendraModi #SportsDevelopmentinUttarakhand #MannKiBaat
Roorkee
ROORKEE NEWS: वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 8 वाहन जब्त

ROORKEE NEWS: हरिद्वार जिले के रुड़की में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. ये शातिर आरोपी सुनसान जगहों पर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद उन्हें खंडरों में छिपा देते थे. पुलिस ने गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वाहन जब्त किए हैं.
मुख्य बिंदु
रुड़की में पुलिस ने किया वाहन चोरी गिरोह का खुलासा
रुड़की की गंगनहर कोतवाली में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने प्रेस वार्ता के दौरान वाहन चोरी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है. प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
चोरी के बाद मॉडिफाई करते थे वाहन
गिरफ्तार तीनों ही रुड़की क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से इलाके में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे. आरोपियों की पहचान हनी कश्यप, सलमान और मयंक के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक ये शातिर आरोपी सुनसान जगहों पर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे और चोरी के बाद उन्हें खंडरों में छिपा देते थे. इसके बाद आरोपी चोरी की गाड़ियों को मॉडिफाई कर उनकी पहचान बदल देते थे और उन्हें बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे.

ये भी पढ़ें_ सड़क हादसे में मदद की जगह चोरी करने निकले युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर बरामद किया सामान
आरोपियों के कब्जे से 8 वाहन जब्त
पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं और अपने शौक को पूरा करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे. पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पनियाला लाठर देवा तिराहे के पास से तीनों आरोपियों को दबोचा है. जिसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 8 चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद की हैं. बरामद गाड़ियों में से 4 वाहन गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दर्ज मुकदमों से संबंधित हैं, जबकि 4 अन्य वाहन भी बरामद किए गए हैं जिनकी जांच की जा रही है.
Dehradun
हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य के लिए 50.27 करोड़ जारी, सीएम धामी ने दी स्वीकृति

Haridwar Kumbh : हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य के लिए 50.27 करोड़ जारी कर दिए हए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत डिटेल्ड एस्टीमेट फॉर कन्सट्रक्शन ऑफ प्रपोज्ड कमान्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर-2 बिल्डिग एट हरिद्वार कार्य की संस्तुत लागत 50.27 करोड़ की स्वीकृति देते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त में 20.11 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
Table of Contents
हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य के लिए 50.27 करोड़ जारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 के लिए होने वाले निर्माण कार्यों के लिए 50.27 करोड़ की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री ने जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा में कम्युनिटी हॉल के निर्माण के लिए पांच करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 50.00 लाख स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में ग्राम चुल्कोट हरदौल मंदिर, महाकाली मंदिर माणीटुण्डी, देवी मंदिर मदकोट, रामलीला मंच मवानी का सौंदर्यीकरण व मेला स्थल के निर्माण के लिए ₹98.64 लाख स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में ₹ 59 लाख, ग्राम पंचायत दाखिम, क्वीटी, समकोट में आंतरिक सी०सी० मार्ग के निर्माण के लिए 01 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में ₹59 लाख, क्वीरिजिमिया से साईपोला, बुई पातों में आंतरिक सीसी मार्ग के निर्माण हेतु 79.64 लाख स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 47.86 लाख, ग्राम सभा खेला स्यांकुरी, गर्गवा में छिपला केदार के लिए ट्रैक रूट, ग्राम पांगला में ब्रहमदेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं सी०सी० मार्ग के निर्माण के लिए ₹01 करोड़ स्वीकृत करते हुए प्रथम चरण में 60 लाख स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
विभिन्न जिलों 13 योजनाओं के लिए 53.12 करोड़ जारी
मुख्यमंत्री द्वारा आपदा न्यूनीकरण मद में विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत बूम से टनकपुर तक शारदा नदी के दांये पार्श्व पर (तटबंध) बाढ़ सुरक्षा कार्य (शारदा नदी के दांए पार्श्व पर 28 हेक्टेयर व चिलियाघोल की बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए ₹11.59 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किश्त में 4.64 करोड़, नगर निगम, रूद्रपुर के मुख्य कार्यालय भवन के पुनर्निर्माण कार्य के लिए 15.74 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
जनपद देहरादून के डाण्डा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड में शहरी विकास निदेशालय के कार्यालय भवन के निर्माण कार्य हेतु ₹62.64 करोड़ की योजना स्वीकृत करते हुए प्रथम किश्त में ₹05 करोड़, रजत जयंती पार्क निर्माण सम्बन्धी विभिन्न नगर निकायों नगर पंचायत रामपुर, नगर पंचायत गुप्तकाशी, नगर पंचायत तपोवन, नगर पंचायत चमियाला, नगरपालिका परिषद चिन्यालीसौड एवं नगर पंचायत, गूलरभोज में पार्क निर्माण व सौन्दर्यीकरण और ओपन जिम की स्थापना के लिए 2.03 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने के साथ ही शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत अवस्थापना विकास निधि से वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभिन्न 13 योजनाओं के लिए 53.12 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
बौद्ध विकास योजना के लिए 11.11 करोड़ स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून में बौद्ध विकास योजना के अन्तर्गत अनुमोदित कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम विकासनगर देहरादून के संबंध में कुल तीन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल धनराशि 16.04 करोड़ के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2025-26 में द्वितीय चरण में ₹11.11 करोड़ स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
Uttarakhand
मदन कौशिक का दबदबा जारी, चौथी बार हुई कैबिनेट में एंट्री, जानें पूरा राजनैतिक सफ़र

धामी कैबिनेट विस्तार: मदन कौशिक समेत 5 विधायकों ने ली शपथ
MADAN KAUSHIK: उत्तराखंड में लम्बे समय से चल रही सियासी अटकलों पर आखिरकार विराम लग चुका है. आज सुबह देहरादून स्थित लोकभवन में राज्यपाल ने 5 विधयाकों को मंत्रिपद की शपथ दिलाई. इनमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक समेत 4 और नाम हैं.
मुख्य बिंदु
जानिए कौन हैं मदन कौशिक
मदन कौशिक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड की राजनीति का एक प्रमुख चेहरा हैं. वो हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं और राज्य की राजनीति में मजबूत पकड़ रखते हैं. मदन कौशिक का जन्म उत्तराखंड में हुआ और उन्होंने शुरुआती दौर से ही राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी. वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े और संगठन में मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाई.
राजनैतिक करियर 5 बार के अजेय विधायक
मदन कौशिक ने पहली बार वर्ष 2002 में हरिद्वार से विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बनकर विधानसभा में प्रवेश किया. इसके बाद उन्होंने लगातार चुनाव जीतकर अपनी लोकप्रियता साबित की. वो हरिद्वार विधानसभा से लगातार 5 बार के विधायक हैं.

पूर्व में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं MADAN KAUSHIK
मदन कौशिक उत्तराखंड की राजनीति में एक जाना पहचाना चेहरा हैं. वो उत्तराखंड की राजनीति में अभी तक अजेय बढ़त बनाए हुए हैं. कौशिक पूर्व में त्रिवेंद्र सिंह रावत (2017–2021), रमेश पोखरियाल निशंक, भुवन चंद्र खंडूरी (2007–2012) की सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. साथ ही 2021 में कौशिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी चुने गए थे. इसके अलावा, वे उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता भी रह चुके हैं.
मदन कौशिक का चुनावी प्रदर्शन
| वर्ष | निर्वाचन क्षेत्र | दल | परिणाम | वोट प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|
| 2022 | हरिद्वार | भाजपा | जीत | 55.45% |
| 2017 | हरिद्वार | भाजपा | जीत | 65.91% |
| 2012 | हरिद्वार | भाजपा | जीत | 51.26% |
| 2007 | हरिद्वार | भाजपा | जीत | 49.85% |
| 2002 | हरिद्वार | भाजपा | जीत | 31.26% |
- 2017 में उन्होंने 37,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की, जो उनकी सबसे बड़ी जीतों में से एक रही.
- 2022 में भी उन्होंने 15,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर पांचवीं बार विधायक बनने का रिकॉर्ड कायम किया.
ये भी पढ़ें_ राजपुर सीट से लगातार दो बार जीते खजान दास को मिली धामी मंत्रिमंडल में जगह, जानें उनका राजनीतिक सफर
मदन कौशिक के राजनैतिक करियर की उपलब्धियां
- हरिद्वार से लगातार 5 बार विधायक
- उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री
- भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष
- राज्य सरकार के प्रवक्ता
- संगठन में मजबूत पकड़
big news6 hours agoसीएम पद से चूके अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी छिना, धन सिंह रावत से हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया चार्ज
Cricket9 hours agoICN vs RRP Dream11 Prediction Match 11 LLC 2026 : जानें पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम कॉम्बिनेशन…
Uttarakhand2 hours agoबड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..
big news9 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में डंपर चालक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Dehradun7 hours agoDEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
Uttarakhand8 hours agoधामी सरकार के चार साल पूरे, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #Dhamisarkarke4saalbemisal
Dehradun6 hours agoपरेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
uttarakhand weather8 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील, 27 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज










































