Politics
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया 22वें राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह का किया शुभारंभ l

नौगांव डामटा/उत्तरकाशी – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य के प्रसिद्ध क्रीड़ा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनने के लिए नौगांव डामटा में पहुंचकर 22वें राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास समारोह का उद्घाटन किया। इस समारोह में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने की दिशा में इस समारोह के महत्व को बताया। समारोह में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आये कलाकारों और खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया।
शुभारंभ के बाद, मुख्यमंत्री ने दी खेल और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री ने कहा, “उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और खेलों में समृद्धि को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम राज्य की युवा पीढ़ी को खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें मंच देने का प्रयास कर रहे हैं।”
समारोह में लोकनृत्य, संगीत, और पारंपरिक खेलों के अलावा आधुनिक खेलों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के समारोह प्रदेश में कला, संस्कृति और खेलों के क्षेत्र में और अधिक प्रगति की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं।
खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को खेलों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य में और अधिक खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
समारोह में भारी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे और उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर इसका भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम तीन दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
#CulturalFestival, #SportsEvent, #ChiefMinisterPushkarSinghDhami, #StateLevelCeremony, #YouthEmpowerment
Uttarakhand
धामी मॉडल ने तोड़ी सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी, मार्च महीने को लेकर स्थापित धारणा को किया धवस्त

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में आज चार सालों के इंतजार के बाद कैबिनेट विस्तार हो गया है। इसके साथ ही प्रदेश में चल रही तमाम अटकलों पर लगाम लग गई है। इसके साथ ही मार्च के महीने को लेकर प्रदेश की सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी को भी तोड़ दिया है।
Table of Contents
धामी मॉडल ने तोड़ी सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी
उत्तराखंड की राजनीति में वर्षों से एक अनकही परंपरा चली आ रही थी कार्यकाल का अंतिम वर्ष आते-आते, विशेषकर मार्च के आसपास, नेतृत्व परिवर्तन लगभग तय मान लिया जाता था। ये एक तरह से राजनीतिक अस्थिरता का प्रतीक बन चुकी थी। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्थापित धारणा को न केवल चुनौती दी, बल्कि उसे निर्णायक रूप से ध्वस्त कर दिया।
मार्च महीने को लेकर स्थापित धारणा को किया धवस्त
धामी के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने उत्तराखंड में मुख्यमंत्री को रिपीट कर स्थिरता का संदेश दिया था और अब पांचवें वर्ष में मंत्रिमंडल विस्तार कर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि यह सरकार परंपरागत राजनीति से अलग, आत्मविश्वास और प्रदर्शन की राजनीति पर चल रही है। जहां विरोधी दल यह अनुमान लगा रहे थे कि इतिहास खुद को दोहराएगा और धामी को भी बदला जाएगा, वहीं धामी ने एक सधे हुए राजनीतिक कौशल के साथ पूरा परिदृश्य ही बदल दिया।

इस महत्वपूर्ण मंत्रिमंडल विस्तार के साथ सरकार ने क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन को भी साधने का प्रयास किया है। शपथ लेने वाले जनप्रतिनिधियों में भीमताल से विधायक राम सिंह कैड़ा, राजपुर रोड (देहरादून) से खजान दास, रुड़की से प्रदीप बत्रा, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी तथा हरिद्वार से मदन कौशिक शामिल हैं। इन नेताओं का अनुभव, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और संगठनात्मक पकड़ न केवल मंत्रिमंडल को और सशक्त बनाएगी, बल्कि धामी सरकार की विकासात्मक प्राथमिकताओं को भी नई गति प्रदान करेगी।
मंत्रिमंडल विस्तार सशक्त राजनीतिक संदेश
ये मंत्रिमंडल विस्तार केवल एक प्रशासनिक कवायद नहीं, बल्कि एक सशक्त राजनीतिक संदेश है नेतृत्व में विश्वास, संगठन में संतुलन और भविष्य की स्पष्ट रणनीति। धामी ने यह दिखाया है कि वे परिस्थितियों के शिकार नहीं बल्कि उन्हें अपने पक्ष में मोड़ने वाले नेतृत्वकर्ता हैं।

सबसे महत्वपूर्ण पहलू ये है कि धामी ने न केवल प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत की है बल्कि केंद्रीय नेतृत्व का भी पूर्ण विश्वास अर्जित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह और शीर्ष संगठन तक, जिस प्रकार धामी को निरंतर समर्थन मिला है, वह उनकी विश्वसनीयता और कार्यक्षमता का प्रमाण है।
Politics
ग्राम प्रधान बनने से हुई थी राजनीति की शुरुआत, अब भरत चौधरी की हुई धामी कैबिनेट में एंट्री

Bharat Chaudhary के ग्राम प्रधान से लेकर कैबिनेट मंत्री तक का सफर, जानें कैसा रहा ?
Bharat Chaudhary : रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी को धामी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। आज लोकभवन में उन्होंने पद की गोपनीयता की शपथ ली। रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत ग्राम प्रधान बनने से की थी आज वो कैबिनेट मंत्री बन गए हैं।
Table of Contents
ग्राम प्रधान बनने से भरत चौधरी ने की थी राजनीति की शुरुआत
रुद्रप्रयाग से विधायक भरत चौधरी को धामी कैबिनेट में अपनी जगह बनाई है। मवाना घोलतीर के मूल निवासी भरत चौधरी का राजनीतिक करियर काफी पुराना है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत रुद्रप्रयाग क्षेत्र की मवाना ग्राम पंचायत के प्रधान के रूप में की। धीरे-धीरे राजनीति में उन्होंने अपनी पहचान मजबूत की और आज वो कैबिनेट मंत्री बन गए हैं।

2017 के चुनाव में पहली बार बने रुद्रप्रयाग से विधायक
आज लोकभवन में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने चार अन्य विधायकों के साथ मंत्री पद की गोपनीयता की शपथ ली। प्रधान पद से अपनी राजनीतिक जीवन का शुभारंभ करने वाले भरत चौधरी ने कई बार विधानसभा का चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें सफलता साल 2017 में मिली। 2017 में वो पहली बार रूद्रप्रयाग से विधायक बने। इसके बाद साल 2022 में भी वो दूसरी बार विधायक बने।
कुछ ऐसा रहा Bharat Chaudhary का प्रारंभिक जीवन
वर्ष 1959 में, उस समय के चमोली जिले की रानीगढ़ पट्टी के गडबू गांव में भरत सिंह चौधरी का जन्म हुआ। उनके पिता स्वर्गीय सुबेदार छोटाण सिंह चौधरी थे। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई घोलतीर के प्राथमिक विद्यालय से पूरी की, जिसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज, गौचर से इंटरमीडिएट की शिक्षा हासिल की। आगे चलकर उन्होंने देहरादून स्थित डीएवी कॉलेज से बीए-एलएलबी की डिग्री प्राप्त की।

| वर्ष | घटना | पार्टी | विवरण |
|---|---|---|---|
| 2007 | विधानसभा चुनाव | — | रुद्रप्रयाग सीट से चुनाव लड़ा |
| 2012 | विधानसभा चुनाव | — | रुद्रप्रयाग सीट से दोबारा चुनाव मैदान में उतरे |
| 2013 | पार्टी जॉइन | भाजपा | भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए |
| 2017 | विधायक | भाजपा | ~30,000 वोट, ~15,000 से जीत |
| 2022 | विधायक | भाजपा | 30,000+ वोट, दोबारा जीत दर्ज |
big news
Uttarakhand Politics : चुनाव में हैट्रिक, अब धामी कैबिनेट में दमदार एंट्री !, जानें कौन हैं प्रदीप बत्रा ?

Pradeep Batra ने ली मंत्री पद की शपथ, जानें उनके राजनीतिक सफर के बारे में…
Pradeep Batra : उत्तराखंड के लिए सियासत के लिहाज से आज का दिन खास रहा। चार साल के लंबे इंतजार मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन पांच विधायकों की किस्मत का ताला खुल गया है। विधायक खजान दास, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक मदन कौशिक और विधायक राम सिंह कैड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ ली।
Table of Contents
चुनाव में हैट्रिक के बाद प्रदीप बत्रा की धामी कैबिनेट में एंट्री
आज उत्तराखंड के पांच नए कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली जिसमें रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा भी शामिल हैं। प्रदीप बत्रा हरिद्वार की रुड़की विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। जो कि इस सीट से लगातार तीन बार जीतते हुए आ रहे हैं।
कौन हैं प्रदीप बत्रा ?
प्रदीप बत्रा राजनीति के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनका मुख्य पेशा व्यवसाय है, जिसमें वे दुकानों, होटल और कंपनी से जुड़े कार्यों का संचालन करते हैं।

उनका जन्म उत्तराखंड में हुआ है और उनके पिता का नाम राम प्रकाश है। शिक्षा की बात करें तो उन्होंने स्नातकोत्तर (मास्टर्स) तक पढ़ाई की है, जो उन्होंने रुड़की स्थित बीएसएम डिग्री कॉलेज से पूरी की।
प्रदीप बत्रा का राजनीतिक जीवन
सबसे पहले प्रदीप बत्रा ने साल 2012 में कांग्रेस पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। इसके बाद साल 2017 में उन्होंने फिर से कांग्रेस टिकट से इसी सीट पर चुनाव लड़े और जीते भी। लेकिन साल 2022 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। 2022 में बीजेपी के टिकट से उन्होंने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की।
| वर्ष | पार्टी | चुनाव परिणाम | विवरण |
|---|---|---|---|
| 2012 | कांग्रेस | जीत | पहली बार रुड़की सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने |
| 2017 | कांग्रेस | जीत | दूसरी बार लगातार इसी सीट से जीत हासिल की |
| 2022 | भाजपा | जीत | बीजेपी के टिकट पर तीसरी बार लगातार जीत दर्ज की |
uttarakhand weather24 hours agoबड़ी खबर : अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Cricket5 hours agoKSO vs ING Dream11 Prediction Match 10 पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स (20 March 2026)
Cricket9 hours agoROC vs LIO Dream11 Prediction Match 26 : Boland vs Lions पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और बेस्ट फैंटेसी टीम..
Uttarakhand23 hours agoछात्र राजनीति से कैबिनेट तक! राम सिंह कैड़ा की चौंकाने वाली एंट्री
Trending22 hours agoNavratri Day 3 : चैत्र नवरात्रि का तीसरे दिन पूजी जाती है मां चंद्रघंटा, जानें पूजा विधि और महत्व
Uttarakhand5 hours ago🔴 𝐋𝐈𝐕𝐄- Rajnath Singh Uttarakhand Visit: रक्षा मंत्री का उत्तराखंड दौरा आज, इन कर्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
Uttarakhand23 hours agoधामी मॉडल ने तोड़ी सत्ता परिवर्तन की पुरानी परिपाटी, मार्च महीने को लेकर स्थापित धारणा को किया धवस्त
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, देखें अपने जिले का हाल












































