Champawat
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट में स्कूल भवन का किया लोकार्पण, शिक्षा को दी प्राथमिकता….

लोहाघाट: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोहाघाट में मल्लिकार्जुन स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए शिक्षा एक प्रमुख प्राथमिकता है और उनका उद्देश्य यह है कि उत्तराखंड के सभी बच्चों को उत्तम शिक्षा मिले। उन्होंने कहा, “हम सभी इसके लिए प्रतिबद्ध हैं और प्रदेश के हर कोने में बेहतर शिक्षा व्यवस्था प्रदान करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।”
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, “हमारी सरकार का उद्देश्य प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भी शिक्षा का स्तर बढ़ाना है। मल्लिकार्जुन स्कूल के नए भवन का निर्माण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई स्वयंसेवी संस्थाएं भी योगदान दे रही हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में शिक्षा का अहम योगदान है। शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से हम न केवल समाज के हर वर्ग को जोड़ रहे हैं, बल्कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र की दिशा में भी काम कर रहे हैं।”
उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार नई शिक्षा नीति के तहत युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास कर रही है, ताकि वे शैक्षिक दृष्टिकोण से सक्षम बनने के साथ ही रोजगार के अवसरों के लिए भी तैयार हो सकें।
#UttarakhandEducation #ChiefMinisterDhami #MallikarjunSchoolInauguration #EducationForAll #DevelopedIndia #NewEducationPolicy #EmploymentOpportunities #UttarakhandDevelopment #PrimeMinisterModi #UttarakhandGovernment
Champawat
चंपावत में छुट्टी पर आए जवान का निधन, परिजनों में कोहराम, आज शारदा घाट होगा अंतिम संस्कार

Champawat News : चंपावत में छुट्टी पर घर आए हवलदार का निधन हो गया। हवलदार के आकस्मिक निधन से परिजनों में कोहराम मच गया। जवान का अंतिम संस्कार आज बनबसा के शारदा घाट पर किया जाएगा।
Table of Contents
चंपावत में छुट्टी पर आए जवान का निधन
चंपावत जिले के बनबसा में छुट्टी पर घर आए हवलदार हरीश चंद का निधन होने से पूरे इलाके में मातम पसर गया है। मिली जानकारी के मुताबिक छुट्टी पर घर आए हवलदार हरीश चंद का अचानक तबीयत खराब हो गई। जिस से उनका निधन हो गया। जवान के आकस्मिक निधन से परिजनों में कोहराम मच गया है।
आज बनबसा के शारदा घाट में होगा अंतिम संस्कार
हवलदार हरीश चंद का अंतिम संस्कार आज सैन्य सम्मान के साथ बनबसा शारदा घाट में किया जाएगा। बता दें किबनबसा के सीमांत गांव गड़ीगोठ निवासी हरीश चंद पुत्र भरत चंद (उम्र 35 वर्ष) भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात थे। जो कि पिथौरागढ़ स्थित 12 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे।

बीते कुछ दिनों पहले ही वो छुट्टी लेकर अपने भाई की शादी के लिए घर आए थे। 9 फरवरी को तड़के 3 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन इस पहले ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
ये भी पढ़ें – बड़ी खबर ! भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जल्द बढ़ सकता है वेतन: चंपावत में छुट्टी पर आए जवान का निधन, परिजनों में कोहराम, आज शारदा घाट होगा अंतिम संस्कारChampawat
Champawat: पड़ोसी ने बुजुर्ग की दरांती से हमला कर की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

सनिया गाँव में बुजुर्ग की बेरहम हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्य बिंदु
चंपावत (Champawat): उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहाँ मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर एक गाँव में एक बुजुर्ग की दरांती से हत्या कर दी गई है. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
CHAMPAWAT में बुजुर्ग की दरांती से हत्या
जानकारी के मुताबिक, चंपावत जिले के सनिया गांव में एक बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई. आरोपी की पहचान मृतक के पड़ोसी सुभाष खर्कवाल के रूप में हुई है. आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Champawat Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूरी घटना की खबर से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. मृतक की पहचान 80 साल के अंबादत्त खर्कवाल पुत्र स्वर्गीय भैरव दत्त खर्कवाल निवासी के रूप में हुई है. जिनकी शनिवार को अपने ही घर में दरांती से वार कर हत्या कर दी गई है.
आरोपी मानसिक रूप से है बीमार
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की. आरोपी सुभाष खर्कवाल को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. लेकिन, हत्या के पीछे की असल वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है.
कोतवाली प्रभारी बीएस बिष्ट ने बताया कि
शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल चंपावत भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है. दूसरी ओर, इस घटना से गांव के लोग दहशत में हैं और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.
Champawat
लोहाघाट में देवदार के जंगलों पर मंडरा रहा खतरा, प्रशासन ने अपनाया सख्त रुख, जानिए विस्तार से…
Champawat News: लोहाघाट के देवदारों पर संकट, प्रशासन और वन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया
मुख्य बिंदु
Champawat News: चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र, जो अपनी घनी देवदार (Deodar cedar) की पहाड़ियों और हरे-भरे जंगलों के लिए जाना जाता है। आज गंभीर पर्यावरणीय संकट का सामना कर रहा है। बीते कुछ वर्षों में नगर में लगातार बढ़ते कंक्रीट के जंगल, अतिक्रमण और अवैध कटान ने इन दुर्लभ वृक्षों को संकट में डाल दिया है। हाल ही में नगर क्षेत्र में देवदार के सूखते पेड़ों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन और वन विभाग सक्रिय हो गया है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर लोहाघाट वन विभाग ने जहां देवदार (Deodar cedar) के सूखते पेड़ों का उपचार शुरू किया है। साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Champawat Deodar Cedar Trees देवदारों की स्थिति गंभीर
लोहाघाट (Lohaghat) नगर पालिका क्षेत्र में देवदारों की दुर्लभ और ऐतिहासिक प्रजाति पर संकट लगातार बढ़ रहा है। नगर क्षेत्र में रसायन डालकर पेड़ों को सुखाने की घटनाओं के सामने आने के बाद प्रशासन और वन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया। ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन के संज्ञान में आया।
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए वन विभाग ने कार्रवाई शुरू की। उप प्रभागीय वन अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने लगभग एक दर्जन से अधिक देवदार के हरे पेड़ों में गार्डनिंग और विशेष ट्रीटमेंट किया, ताकि उन्हें पूरी तरह से सूखने से बचाया जा सके। साथ ही, वन संरक्षण अधिनियम के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
प्रशासनिक जटिलताएं और जिम्मेदारी का बंटवारा
Lohaghat में देवदारों की सुरक्षा को लेकर कई सालों से प्रशासनिक उलझन चली आ रही है। ज्यादातर भूमि नजूल श्रेणी की है, जिसका निरीक्षण राजस्व विभाग करता रहा है। वहीं, पेड़ों की सुरक्षा का जिम्मा नगर पालिका और वन विभाग के बीच स्पष्ट रूप से तय नहीं हो पाया। अब जिलाधिकारी ने जनवरी-फरवरी में एरिया वाइज विभागीय जिम्मेदारी तय करने की बात कही थी। लेकिन जमीन पर ये व्यवस्था व्यावहारिक रूप से कठिन मानी जा रही है।
वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडे (Journalist Ganesh Pandey) के मुताबिक, बीते दशकों में नगर क्षेत्र से 12,000 से अधिक देवदार पेड़ गायब हो चुके हैं।
इतिहास में देवदारों की गिनती और संरक्षण
वर्ष 1985 में, जब चंपावत पिथौरागढ़ जिले का हिस्सा था, तत्कालीन पर्यावरण प्रेमी जिलाधिकारी विजेंद्र पाल ने लोहाघाट के प्रत्येक देवदार पेड़ की नंबरिंग और विस्तृत रिकॉर्ड तैयार कराया। उस समय लगभग 15,000 पेड़ों की गिनती की गई थी। इसके बाद साल 2013 में, तत्कालीन जिलाधिकारी चौधरी द्वारा कराई गई गिनती में ये संख्या घटकर करीब 12,000 रह गई। इसके बाद भी अवैध कटान और अतिक्रमण लगातार जारी रहा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि दिनदहाड़े देवदारों (Deodar cedar) पर कुल्हाड़ी चलने जैसी घटनाएं सामने आने लगीं। वन विभाग ने केवल जुर्माना लगाया, लेकिन इस अपराध की जड़ और स्थायी समाधान पर कोई कार्यवाही नहीं की गई।
स्थानीय सुझाव और संरक्षण के उपाय
Journalist Ganesh Pandey का कहना है कि नगर क्षेत्र में देवदारों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और उनका नियंत्रण सीधे थाना द्वारा किया जाए। इसके अलावा, नगर क्षेत्र में देवदार वन क्षेत्र (Deodar cedar) की पूर्ण सुरक्षा वन विभाग को ही सौंपी जाए। नगर पालिका और वन विभाग की संयुक्त गश्त नियमित रूप से की जानी चाहिए। वन क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों को लिखित रूप से पेड़ों की सुरक्षा की जिम्मेदारी देकर उन्हें सहभागी बनाया जा सकता है। इससे लोग इन्हें अपनी धरोहर समझकर संरक्षित करेंगे।
पर्यटन और धार्मिक महत्व
लोहाघाट के देवदार वन न केवल पर्यावरणीय बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई जैसे महानगरों से पर्यटक और तीर्थयात्री मायावती आश्रम और रीठा साहिब जैसे धार्मिक स्थलों में आकर इन देवदारों की शोभा का दीदार करते हैं। इसलिए केवल प्रशासनिक उपाय ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सक्रिय भागीदारी भी इन दुर्लभ वृक्षों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
Read More…
संसद में गूंजा उत्तरकाशी पेड़ काटने का मामला, उत्तराखंड के सांसद नहीं उठा पाए लेकिन छत्तीसगढ़ की सांसद ने उठाया मुद्दा, देखें वीडियो
अच्छी खबर : 4 करोड़ 34 लाख से होगा गरुड़ बागेश्वर मोटर मार्ग का सुधारीकरण
उत्तराखंड में एक गांव ऐसा भी, पंचायत भवन में दी जा रही फ्री….
उत्तराखंड: चंपावत में बनेगा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, खेलों में महिलाओं को मिलेगा नया प्रोत्साहन !
Dehradun21 hours agoबड़ी खबर..दिन दहाड़े देहरादून में चली गोली, एक युवक की मौत
Cricket22 hours agoENG vs WI Dream11 Prediction: सुपरहिट 11 टिप्स जो बनाएंगे आपको विजेता..
Breakingnews20 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त, मीटिंग में लिए गए छह बड़े फैसले, यहां पढ़ें
big news22 hours agoमोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला!, सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ गाना हुआ अनिवार्य
Pithoragarh20 hours agoपिथौरागढ़ में डीएम ने सुनी जनता की समस्याएं, जल जीवन मिशन में ढिलाई पर अधिकारियों को लगाई फटकार
Roorkee18 hours agoतीसरी बार धंसा रुड़की बाईपास पर बना फ्लाईओवर, निर्माण कार्य को लेकर उठ रहे सवाल, जनता में आक्रोश
Udham Singh Nagar22 hours agoRudrapur: बिंदुखेड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
big news16 hours agoउत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर मचा सियासी घमासान, बीजेपी के आरोपों पर हरदा ने किया पलटवार












































