Connect with us

Breakingnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कलश यात्रा को दिल्ली किया रवाना।

Published

on

देहरादून –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत राज्य स्तरीय अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान टिहरी सांसद माला राज लक्ष्मी शाह , कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज विधायक खजान दास सहित भाजपा के कई नेता भी मौजूद रहे।

इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड के शहीदों के घरों से आने वाली मिट्टी के कलश पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इया बीच शहीदों के परिवारजनों से भी मुलाकात की साथ ही कलश यात्रा को दिल्ली के लिए रवाना किया।

बतादें कि 31 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे जिसमे उत्तराखंड के कलश भी रखे जाएंगे और एक अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा।

मख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की जिन वीर शहीदों ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए है ये उन सभी वीर शहीदों की स्म्रति में उनके स्मरण में यात्रा निकाली जा रही है इस यात्रा से  युवा पीढ़ी तक वीरो का बलिदान पहुचेगा और उनकी शाहदत को  हमेशा याद किया जायेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breakingnews

Dehradun News: पटेलनगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा

Published

on

Dehradun News : वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

Dehradun News : देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, 4 जून 2026 को शाह एवेन्यु, सोसाइटी एरिया ग्राफिक एरा, क्लेमनटाउन निवासी एक व्यक्ति ने पटेलनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK-07-BD-6754 (होंडा शाइन) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर थाना पटेलनगर में मु0अ0सं0 338/2026 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पटेलनगर में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई।

जांच के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 5 जून 2026 को हरभजवाला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर निखिल उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल संख्या UK-07-BD-6754 बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम: निखिल उर्फ सोनू पुत्र विरेन्द्र
  • निवासी: रायपुर रोड, तरला आमवाला, थाना रायपुर, देहरादून
  • उम्र: 21 वर्ष

बरामदगी

  • चोरी की गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल संख्या UK-07-BD-6754

पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह
  • हेड कांस्टेबल हरेन्द्र पंवार
  • कांस्टेबल आजाद सिंह

पटेलनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का शीघ्र खुलासा हुआ और चोरी गई बाइक को उसके मालिक तक पहुंचाने में सफलता मिली।

Continue Reading

Breakingnews

चारधाम यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, बद्रीनाथ हाईवे पर पलटा टेंपो ट्रेवलर, हादसे में एक की मौत, 17 घायल

Published

on

chamoli accident

Chamoli Accident : चारधाम यात्रा मार्ग पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैनी के समीप श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य यात्री घायल हो गए।

चारधाम यात्रा मार्ग पर बद्रीनाथ हाईवे पर पलटा टेंपो ट्रेवलर

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैनी के पास एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में चालक समेत कुल 18 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

हादसे में एक की मौत, 17 घायल

हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान गाजियाबाद निवासी में हुई है। दुर्घटना में घायल यात्रियों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों की सहायता से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

गाजियाबाद से बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे सभी

पुलिस के अनुसार अधिकांश यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक महिला श्रद्धालु, आरती (44), की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सभी यात्री गाजियाबाद से बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे। मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading

Breakingnews

Team India New T20 Captain 2026 : BCCI ने श्रेयस अय्यर को सौपी टीम इंडिया की कमान..

Published

on

Team India New T20 Captain 2026 Syreyas Iyer

BCCI Named Shreyas Iyer Is The Team India New T20 Captain 2026

भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एपेक्स काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक में आखिरकार वह फैसला ले लिया गया, जिसका क्रिकेट प्रेमी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक और घरेलू क्रिकेट में ‘सरपंच साहब’ के नाम से मशहूर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नया टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) कप्तान नियुक्त किया गया है।

यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब टीम इंडिया आगामी सीरीज और भविष्य के बड़े टूर्नामेंट्स के लिए एक मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व की तलाश कर रही थी। श्रेयस अय्यर को उनकी शानदार कप्तानी शैली, व्यक्तिगत प्रदर्शन और बेहतरीन टीम भावना का इनाम मिला है।

सूर्या की विदाई और कप्तानी का नया समीकरण

श्रेयस अय्यर से पहले भारतीय टी20 टीम की कमान स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (SKY) के हाथों में थी। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारत ने 2026 में टी20 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, विश्व कप जीतने के बाद से ही सूर्या का व्यक्तिगत फॉर्म लगातार खराब दौर से गुजर रहा था। लगातार फ्लॉप होने की वजह से न सिर्फ उनकी कप्तानी पर सवाल उठ रहे थे, बल्कि 35 वर्षीय इस खिलाड़ी के लिए अब टीम में अपनी जगह बचाए रखना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है।

बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल ने भविष्य की योजनाओं और कार्यभार प्रबंधन (Workload Management) को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व परिवर्तन का कड़ा फैसला लिया। अब शनिवार को होने वाली चयनकर्ताओं और मुख्य कोच की अहम बैठक में श्रेयस अय्यर आधिकारिक तौर पर नए कप्तान के रूप में शामिल होंगे, जहां आगामी श्रृंखलाओं के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा।

आईपीएल में कप्तानी का लोहा मनवा चुके हैं ‘सरपंच’

श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपने के पीछे सबसे बड़ी वजह उनका आईपीएल (IPL) में जबरदस्त नेतृत्व रिकॉर्ड रहा है। वे लीग के इतिहास में अलग-अलग फ्रेंचाइजी को अपनी रणनीति से सफलता दिलाने वाले गिने-चुने कप्तानों में शामिल हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स जैसी टीमों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है।

1. दिल्ली कैपिटल्स को पहली बार फाइनल में पहुंचाया

साल 2020 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ही दिल्ली की टीम ने पहली बार आईपीएल के फाइनल का सफर तय किया था। हालांकि फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन श्रेयस ने उस खिताबी मुकाबले में 50 गेंदों पर नाबाद 65 रनों की कप्तानी पारी खेलकर अपनी क्लास दिखाई थी। उस पूरे सीजन में उन्होंने 519 रन बनाए थे।

2. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बनाया चैंपियन

साल 2024 में श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान संभाली और टीम को तीसरी बार आईपीएल का चैंपियन बनाया। उनके नेतृत्व में केकेआर ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस सीजन में उन्होंने 147 के शानदार स्ट्राइक रेट से 351 रन बनाए और एक बेहतरीन ‘टीम मैन’ की भूमिका निभाई।

3. पंजाब किंग्स के साथ धमाकेदार प्रदर्शन

साल 2025 में पंजाब की फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपना कप्तान बनाया। इस सीजन में श्रेयस ने बल्ले से तबाही मचाते हुए 6 अर्धशतकों और 175 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट के साथ 604 रन ठोक दिए। उनकी कप्तानी में पंजाब ने फाइनल तक का सफर तय किया। इसके बाद 2026 के सीजन में भी उन्होंने अपनी फॉर्म जारी रखी और 169 के स्ट्राइक रेट से 1 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 498 रन बनाए, हालांकि टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही।

क्रिकेट दिग्गजों की नजर में अय्यर:

आईपीएल 2026 के दौरान श्रेयस अय्यर की फील्डिंग और बाउंड्री लाइन पर उनकी सूझबूझ की तारीफ सचिन तेंदुलकर और जोंटी रोड्स जैसे महान खिलाड़ियों ने की थी। मुंबई के खिलाफ एक मैच में बाउंड्री के बाहर जाते हुए अय्यर ने हवा में गेंद को अंदर फेंका, जिसे जेवियर बार्टलेट ने लपककर हार्दिक पांड्या को आउट किया। इस ‘टीम-कैच’ ने साबित कर दिया कि श्रेयस मैदान पर हर पल पूरी तरह मुस्तैद रहते हैं।

श्रेयस अय्यर के टी20 और अंतर्राष्ट्रीय आंकड़े

श्रेयस अय्यर केवल एक चतुर कप्तान ही नहीं हैं, बल्कि मिडिल ऑर्डर में भारतीय टीम की सबसे मजबूत रीढ़ की हड्डी भी हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बेहद प्रभावशाली रहा है:

फॉर्मेटमैचकुल रनऔसत / स्ट्राइक रेटसर्वोच्च स्कोरअर्धशतक / शतक
टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I)511104136.00 (स्ट्राइक रेट)74*8 अर्धशतक
वनडे (ODI)76
टेस्ट (Test)14

अय्यर के बचपन के कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण आमरे हमेशा से उनकी नेतृत्व क्षमता के कायल रहे हैं। आमरे का मानना है कि श्रेयस एक बेहद ‘थिंकिंग क्रिकेटर’ (सोच-समझकर खेलने वाले खिलाड़ी) हैं और नंबर 3 या 4 पर बल्लेबाजी करते हुए वे मैच की परिस्थितियों को बहुत जल्दी भांप लेते हैं।

क्या है BCCI की एपेक्स काउंसिल और इसका काम?

टीम इंडिया के कप्तान का फैसला करने वाली बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल (Apex Council) क्रिकेट बोर्ड की सबसे बड़ी और प्रमुख प्रशासनिक समिति है। इसका मुख्य कार्य क्रिकेट की नीतियां बनाना, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दौरों की देखरेख करना और बोर्ड के वित्तीय तथा प्रशासनिक मामलों को संभालना होता है। इस काउंसिल में कुल 9 सदस्य होते हैं, जिसमें निर्वाचित पदाधिकारियों के अलावा एक सीएजी (CAG) प्रतिनिधि और भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन (ICA) के सदस्य शामिल होते हैं।

वर्तमान में इस महत्वपूर्ण काउंसिल की कमान निम्नलिखित पदाधिकारियों के हाथों में है:

  • अध्यक्ष: मिथुन मन्हास
  • उपाध्यक्ष: राजीव शुक्ला
  • सचिव: देवजीत सैकिया
  • संयुक्त सचिव: प्रभतेज भाटिया
  • कोषाध्यक्ष: ए. रघुराम भट
  • काउंसलर: जयदेव शाह
  • CAG नॉमिनी: डी. जयशंकर
  • ICA प्रतिनिधि: सुधा शाह (महिला) और वंकिना चामुंडेश्वरा नाथ (पुरुष)

नए कप्तान के सामने चुनौतियों का पहाड़: आगामी शेड्यूल

बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर का सफर आसान नहीं होने वाला है। जून 2026 से लेकर जुलाई 2026 के बीच भारतीय टीम को लगातार कई महत्वपूर्ण और कड़े विदेशी दौरे करने हैं। नए कप्तान के सामने सबसे पहली चुनौती अपनी पसंदीदा कोर टीम तैयार करने की होगी।

भारतीय टीम का आगामी पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:

1. भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज (जून 2026)

  • 1 टेस्ट मैच: 6 जून से 10 जून 2026 (स्थान: भारत)
  • 3 वनडे मैच: 13 जून से 20 जून 2026 (स्थान: भारत)

2. भारत बनाम आयरलैंड दौरा (जून 2026)

  • 2 टी20 मैच: 26 जून से 28 जून 2026 (स्थान: आयरलैंड)
  • श्रेयस अय्यर बतौर टी20 कप्तान इसी सीरीज से अपने नए सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

3. भारत बनाम इंग्लैंड का कड़ा दौरा (जुलाई 2026)

  • 5 टी20 मैच: 1 जुलाई से 11 जुलाई 2026 (स्थान: इंग्लैंड)
  • 3 वनडे मैच: 14 जुलाई से 19 जुलाई 2026 (स्थान: इंग्लैंड)

इसके अलावा भारतीय टीम को इस साल एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेना है, जहां टी20 फॉर्मेट में स्वर्ण पदक जीतने की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर के कंधों पर होगी।

निष्कर्ष: क्या अय्यर साबित होंगे गेम चेंजर?

रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के टी20 से हटने के बाद भारतीय टी20 टीम एक बदलाव के दौर (Transition Phase) से गुजर रही है। सूर्यकुमार यादव ने निश्चित रूप से टीम को एक विश्व कप जिताया, लेकिन आधुनिक क्रिकेट में फॉर्म और उम्र को देखते हुए बोर्ड का यह फैसला भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

श्रेयस अय्यर के पास न सिर्फ दबाव की परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने का अनुभव है, बल्कि आईपीएल में दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों को एक साथ लेकर चलने का हुनर भी है। क्रिकेट विश्लेषकों का मानना है कि ‘सरपंच’ की यह नई पारी भारतीय टी20 टीम को अधिक आक्रामक, अनुशासित और निडर बनाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर की ‘नई नीली सेना’ किस तरह का प्रदर्शन करती है।

Continue Reading
Advertisement
Dehradun News : वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
Breakingnews1 hour ago

Dehradun News: पटेलनगर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा

अल्मोड़ा में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी
Uttarakhand2 hours ago

अल्मोड़ा में खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, किसानों से किया कृषि भूमि संरक्षण का आह्वान

Vaibhav Sooryavanshi
Cricket3 hours ago

भारतीय क्रिकेट का नया ‘सुपर किड’: Vaibhav Sooryavanshi ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह
Uttarakhand3 hours ago

मुनस्यारी पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, नंदा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

India vs Afghanistan Dream11 team One-Off Test 2026
Cricket1 day ago

India vs Afghanistan Dream11 team One-Off Test 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट

UTTARAKHAND POLITICS
big news1 day ago

हरीश रावत का बड़ा बयान, राहुल गांधी को अल्मोड़ा पहुंचने से भाजपा सरकार ने रोका !

Dehradun News
big news1 day ago

देहरादून में मस्जिद सील किए जाने के विरोध में उतरा मुस्लिम सेवा संगठन, डीएम कार्यालय किया कूच

chamoli accident
Breakingnews1 day ago

चारधाम यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, बद्रीनाथ हाईवे पर पलटा टेंपो ट्रेवलर, हादसे में एक की मौत, 17 घायल

tehri news
Tehri Garhwal1 day ago

टिहरी में CS ने की जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा, पर्यटन क्षेत्रों में बढ़ती मांग के अनुरूप स्थायी समाधान के दिए निर्देश

Almora News
almora1 day ago

अल्मोड़ा में गोल्ज्यू के दरबार पहुंची महिला कांग्रेस, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लगाई गुहार

Ebola Virus Alert
big news1 day ago

उत्तराखंड में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों को जारी हुई एडवाइजरी

Team India New T20 Captain 2026 Syreyas Iyer
Breakingnews1 day ago

Team India New T20 Captain 2026 : BCCI ने श्रेयस अय्यर को सौपी टीम इंडिया की कमान..

RBI Monetary Policy June 2026
Breakingnews1 day ago

RBI Monetary Policy June 2026: अनिश्चित वैश्विक माहौल के बीच रेपो रेट 5.25% पर स्थिर; विकास दर का अनुमान घटाकर 6.6% किया गया..

Uttarkashi News
Uttarakhand2 days ago

दयारा बुग्याल से लापता महिला ट्रैकर की तलाश जारी, वन विभाग ने दयारा ट्रेकिंग पर लगाई रोक

WOR vs GLA Dream11 Team Match 43 T20 Blast 2026
Cricket2 days ago

WOR vs GLA Dream11 Team Match 43 T20 Blast 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun1 year ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime1 year ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun1 year ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli1 year ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime1 year ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag1 year ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun1 year ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun1 year ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun1 year ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag1 year ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital1 year ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Trending