Haldwani
पूर्व सैनिक सम्मेलन CM धामी ने किया शुभारंभ, सैनिक कल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर हल्द्वानी के एम.बी.पी.जी. कॉलेज प्रांगण में आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, वीरांगनाओं एवं उनके परिजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
पूर्व सैनिक सम्मेलन CM धामी ने किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने उपस्थित पूर्व सैनिकों पर पुष्पवर्षा कर राज्य निर्माण व राष्ट्र सेवा में उनके योगदान के लिये सभी का अभिनन्दन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का हर परिवार गर्व से कह सकता है कि उसके घर से कोई न कोई भारत माता की सेवा में समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वास्तव में वीरभूमि है, जहाँ की माटी में ही राष्ट्रभक्ति और बलिदान की भावना रची-बसी है।
सैनिक कल्याण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के पुनर्गठन और सुदृढ़ीकरण की घोषणा करते हुए कहा कि विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया जाएगा ताकि हर सैनिक परिवार तक योजनाओं का लाभ सहज रूप से पहुँच सके।
उन्होंने कहा कि हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पौड़ी में जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों और आवासीय भवनों के पुनर्निर्माण का कार्य किया जाएगा, जिससे पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद सैनिकों की नारियों को आवासीय भवन निर्माण हेतु दी जाने वाली सहायता राशि को 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी में सैनिकों के 150 बच्चों के लिए एक आधुनिक छात्रावास का निर्माण किया जाएगा, जिससे सैनिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित आवासीय सुविधा मिल सकेगी।
सैनिक कभी ‘पूर्व’ नहीं होता, वो सदैव सैनिक रहता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों का जीवन अनुशासन, समर्पण और बलिदान की मिसाल है। उन्होंने कहा कि “सैनिक कभी पूर्व सैनिक नहीं होता, वह सदैव सैनिक ही रहता है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में राष्ट्र विरोधी सोच का कोई स्थान नहीं है और आज भारत में सभी जरूरी सैन्य उपकरण देश में ही बनाए जा रहे हैं तथा भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। ऑपरेशन सिंधु मेघ में स्वदेशी ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलों की सफलता का भी उन्होंने जिक्र किया।
सम्मेलन में जनपद नैनीताल की 31 तथा ऊधमसिंहनगर की 13 वीर नारियों को मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
Haldwani
एशियन लीजेंड्स लीग का दूसरा सीजन 2 जून से होगा शुरू, रूद्रपुर में ट्रॉफी का किया गया अनावरण

asian legends league : एशियन लीजेंड्स लीग के दूसरे सीज़न को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस लीग का दूसरा सीजन 2 जून से शुरू होगा। जिसकी ट्रॉफी का अनावरण रूद्रपुर में किया गया।
Table of Contents
asian legends league का दूसरा सीजन 2 जून से होगा शुरू
एशियन लीजेंड्स लीग ने रुद्रपुर में अपनी आधिकारिक ट्रॉफी का अनावरण किया। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े नामों वाले बहुप्रतीक्षित सीज़न के लिए मंच तैयार हो गया है। बता दें कि एशियन लीजेंड्स लीग का दूसरा सीज़न 2 जून से शुरू होगा।
रूद्रपुर में ट्रॉफी का किया गया अनावरण
एशियन लीजेंड्स लीग के ट्राफी अनावरण कार्यक्रम में Thisara Perera, Asghar Afghan, Rishi Dhawan और Angelo Perera समेत कई प्रसिद्ध क्रिकेटर और अन्य नामी खिलाड़ी मौजूद रहे। थिसारा परेरा ने टूर्नामेंट के प्रति अपने अनुभव और उत्साह को साझा किया।

उन्होंने कहा, “हमारा पिछला सीज़न बहुत अच्छा रहा था, और इतनी प्रतिस्पर्धी और सुव्यवस्थित लीग का हिस्सा बनना एक शानदार अनुभव था। मैं आने वाले सीज़न के लिए भी सचमुच उत्साहित हूँ। क्रिकेट का स्तर, खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल और प्रशंसकों का जुनून इस लीग को खास बनाते हैं। हम इस बार और भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं,”।
प्रशंसकों की ऊर्जा से मैदान पर पड़ता है फर्क
ऋषि धवन ने कहा कि “प्रशंसकों ने हमेशा हमारा ज़बरदस्त समर्थन किया है खासकर भारतीय टीम का और उस ऊर्जा से मैदान पर बहुत बड़ा फर्क पड़ता है। उम्मीद है कि इस सीज़न में भी हमें वैसा ही प्यार और प्रोत्साहन मिलता रहेगा। हम उन्हें गौरवान्वित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य रखेंगे”।

एशिया के सेवानिवृत्त क्रिकेटरों को मंच देना है उद्देश्य
आपको बता दें कि एशियन लीजेंड्स लीग एक टी20 टूर्नामेंट है जिसमें एशिया के रिटायर्ड और अनुभवी क्रिकेटर खेलते हैं। इसका उद्देश्य एशिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों को एक मंच पर एक साथ लागा है। 2 जून से शुरू होने वाले इसके दूसरे सीजन में इंडियन रॉयल्स, श्रीलंकाई लायंस, पाकिस्तान पैंथर्स सहित 6 टीमें भाग लेंगी।
Haldwani
धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बोलीं मंत्री रेखा आर्या, 4 साल का कार्यकाल उपलब्धियां से भरा कालखंड

Haldwani News : सोमवार को हल्द्वानी स्थित खंड विकास कार्यालय सभागार में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सरकार के 4 साल के कार्यकाल को उपलब्धियां से भरा कालखंड बताया।
Table of Contents
धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बोलीं मंत्री रेखा आर्या
धामी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर हल्द्वानी में जन-जन की सरकार जन-जन की द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों के प्रमाण पत्र बनाने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के बारे में सहायता प्रदान की गई।
कैबिनेट मंत्री ने सभी स्टॉल का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री ने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला और युवाओं का सशक्तिकरण, रोजगार व विकास को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा है। कार्यक्रम के दौरान 6 पात्र महिलाओं निशा जोशी, इंदिरा आर्या, ममता भट्ट, अर्चना नेगी राधा भंडारी और तारा सान्याल को महालक्ष्मी किट प्रदान की गई।

रीप परियोजना के तहत महिलाओं को दी गई सहायता राशि
रीप परियोजना के तहत विभिन्न महिलाओं को स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने पर सहायता राशि की चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान चहुंमुखी विकास किया है और उत्तराखंड 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
Uttarakhand
🔴 𝐋𝐈𝐕𝐄- Rajnath Singh Uttarakhand Visit: रक्षा मंत्री का उत्तराखंड दौरा आज, इन कर्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

Rajnath Singh का उत्तराखंड दौरा आज, हल्द्वानी में जनसभा को करेंगे संबोधित
Rajnath Singh Uttarakhand Visit: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कॉलेज मैदान में कार्यक्ल्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राजनाथ सिंह बतौर मुख्य अथिति शामिल होंगे. इस कार्यक्रम के दौरान वो एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
हल्द्वानी में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
राजनाथ सिंह का उत्तराखंड दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. बता दें कि उनके दौरे से पहले कल लम्बे समय से उत्तराखंड में चल रही सियासी अटकलों पर विराम लग गया है. शुक्रवार को धामी कैबिनेट में 5 नए मंत्रियों की एंट्री हुई है. ऐसे में माना जा रहा है कि राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे के बाद दयित्वधारियों को भी जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है. रक्षा मंत्री के इस दौरे से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम को कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण कर अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय पर और चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए.
big news5 hours agoसीएम पद से चूके अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी छिना, धन सिंह रावत से हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया चार्ज
big news8 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में डंपर चालक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Cricket7 hours agoICN vs RRP Dream11 Prediction Match 11 LLC 2026 : जानें पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम कॉम्बिनेशन…
Uttarakhand7 hours agoधामी सरकार के चार साल पूरे, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #Dhamisarkarke4saalbemisal
Dehradun6 hours agoDEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
Dehradun4 hours agoपरेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
Uttarakhand1 hour agoबड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..
uttarakhand weather7 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील, 27 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज








































