Champawat
सीएम धामी रात्रि चौपाल लगाकर लोगों से हुए रूबरू, गांव में बने होमस्टे में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों को दिया स्वरोजगार का संदेश।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा, लोहाघाट(चंपावत) में रात्रि चौपाल लगा लोगों से रूबरू हुए।
मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से किया सीधा जन संवाद।
धामी द्वारा गांव में बने होमस्टे में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों को दिया स्वरोजगार का संदेश।
चम्पावत/लोहाघाट – “गांव चलो अभियान” अंतर्गत सीमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा (वि0ख0 लोहाघाट) दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रा0इ0का0 किमतोली हेलीपेड में जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने पौध देकर भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही गुमदेश की क्षेत्रीय जनता द्वारा भी मा0 मुख्यमंत्री का भव्यता से स्वागत किया गया। वही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई जनता अपने मा0 मुख्यमंत्री का स्वागत करने उमड़ी।
इस दौरान पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री जी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
अपने कार्यक्रम के दौरान मा0 मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनता के बीच नन्हे बच्चों से भी रूबरू हुए और उनसे बातचीत कर उनका हाल जाना।
इसके पश्चात श्री धामी जी द्वारा ठाटा गांव के मां भगवती मंदिर में पूजार्चना कर जनपद व प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से सीधा जन संवाद किया।

रात्रि चौपाल के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोगों के बीच प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओ से रूबरू हुए। उन्होंने कहा सरकार की योजनाओं एवं प्रशासन द्वारा किए जा रहे काम को आमजन के बीच बैठकर ही समझा जा सकता है। मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान व सभी पात्र लोगों को सरकारी योजना का लाभ हर गांव, हर परिवार तक पहुंचने पहुंच जाने पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से घर घर तक आज रसोई गैस पंहुच गई है।
साथ ही अब घर- घर शुद्ध पानी पंहुच गया है। ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि हमें पहले फोला (गगरी) लेकर सुबह 3 बजे पानी लेने जाना पड़ता था पर अब घर पर ही पानी आ गया है धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना लाए जिसमे 5 लाख तक का निशुल्क इलाज मिल रहा है। जहा पहले पैदल चलकर जाना पड़ता था वहा आज गांव गांव में सड़क सुविधा हो रही है। देश में बंदे भारत नमो भारत रेल चल गई है। महिलाओं को उनके पैरों पर खड़े रहना आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतु मोदी जी योजना चलाई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं की आर्थिकी को सुदृण कर और अधिक सशक्त बनाए जाने हेतु लखपति बनाने पर कार्य किया जा रहा है। राज्य के अंतर्गत रोजगार के साथ ही युवा स्वरोजगार की ओर बढ़े। इसके लिए भी कई कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा जनपद चंपावत को आदर्श जनपद बनाए जाने हेतु कई विकास कार्य किए जा रहे हैं, ताकि यह जनपद राज्य के साथ- साथ पूरे देश में एक आदर्श जिले की मिसाल बने।
धामी ने गांव में बने होमस्टे में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों को स्वरोजगार का संदेश दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के अंतर्गत होमस्टे को बढ़ावा मिले इसके लिए सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जा रही है। होमस्टे में सब्सिडी 33 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी गई है। राज्य सरकार होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। धामी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री ने धारा 370 को खत्म कर कश्मीर को देश में पूरी तरह मिलाने का कार्य किया।
मुश्किल महिलाओं के कल्याणनार्थ तीन तलाक को खत्म कराया।
राममंदिर का निर्माण कर रामराज्य को स्थापित करने का कार्य कराया। भगवान श्री राम को टैंट से उनके असली घर में विराजमान कराया। भगवान राम को लाने का कार्य मोदी जी ने किया। हमने संकल्प लिया कि उत्तराखंड में रहने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए एक समान कानून लाएंगे,जिसे हमने लाकर समान नागरिक संहिता कानून लाकर प्रदेश में यह ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के सहयोग से ही यह इतिहास बनाने का मौका मिला। उत्तराखंड की देवभूमि पूरे देश को यह दे रही है। हमने जो कहा वह किया। उत्तराखंड देश का प्रथम व उत्कृष्ट राज्य बने। धामी ने कहा कि उत्तराखंड शांतिप्रिय प्रदेश है यहां की भूमि देवभूमि है। यहां बिलकुल भी गलत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज उत्तराखंड को आदर्श बनाने हेतु चंपावत जिले से शुरुआत हुई है। इस जिले को आदर्श जिला बनाया जा रहा है। जो आदर्श उत्तराखंड की ओर बढेगा। आज 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का है यह माननीय प्रधानमंत्री जी का दृष्टिकोण है, इस दिशा में अनेक कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौमुखी हो रहा हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को मिले इसके लिए अनेक योजनाएं बनाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा राज्य से भ्रष्टाचार खत्म हो इसके लिए 1064 सेवा शुरू की गई है, यह सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के “विकल्प रहित संकल्प” को पूर्ण कर रही है।
उन्होंने कहा सरकार एवं जनता आपसी समन्वय से हर संभव कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की कल्पना अनुसार हम उत्तराखंड राज्य के विकास को आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को आपसी समन्वय, इच्छा शक्ति, संकल्प शक्ति और सामूहिक शक्ति से हर कार्य को सरलीकरण कर उसका समाधान करेंगे।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे के कार्य कुशलता व प्रशासनिक क्षमता की प्रशंसा की। लोकसभा सांसद अजय टम्टा ने समान नागरिक संहिता को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इसे विधेयक को पास कराकर इतिहास रचने के साथ हाई देश दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन किया है। सिमांत क्षेत्र के ठाटा गांव की पल्लवी पंत जो आरबीआई में अधिकारी पद पर निकली है, उनके दादा आनंद देव जी को शाल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया धामी मां भगवती मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों के साथ खड़ी होली गायन व देव स्तुति में शामिल हुए। ग्राम प्रधान ग्राम ठाटा मोहित पाठक ने कहा कि आज क्षेत्र में पेयजल व सड़क जैसी महत्त्वपूर्ण समस्या दूर हुई है। इसके अलावा महिलाओं के कल्याणार्थ अनेक योजनाएं संचालित हैं।
Champawat
उत्तराखंड की बेटी अनुप्रिया राय का यूपीएससी में कमाल, तीसरे प्रयास में हासिल की 258वीं रैंक

Lohaghat News : लोहाघाट नगर क्षेत्र से लगे ग्रामसभा कलीगांव की होनहार बेटी अनुप्रिया राय ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 258वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड की बेटी अनुप्रिया राय का यूपीएससी में कमाल
उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट से लगे कलीगांव की अनुप्रिया राय ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 258वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तीसरे प्रयास में मिली इस सफलता से पूरे चम्पावत जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है तथा लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
2023 में हुआ था भारतीय डाक सेवा में चयन
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में मुख्य फार्मासिस्ट मुकुल कुमार राय और फार्मासिस्ट किरण राय की बेटी अनुप्रिया राय शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं।
इससे पहले वर्ष 2023 में उनका चयन भारतीय डाक सेवा में हुआ था। वर्ष 2024 में उन्हें 189वीं रैंक प्राप्त हुई, जिसके आधार पर उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा में हुआ और वर्तमान में वह अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने अनुप्रिया को दी बधाई
अनुप्रिया राय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चम्पावत के एबीसी अल्मामेटर पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की और आगे की पढ़ाई दिल्ली के डीपीएस विद्यालय से पूरी की। स्नातक की शिक्षा उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त की।
मुख्य परीक्षा में उनका वैकल्पिक विषय समाजशास्त्र रहा। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता से पहले अनुप्रिया राय का चयन हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग और भारतीय खेल प्राधिकरण में सहायक निदेशक पद के लिए भी हो चुका है। उनकी इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी सहित अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
big news
चम्पावत के लाल अनुज पंत ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 69वीं रैंक, सीएम धामी ने दी बधाई

Champawat News : उत्तराखंड के चंपावत जिले के अनुज पंत ने इतिहास रच दिया है। UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 69वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
Table of Contents
अनुज पंत ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 69वीं रैंक
चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट की ग्राम पंचायत छुलापे से जुड़े परिवार के होनहार बेटे अनुज पंत ने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा में ऑल इंडिया 69वीं रैंक प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
मूल रूप से छुलापे गांव के निवासी हैं अनुज पंत
अनुज पंत मूल रूप से छुलापे गांव के निवासी हैं, हालांकि उनका परिवार वर्तमान में गाजियाबाद में निवास करता है। अनुज की प्रारंभिक शिक्षा गाजियाबाद में ही हुई। इससे पहले भी उन्होंने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए ऑल इंडिया 345वीं रैंक हासिल की थी और भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित हुए थे।

अनुज की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर
अनुज पंत ने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री लेकर पूरी की। उनके पिता दिनेश चंद्र पंत गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि माता नीमा पंत गृहिणी हैं। अनुज की इस उल्लेखनीय सफलता से चम्पावत जनपद सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्र के लोगों और शुभचिंतकों ने उन्हें और उनके परिवार को बधाइयाँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सीएम धामी ने अनुज को दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 69वीं रैंक प्राप्त करने वाले चं अनुज पंत से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सीएम धामी ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करना अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि श्री अनुज पंत का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल चंपावत जनपद बल्कि समूचे उत्तराखण्ड का मान बढ़ा है।
Champawat
CHAMPAWAT: महिला खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच, निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का CM ने लिया जायजा

256 करोड़ की लागत से बन रहे प्रदेश के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण
चम्पावत (Champawat): उत्तराखंड के चम्पावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र स्थित छमनिया में लगभग 256 करोड़ रु. की लागत से राज्य का प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज बनाया जा रहा है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्माणाधीन कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया.
मुख्य बिंदु
मुख्यमंत्री धामी ने किया छमनिया स्पोर्ट्स कॉलेज का निरिक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने आज लोहाघाट स्थित छामनिया में बन रहे प्रदेश के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का स्थलीय निरिक्षण किया. सीएम ने निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों को अहम निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएँ.

256 करोड़ की लागत से बन रहा स्पोर्ट्स कॉलेज
मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन फुटबॉल ग्राउंड, एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड, वॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक सहित अन्य खेल मैदानों की प्रगति की समीक्षा की. साथ ही खिलाड़ियों के लिए 300 बालिकाओं की क्षमता वाले छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, प्रशासनिक भवन, एकेडमिक ब्लॉक, मल्टीपर्पज हॉल, ऑडिटोरियम एवं गेस्ट हाउस के निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली.

अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ देगा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोहाघाट में स्थापित हो रहा यह महिला स्पोर्ट्स कॉलेज प्रदेश की बेटियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएँ प्रदान करेगा. यहाँ विकसित की जा रही सभी खेल व्यवस्थाएँ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होंगी, जिससे प्रदेश की महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगी. उन्होंने कहा कि यह संस्थान प्रशिक्षण, शिक्षा एवं आवास की समग्र व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए विशेष रूप से ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बालिकाओं को आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करेगा.
Cricket13 hours agoPBKS vs GT Dream11 Prediction Match 4 IPL 2026
big news13 hours agoदेहरादून में रोड रेज में ब्रिगेडियर की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
big news12 hours agoयहां नाबालिग भतीजे ने गोली मारकर की ताऊ की हत्या, घटना से इलाके में मची सनसनी
Udham Singh Nagar12 hours agoउत्तराखंड में यहां खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, धमाके में मां-बेटे समेत तीन घायल
uttarakhand weather14 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
big news11 hours agoबड़ी खबर : कल से बदल जाएंगे ये नियम, LPG, UPI से लेकर ATM तक जानें क्या-क्या बदलेगा ?
Cricket13 hours agoISL vs PES Dream11 Prediction Match 7 PSL 11
Rishikesh7 hours agoअच्छी खबर : ऋषिकेश में अब जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन को मिली मंजूरी





































