Pauri
मुख्यालय पौड़ी में सीएम धामी ने की समीक्षा, 133 करोड़ 14 लाख रुपए की 158 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास।

मण्डल मुख्यालय पौड़ी में मुख्यमंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा
मुख्यमंत्री द्वारा 133 करोड़ 14 लाख रुपए की 158 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया
नो पेंडेंसी के सिद्धांत के आधार पर कार्य करें अधिकारी : मुख्यमंत्री
जनपद पौड़ी के पुराने वैभव को बनाए रखने के लिए कार्य करें सभी विभाग
प्रतियोगी परीक्षाओं और सेना में जाने की तैयारी करने वालों के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा
कार्य मात्र औपचारिक ना हो बल्कि उसका ठोस आउटकम भी निकले
सभी सरकारी भवनों की छत पर सोलर पैनल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश
पौड़ी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गढ़वाल मण्डल मुख्यालय पौडी में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 133 करोड़ की 158 योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया, जिसमें 80 करोड़ की 137 योजनाओं का लोकार्पण तथा 53 करोड़ की 21 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजनाओं का क्रियान्वयन नो पेंडेंसी के सिद्धांत के आधार पर किया जाए। उन्होंने पौड़ी के पुराने वैभव को बनाए रखने के लिए सभी विभागों से कार्य योजना तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौड़ी में प्रतियोगी परीक्षाओं और सेना में जाने की तैयारी करने वाले युवओं के लिए हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जनहित से जुड़े कार्य मात्र औपचारिक ना हो बल्कि उसका ठोस आउटकम भी निकले। मुख्यमंत्री ने सभी सरकारी भवनों की छत पर सोलर पैनल और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के भी निर्देश दिये।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने विकासखंड कार्यालय पौड़ी के समीप 21 लाख की सहायता से बने पहाड़ी अंजीर(बेड़ू) प्रसंकरण इकाई का लोकार्पण किया। जिसका संचालन उमंग स्वायत्त सहकारिता पौड़ी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने इकाई में बेड़ू से बनाये जा रहे उत्पादों का जायजा लिया तथा इस तरह के अनूठे प्रयास की सराहना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक राजकुमार पोरी, महंत दिलीप रावत रेनू बिष्ट, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे, आईजी करन सिंह नगन्याल, जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
big news
पौड़ी में धारा रोड पर दुकान में शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल में शनिवार सुबह धार रोड पर स्थित दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
पौड़ी में धारा रोड पर दुकान में शव मिलने से सनसनी
पौड़ी की धारा रोड पर स्थित एक दुकान से शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिला। आस-पास मौजूद अन्य व्यापारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दुकान के अंदर अचेतावस्था में पड़ा हुआ था व्यापारी
मिली जानकारी के मुताबिक हर रोज की तरह व्यापारी आज सुबह भी अपनी दुकानें खोलने के लिए पहुंचे। इस दौरन मृतक की दुकान पहले से खुली थी। व्यापारियों के आवाज लगाने पर कोई जवाब ना आने पर व्यापारियों ने दुकान के अंदर देखा तो दुकानदार अचेत अवस्था में लेटा हुआ था। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

शरीर पर किसी प्रकार के चोट या घाव के निशान नहीं
मृतक की पहचान विजय आनंद सिंह (लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। ना ही कोई घाव है। पुलिस का कहना है कि अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
big news
पौड़ी में भालू ने महिला पर किया हमला, गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर

Pauri News : उत्तराखंड में जंगली जानवरों के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। लगातार गुलदार, भालू और बाघ के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। पौड़ी में आज फिर भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
Table of Contents
पौड़ी में भालू ने महिला पर किया हमला
पौड़ी गढ़वाल में जंगली जानवरों का आतंक के कारण लोग दहशत में है। बुधवार सुबह पौड़ी में भालू ने एक महिला पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक पाबौ विकासखंड के खंडुली गांव में महिला जानवरों के लिए चारा लेने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया।
गंभीर हालत में हायर सेंटर किया गया रेफर
महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिस कारण उसकी जान बच सकी। ग्रामीणों ने आनन-फानन में महिला को 108 एंबुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ पहुंचाया। जहां महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया है।
जानवरों के लिए चारा लेने के लिए गई थी जंगल
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह लगभग 11:30 बजे ज्योति देवी, पत्नी जगदीश चारा लेने के लिए जंगल जा रही थी। इसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने तत्परता के कारण महिला की जान बची। जिला पंचायत सदस्य कलूण भरत रावत ने बताया कि डॉक्टरों ने महिला को हायर सेंटर रेफर किया है। जिसके बाद महिला को एयर एंबुलेंस से देहरादून में मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया है।
Uttarakhand
पौड़ी : भालू ने युवक पर किया हमला, किसी तरह हाथ-पैर चलाकर बचाई जान

Pauri: श्रीनगर-पौड़ी मार्ग पर भालू ने युवक पर किया हमला
मुख्य बिंदु
पौड़ी (Pauri): उत्तराखंड में लगातार मानव वन्य जीव संघर्ष के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला पौड़ी जिले से सामने आया है. जहाँ पर एक बाइक सवार युवक पर भालू ने हमला कर जख्मी कर दिया है. जिसके बाद किसी तरहसे युवक ने शोर मचा कर अपनी जान बचाई.
श्रीनगर में भालू ने युवक पर किया हमला
मिली जानकारी के मुताबिक, 3 फरवरी मंगलवार को 21 वर्षीय अभिषेक, निवासी प्रेमनगर, पौड़ी गढ़वाल बाइक से जा रहा था. तभी अचानक से पौड़ी-श्रीनगर मोटरमार्ग पर ढांडरी के पास भालू ने उस पर हमला कर दिया. भालू युवक को घसीटते हुए सड़क से नीचे ले गया.
आसपास के लोगों ने पहुँचाया अस्पताल
लेकिन अभिषेक ने किसी तरह चीख-पुकार मचाते हुए अपनी जान बचाई. इस हमले में अभिषेक के गले और सिर पर कई चोटें आई. मौके पर मची चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने तुरंत घायल को जिला अस्पताल पहुँचाया. जहाँ उसका इलाज चल रहा है. घायल की स्थिति अभी स्थिर बताई जा रही है.
घायल युवक अभिषेक ने बताया कि
वो अपने रास्ते पर था, तभी अचानक भालू सामने आ गया और उस पर झपट पड़ा. अपनी जान बचाने के लिए उसने हिम्मत दिखाते हुए हाथ-पैर चलाकर भालू को दूर भगाने का प्रयास किया, जिसमें वह सफल रहा. इसी बीच, उसके शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और उसे सुरक्षित बाहर निकाला.
हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल
भालू के हमले की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है. पीड़ित युवक और स्थानीय लोगों ने वन विभाग पौड़ी से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालू को आबादी से दूर भगाने की मांग की है, ताकि आगे किसी और पर हमला न हो सके. उनका कहना है कि पहले गुलदार के हमले सामने आते थे, लेकिन अब भालू के हमले भी होने लगे हैं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है.
Cricket23 hours agoSL vs Ireland dream11 prediction: 2026 T20 World Cup के 6वें मैच की सबसे दमदार फैंटेसी गाइड…
big news22 hours agoदेहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, शिमला बाईपास चौक पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार
Haridwar23 hours agoहरिद्वार में शारदीय कांवड़ यात्रा की हुई शुरूआत, गंगाजल लेने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं कांवड़िए
Dehradun19 hours agoANKITA BHANDARI CASE: महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेश भर से पहुंचे लोग
Dehradun23 hours agoDEHRADUN: विदेश में नौकरी का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का मामला, आरोपी गिरफ्तार
almora24 hours agoकैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अधिकारियों को चेतावनी, विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी
Champawat24 hours agoChampawat: पड़ोसी ने बुजुर्ग की दरांती से हमला कर की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
Udham Singh Nagar22 hours agoCM ने खटीमा में विंटर कार्निवाल का किया शुभारंभ, कहा- ये मेरे लिए विधानसभा सीट नहीं बल्कि मेरा घर है…



































