Connect with us

Champawat

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 1 अरब 62 करोड़ 15 लाख, 76 हजार (16215.76) की कुल 45 योजनाओं का किया लोकार्पण, शिलान्यास, रोड शो में उमड़ा जन सैलाब।

Published

on

संग्ज्यू- 2024 कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी के लोहाघाट रोड शो में उमड़ा जन सैलाब।

मुख्यमंत्री ने जनपद विकास हेतु 1 अरब 62 करोड़ 15 लाख, 76 हजार (16215.76) की कुल 45 योजनाओं का किया लोकार्पण, शिलान्यास।

मातृ शक्ति है राज्य विकास की धुरी:  धामी

चम्पावत –  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को मातृ-शक्ति को समर्पित “संगज्यू-2024” कार्यक्रम में जनपद चंपावत के लोहाघाट पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट से रामलीला मैदान लोहाघाट तक विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। रोड शो में हज़ारों की संख्या में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जनता पहुंची जनता ने पुष्प वर्षा कर प्रदेश के मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। धामी ने रोड शो के दौरान लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

कार्यक्रम के दौरान पहाड़ की संस्कृति की झलक देखने को मिली। जिसमें सांस्कृतिक दलों और छोलिया नृत्य, स्थानीय जनता द्वारा ढोल दमाऊ बजाकर व पारंपरिक परिधानों में सज धज कर महिलाओं ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इससे पूर्व महिला पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मातृशक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य पर आधारित कार्यक्रम संग्ज्यू – 2024 के दौरान महिला पीआरडी, एनसीसी, एनएसएस व नर्सिंग कॉलेज की महिलाओं,बालिकाओं के अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं व स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाओं द्वारा मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री  ने देवी शक्ति स्वरूप 9 कन्याओं का पूजन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की।

इस दौरान जनपद चंपावत के विभिन्न विकास खण्डों में गठित सहकारिताओं एवं समूहों की महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पादों एवं अन्य विभागों एनआरएलएम, पशुपालन, महिला डेयरी,दुग्ध संघ, उद्यान आदि परियोजनाओं के स्टाल लगाए गए थे। इन स्टाल में ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादित स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर धामी ने वहां लगे स्टाॅलों का निरीक्षण कर महिला समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की।


सीएम धामी ने पहाड़ की पारंपरिक वस्तुओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिलाओं के साथ ओखली में धान कूटने, रिंगाल की टोकरी बुनने के साथ ही लोहाघाट काली कुमाऊं की प्रसिद्ध हाथ से बनने वाली कढ़ाई व अन्य लोहे के सामान को अपने पूर्वजों की विरासत को आगे बढ़ाते आ रहे उद्यमियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि वे अपने आमा-बूबू के समय से ही लोहाघाट की कढ़ाईयों का प्रयोग ही नहीं करते बल्कि अपने ईष्ट मित्रों को सौगात के रूप में देते आ रहे हैं। उनका कहना था कि लोहे की कढ़ाई में भोजन बनाने से हमें प्राकृतिक रूप से आयरन मिलने लगता है, इस दौरान उन्होंने स्वयं भी लोहे की चादर पीट कर, कहा कि हमारे ये बुजुर्ग इसी प्रकार पीढ़ी दर पीढ़ी पसीना बहाकर हमें लोहे की कढ़ाई का गजब का स्वाद बनाए हुए हैं स्टालों के निरीक्षण के दौरान बाल विकास विभाग के स्टाल में मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ केक काटकर बच्चों को केक भी खिलाया। उन्होंने कहा की पहाड़ की विषम परिस्थितियों में भी पहाड़ की महिला हाड़तोड़ मेहनत कर अपनी आजीविका को सुदृढ़ बना अन्य को भी स्वरोजगार उपलब्ध करा रही हैं।

आयोजित कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री धामी ने सरस्वती शिशु मंदिर में महिलाओं के साथ झोड़ा, चाचरी व होली गायन में प्रतिभाग कर पुरानी यादों को सांझा किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं संग चूख सानकर स्वयं भी खाया तथा अन्य को भी खिलाया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को अधिक बल देने व महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार विशेष कार्य कर रही है। नारी शक्ति को समर्पित संगज्यू- 2024 कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें उन्होंने 5 महिलाओं, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, ब्लाक प्रमुख रेखा देवी, नेहा ढेक, विनीता फर्त्याल व सुमनलता को सम्मानित किया।
इस अवसर पर 4 सहकारी समितियों सचिव हरीश चंद्र की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड चंपावत, निर्मल चंद्र भट्ट की धरमघर समिति, डीकर चंद की बाराकोट समिति व श्याम सिंह बिष्ट की रोलमेल समिति को *प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के लाइसेंस वितरित किए गए।

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमन्त्री जनमन योजना अंतर्गत जनपद की ग्राम खिरद्वारी की एक मात्र वनराजी जनजाति के 14 परिवारों को भूमि पट्टे(आवास स्थल) प्रदान किए। अपने संबोंधन में मुख्यमंत्री ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए चलायी जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों, उपलब्धियों और प्रयासों से अवगत कराते हुए नारी शक्ति को इस पर्वतीय राज्य की रीढ़ कहा। कहा कि चाहे उत्तराखण्ड में महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने की बात हो अथवा महिलाओं को उज्ज्वला गैस योजना के लाभ की बात हो, ऐसी योजनाओं से आज महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भर और सशक्त होकर उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्य बनाने में अपना योगदान दे रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान को समर्पित सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सरकार लगातार महिलाओं के कल्याण हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यूसीसी (समान नागरिक संहिता) को पारित कर जनता से किया वादा उन्होंने पूरा किया है। उन्होंने समान नागरिक संहिता को देश एवं महिलाओं के विकास में मील का पत्थर कहा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी जाति, धर्म समुदाय के लिए न होकर पूरे राज्यवासियों के हितों के लिए है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति को आगे लाने का सपना पीएम का है आज हमारी माताएं बहनें आगे बढ़ रही हैं,नए भारत की तस्वीर बनने में महिलाएं सबसे आगे खड़ी हैं व नेतृत्व कर रही हैं।

सीएम ने कहा कि श्री राम मंदिर का ऐतिहासिक निर्माण कराया गया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कश्मीर से धारा 370 हटा कर कश्मीर को पूर्ण रूप से भारत का हिस्सा बनाया। उन्होंने कहा कि इस देव भूमि की आबोहवा खराब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जो भी देव भूमि की छवि खराब करने का प्रयास करेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की लगातार कार्रवाई गतिमान है तथा यह इसी प्रकार चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी कार्य में बाधा डालेगा उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत जिले को आदर्श जिला बनाने हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है यहॉं के विकास का मॉडल अन्य हिमालयी राज्यों को भी एक संदेश व अनुकरणीय करेगा। अनेक विकास कार्य चंपावत जिले में किए जा रहे हैं। पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हमारा राज्य निरंतर विकास के लिए अग्रसर है। अग्रणी जनपद व प्रदेश बन रहा है। इसमें हमारी महिलाओं की अहम भूमिका है। वह श्रेष्ठ चंपावत व श्रेष्ठ राज्य के लिए अपनी भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के “विकल्प रहित संकल्प” को पूर्ण कर रही है। आज उत्तराखंड को आदर्श बनाने हेतु चंपावत जिले से शुरुआत की गई है। इस जिले को आदर्श जिला बनाया जा रहा है जो आदर्श उत्तराखंड की ओर ले जाएगा संगज्यू- 2024 कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद विकास हेतु कुल 45 योजनाओं, कुल लागत 162 करोड़, 15 लाख 76 हजार (16215.76) का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जिसमें जनपद चंपावत विधानसभा हेतु कुल 10 योजनाओं लागत 25 करोड़ 4 लाख 16 हजार (2504.16) का लोकार्पण तथा 16 विकास योजनाओं लागत 86 करोड़ 90 लाख 17 हजार (8690.17) का शिलान्यास किया। इसके साथ ही लोहाघाट विधानसभा हेतु 11 विकास योजना लागत 28 करोड़ 83 लाख 54 हजार (2883.54) का लोकार्पण व 08 विकास योजनाओं लागत 21 करोड़ 37 लाख 89 हजार (2137.89) का शिलान्यास किया।

जिसमें विधानसभा क्षेत्र चंपावत अंतर्गत सिंचाई खंड के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के अंतर्गत ग्राम ऊचोलीगोठ में शारदा नदी के दाएं पार्श्व पर स्नान घाट का निर्माण कार्य (लागत 459.65), विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत शारदा नदी के दॉये पार्श्व पर घस्यारा मण्डी बस्ती पर शारदा नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य (लागत 607.48), राज्य आपदा मद के अन्तर्गत उत्तराखण्ड के जनपद चम्पावत में बाढ़ से तहसील टनकपुर के अन्तर्गत हुड्डी नदी के बायें पार्श्व पर स्थित ग्राम छीनीगोठ की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना कार्य (लागत 336.54)।

उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के जिला चंपावत के अंतर्गत नगर पालिका टनकपुर में मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण कार्य (मुख्यमंत्री घोषणा) (लागत 296.79), जनपद चंपावत में शारदा राजि टनकपुर के अंतर्गत ककराली प्रथम बीट कक्ष संख्या- अ में वन चौकी का निर्माण (केम्पा योजना) (लागत 107.30)।

उत्तराखंड कृषि उत्पाद विपणन बोर्ड रुद्रपुर के विधानसभा चंपावत हेतु राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र नारियल गांव का सुधारीकरण एवं पशुओ हेतु शेड व प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण (लागत 441.85)।

पर्यटन विभाग के टनकपुर क्षेत्र में एरो स्पोर्ट्स गतिविधियों हेतु रनवे का विकास (लागत 55.49), पर्यटक आवास गृह टनकपुर का उच्चीकरण एवं मरम्मत कार्य (लागत 81.97), क्रांतेश्वर में पर्यटन अवस्थाना सुविधाओं का विकास (लागत 55.74) पर्यटक आवास गृह चंपावत का उच्चीकरण एवं मरम्मत कार्य (लागत 61.35)का लोकार्पण किया गया।

साथ ही ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा जनपद चंपावत के विकासखंड चंपावत के चल्थी नौलापानी रोड में झालाकुड़ी नारायण सिंह के घर तक मोटर मार्ग का निर्माण (169.23), विकासखंड चंपावत के अंतर्गत ग्राम कोट अमोडी के ग्राम चंथेला में जूनियर हाई स्कूल तक मोटर मार्ग का निर्माण (लागत 186.74)।
उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड चंपावत में महिला छात्रावास तथा आईटी लैब का निर्माण (लागत 718.42), राजकीय महाविद्यालय टनकपुर चंपावत में विज्ञान संकाय भवन का निर्माण (लागत 428.06), विधानसभा क्षेत्र चंपावत के अंतर्गत अमोड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण (218.26), पशुपालन विभाग के अंतर्गत राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र नरियाल गांव चंपावत के प्रथम चरण के सुदृढ़ीकरण का कार्य (लागत 659.01),

प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग चंपावत के राज्य योजना अंतर्गत (मानसखंड कॉरिडोर एवं पर्वतमाला योजना) जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र चंपावत के टनकपुर क्षेत्र में मां पूर्णागिरि हेतु पहुंच मोटर मार्ग एवं पैदल मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य (लागत 605.68), मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत चंपावत के विधानसभा क्षेत्र के तहत ललुवापानी- हिंगलादेवी तक पूर्व निमित्त कच्चे पैदल मार्ग को पूर्ण विद्यमान चौड़ाई में सीसी इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सुधारीकरण कार्य (लागत 208.98), मा0 मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के तहत राज्य मार्ग संख्या- 111 लालुवापानी- बैनलेख मोटर मार्ग का हॉटमिक्स द्वारा उदारीकरण का कार्य (लागत 473.34), मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के तहत चंपावत की आंतरिक संपर्क मार्ग का हॉट मिक्स द्वारा सुधारीकरण का कार्य (लागत 992.12), मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र के तहत टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र के विभिन्न आंतरिक मार्गों का हॉट मिक्स द्वारा सुधारीकरण का कार्य (लागत 326.19), मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र चंपावत के तहत राज्य मार्ग संख्या 109 सुखीढाग- धूरा- रीठा साहिब की ब्रजनगर- तालियांबाज प्रभाग तथा राज्य मार्ग संख्या 110 सुखीढाग- श्यामलाताल मोटर मार्ग में हॉट मिक्स द्वारा सुधारीकरण का कार्य (लागत 638.52)।

उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के जनपद चंपावत अंतर्गत डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी टनकपुर हेतु 66 बेडड महिला छात्रावास का निर्माण (लागत 575.04) तथा राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना अंतर्गत जनपद चंपावत के टनकपुर में 50 सैयायुक्त आयुष चिकित्सालय के भवन निर्माण (लागत 1503.91)। पर्यटन विभाग के अंतर्गत 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन योजना के अंतर्गत श्यामलाताल क्षेत्र का विकास (लागत 490.94) का शिलान्यास किया।

वही निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत राज्य योजना के तहत जनपद चंपावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के अंतर्गत लोहाघाट डिग्री कॉलेज से गंगनौला नसखोल खालगड़ा मोटर मार्ग के 8 से 12 किलोमीटर तक पुन निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य (लागत 328.5) तथा राज्य योजना अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के तड़ीगांव इंद्रपुरी मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण व सुधार कार्य (लागत 186.02)।
उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड रुद्रपुर द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट चंपावत में महिला छात्रावास निर्माण कार्य (लागत 351.80), राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट चंपावत में वाणिज्य संकाय भवन का निर्माण कार्य (लागत 236.27), राजकीय महाविद्यालय पाटी चंपावत के भवन का निर्माण कार्य (लागत 360.90)।

सिंचाई खंड लोहाघाट द्वारा नाबार्ड मद के अंतर्गत जनपद चंपावत के विकासखंड पाटी में लाधीया नदी के बाएं पार्श्व पर स्थित रीठा साहिब की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना (लागत 366.52), विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट अंतर्गत नाबार्ड मद के अंतर्गत विकासखंड पाटी के लधिया नदी के दाएं पार्श्व पर तथा किवाड़ी नाले के दाएं एवं बाय पार्श्व पर स्थित ग्राम परेवा (कलोता) सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना भाग- 2 (लागत 295.34), विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में नाबार्ड मद के अंतर्गत विकासखंड पाटी के कुलियाल गांव में बाढ़ सुरक्षा योजना बनाई जाएगी (लागत 402.63)।

उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम लोहाघाट द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट पुरुष एवं महिला छात्रावास (लागत 136.110)।
ग्रामीण निर्माण विभाग चंपावत द्वारा विकासखंड पाटी में टाइप 3 के 6 आवासीय भवनो का निर्माण कार्य (लागत 130.00) तथा पर्यटन विभाग द्वारा पर्यटक आवास गृह लोहाघाट का उच्चीकरण एवं मरम्मत कार्य (लागत 89.41) का लोकार्पण किया गया। तथा निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग के माननीय मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चंपावत की विधानसभा लोहाघाट में बारकोट ब्लॉक मुख्यालय क्षेत्र में रोड का डामरीकरण कार्य के अंतर्गत उधुनदूंगा कोठेरा मोटर मार्ग में पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य (लागत296.21)।

उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य (लागत 440.49) व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लोहाघाट के टाइप 3 आवासीय भवनों का निर्माण (लागत 200.00)। जल संस्थान चंपावत के एडीधुरा पंपिंग पेयजल योजना (लागत 497.01), पाटन- पाटनी पंपिंग पेयजल योजना (लागत432.00)। पर्यटन विभाग चंपावत की मानस खंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत पाताल रुद्रेश्वर में अवस्थापना सुविधाओं का विकास (लागत 229.18)।

धर्मस्य विभाग की जनपद चंपावत के विकासखंड बाराकोट के ग्राम पंचायत खोलासुनार के एडी बयानधूरा मंदिर का सौंदर्य करण किया जाएगा (लागत 22.00) तथा ग्राम पंचायत झिरकुनी के प्रसिद्ध देवी मैया मंदिर का सौंदर्यकरण किया जाएगा (लागत 21.00) का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान मा0 सांसद अजय टम्टा ने कहा कि क्षेत्र को हवाई सेवा से जोड़कर मुख्यमंत्री द्वारा ऐतिहासिक कार्य किया है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी व जिलाध्यक्ष भाजपा निर्मल महरा ने भी जनता को संबोधित किया।

सीएम धामी ने चम्पावत जिले में ये की घोषणाएं 

संगज्यू – 2024 कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्र विकास के लिए कई घोषणाएं की।

जिसमें, लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी,

लोहाघाट होली महोत्सव को प्रतिवर्ष राजकीय अनुदान दिया जाएगा।

लोहाघाट के गोरखानगर में अंबेडकर भवन का निर्माण किया जाएगा।

लोहाघाट विधानसभा में मटियानी के रौसाल- किमतोली मार्ग को हॉट मिक्स की किया जाएगा।

गुमदेश क्षेत्र के ग्राम पंचायत काल से तल्लादेश – रमोला तक जोड़ा जाएगा।

ग्राम सभा चमलदेव के धौलीसीलिंग में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

ग्राम पंचायत बालिक रोड के तोक जोशीखोला उनकी तोक से शमशान घाट तक 3 किलोमीटर का सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा।

राजकीय इंटर कॉलेज भींगराड़ा में एनसीसी विषय खोला जाएगा।
पाटी के सांगो-घिंगारुकोट बासुबास बसवाड़ी तक 4 किलोमीटर तक की सड़क सुधारीकर, डामरीकरण व विस्तारीकरण का कार्य किया जाएगा।

चंपावत गौड़ी से किमतोली रोड का चौड़ीकरण व सुधारीकरण किया जाएगा।
ग्राम पंचायत बाराकोट की अनुसूचित बस्ती खकनिया प्रिताबजरान में ततकिना सड़क मार्ग का निर्माण किया जाएगा।

कामाजूला- रेघाडी – भनार मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं पनार पुल तक मिलान एवं विस्तारितकरण का कार्य किया जाएगा।
लोहाघाट नगर पालिका का मास्टर प्लान के तहत सुनियोजित रूप से विकास किया जाएगा।

विकासखंड लोहाघाट अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत के आंतरिक मोटर मार्गो के 25 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा।

विकासखंड लोहाघाट की ग्राम पंचायत सेलपेडू- मंडलक- गुरेड़ी एवं मजपीपल में चमलेश्वर गधेरे में लिफ्ट परियोजना पेयजल योजना बनाई जाएगी।
ग्राम पंचायत ठाटा विकासखंड लोहाघाट का जूनियर हाई स्कूल का उच्चीकरण किया जाएगा। तथा लोहाघाट की रामलीला के लिए विशेष अनुदान दिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Champawat

harela 2026 : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से गूंजा हरेला, CM धामी ने हरित उत्तराखंड का दिया मंत्र

Published

on

harela 2026

harela 2026 : लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी हरेला पर्व की शुभकामनाएं

सीएम धामी ने हरेला की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति और पर्यावरण के प्रति हमारी आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से शुरू हो रहे ‘थीमैटिक वृक्षारोपण अभियान’ में अधिक से अधिक लोग सहभागिता करें और गुणवत्ता युक्त वानिकी के साथ-साथ ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने में अपनी भूमिका निभाएं।

प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके संरक्षण का भी संकल्प लें।

हरेला को पर्यावरण संरक्षण के जनआंदोलन के रूप में मनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों को वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्षण के इस जन अभियान से जुड़ेगा तो उत्तराखंड को और अधिक हराभरा, स्वच्छ एवं समृद्ध बनाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने सभी से हरेला पर्व को पर्यावरण संरक्षण के जनआंदोलन के रूप में मनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण छोड़ने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Continue Reading

Champawat

बड़ी खबर : चंपावत DM के छापे से UPCL में मचा हड़कंप, XEN समेत 6 कर्मचारी गायब

Published

on

CHAMPAWAT NEWS

Champawat News : सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली में कई गंभीर खामियां सामने आईं। सबसे बड़ी बात यह रही कि अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) सहित छह कर्मचारी कार्यालय समय के दौरान अनुपस्थित मिले।

अधिशासी अभियंता समेत छह कर्मचारियों से मांगा जवाब

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच की, जिसमें अधिशासी अभियंता सहित छह कार्मिक बिना पूर्व अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से तत्काल स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालय समय में बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में मिली लापरवाही

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा भी की। जांच में कई शिकायतें लंबे समय से लंबित मिलीं, जबकि कुछ मामलों में समयबद्ध निस्तारण नहीं किया गया था। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सभी शिकायतों का तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Champawat News

विवादित बिजली बिलों की जांच के आदेश

कार्यालय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं से जुड़े विवादित बिजली बिलों के मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने ऐसे सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए कहा।

कार्यालय रिकॉर्ड और व्यवस्था की भी हुई जांच

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान आरटीआई रजिस्टर, कार्यालय अभिलेख, कर्मचारियों की उपस्थिति, फाइलों के रखरखाव और कार्यालय की समग्र कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी रिकॉर्ड व्यवस्थित रखें और शासन की ओर से निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य किया जाए।

Continue Reading

Champawat

चंपावत बना उत्तराखंड का पहला डिजिटल खाद मॉडल, अब QR कोड से मिलेगी खाद

Published

on

champawat news

Champawat News :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप डिजिटल इंडिया अभियान के तहत चम्पावत को पायलट जनपद के रूप में चुना गया है। इसी क्रम में जिले में खाद वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, तेज और किसान हितैषी बनाने के लिए ऐप आधारित ‘फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल’ प्रणाली लागू कर दी गई है।

चंपावत बना उत्तराखंड का पहला डिजिटल खाद मॉडल

चंपावत उत्तराखंड का पहला डिजिटल खाद मॉडल बन गया है। इस नई व्यवस्था के तहत अब पात्र किसान घर बैठे ऐप के माध्यम से खाद की मांग दर्ज कर सकेंगे और क्यूआर कोड के जरिए सहकारी समिति से आसानी से खाद प्राप्त कर सकेंगे।

अब QR कोड से मिलेगी खाद

नई खाद नीति लागू होने के बाद शुरुआती दिनों में किसानों के बीच पात्रता और खाद वितरण को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति बनी थी, लेकिन कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी पात्र किसान को खाद मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी।

मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने बताया कि किसान जैसे ही ऐप पर अपनी जरूरत के अनुसार खाद की मांग दर्ज करेंगे, सिस्टम स्वतः एक क्यूआर कोड जारी करेगा। इसी क्यूआर कोड को सहकारी समिति में दिखाकर किसान बिना किसी अनावश्यक प्रक्रिया के खाद प्राप्त कर सकेंगे।

Champawat News

जानें किसे मिलेगी खाद और किसे नहीं ?

मुख्य कृषि अधिकारी ने स्पष्ट किया कि केवल भूमिधारक ही नहीं, बल्कि दूसरों की भूमि पर खेती करने वाले अथवा जिनका भूमि स्वामित्व स्पष्ट नहीं है, ऐसे किसान भी इस व्यवस्था के तहत खाद लेने के पात्र होंगे। एआर सहकारिता प्रेम प्रकाश ने बताया कि सहकारी समितियों में पंजीकृत सदस्य किसान अपनी सुविधा के अनुसार नगद अथवा उधार पर खाद प्राप्त कर सकते हैं।

गैर-पंजीकृत किसानों को नगद भुगतान पर खाद उपलब्ध कराया जाएगा। वृद्ध एवं असमर्थ किसानों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। यदि कोई किसान स्वयं समिति तक नहीं पहुंच सकता, तो उसका परिवार का सदस्य या कोई अन्य व्यक्ति किसान का पहचान विवरण और खसरा नंबर ऐप में दर्ज कर क्यूआर कोड के माध्यम से खाद प्राप्त कर सकता है।

Continue Reading
Advertisement
Dobra Chanti Motor Road Damaged, Accident Risk Rises
Uttarakhand2 hours ago

डोबरा-चांटी मोटर मार्ग बदहाल, गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा; लोगों ने PWD से लगाई मरम्मत की गुहार

GM vs CS Dream11 Prediction Today Match
Cricket3 hours ago

गल्ले मारवाल्स बनाम कोलोंबो स्ट्राइकर्स आज की ड्रीम टीम , लंका प्रीमियर लीग मैच 3 (18-07-2026)

KFL vs DS Dream11 Team Match 2 LPL 2026 Fantasy Prediction in Hindi
Cricket8 hours ago

KFL vs DS Dream11 Team Match 2 LPL 2026: ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, Playing XI, Fantasy Tips

Rahul Gandhi Dehradun Visit
Dehradun22 hours ago

दिवंगत वरिष्ठ कार्यकर्ता अमर मेहता के घर पहुंचे राहुल गांधी, कुछ देर में छात्रों के साथ करेंगे संवाद

Lords Cricket Ground
Cricket23 hours ago

‘मक्का ऑफ क्रिकेट’ लॉर्ड्स का पूरा इतिहास और रोमांचक रिकॉर्ड्स..

uttarakhand news
Breakingnews23 hours ago

उत्तराखंड में लाउडस्पीकरों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, कई धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर

Rohit Sharma Retirement
Cricket1 day ago

टेस्ट-टी20 के बाद अब क्या वनडे से भी संन्यास ले रहे हिटमैन? जाने पूरा करियर, रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां…

haridwar crime
Haridwar1 day ago

हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार

bazpur news
Udham Singh Nagar1 day ago

कोर्ट में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया नायब नाजिर, 3500 की रिश्वत ने पहुंचाया जेल!

Earthquake in Uttarkashi
Breakingnews1 day ago

Earthquake : उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, लोग घरों से बाहर निकले

rudraprayag accident
Accident1 day ago

रूद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो लोगों की मौके पर ही मौत

JK vs GM Dream11 Team Match 1 LPL 2026
Cricket1 day ago

जेके बनाम जीएम ड्रीम11 भविष्यवाणी आज के लंका प्रीमियर लीग 2026 टी20 मैच की (17 जुलाई 2026)

Lanka Premier League 2026
Cricket1 day ago

Lanka Premier League Schedule 2026: जानिए पूरा शेड्यूल, टीमें, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

dehradun news
Dehradun2 days ago

कल देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद 

EX Ias Son Yashvardhan Arrested in dehradun
Breakingnews2 days ago

देहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement
Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun1 year ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime1 year ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun1 year ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli1 year ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime1 year ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag1 year ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun1 year ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun1 year ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun1 year ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag1 year ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital1 year ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime1 year ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Breakingnews1 year ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews1 year ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews1 year ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews1 year ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews1 year ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews1 year ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews1 year ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews1 year ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital1 year ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement
Advertisement

Trending

Buy traffic for your website
Follow Our Facebook Join Our WhatsApp Channel