Crime
कैंची से चचेरे भाई की हत्या, 2800 रुपये के लिए हुई सनसनीखेज वारदात !

कानपुर – उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। कानपुर के साढ़ थाना इलाके के देवषण गांव में महज 2800 रुपये के लिए युवक ने चचेरे भाई के सीने में कैंची मारकर हत्या कर दी। बीच-बचाव में दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
#UPMurder, #CousinKilling, #2800RupeesDispute, #ScissorsAttack, #FamilyFeud
Haldwani
हल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिस

Haldwani News : हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर एक कार से शव मिलने से हड़ंकप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप
हल्द्वानी में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल डा. सुशीला तिवारी अस्पताल पास एक कार से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकरी के मुताबिक डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के पास कार के अंदर एक 32 वर्षीय युवक पड़ा था। कार के शीशे बंद थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो कार के सभी शीशे बंद थे और एसी ऑन था। पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर युवक को बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दम घुटने से मौत होने की बात आ रही सामने
मृतक की पहचान बरेली रोड स्थित घूंघट बैंक्वेट हाल स्वामी अरुण बिष्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें – holi 2026 : 3 या 4 मार्च कब मनाई जाएगी होली ?, यहां जानें सही डेट और मुहूर्त: हल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिसbig news
खेलते समय हुआ झगड़ा तो डंडा मारकर कर दी बच्चे की हत्या, घटना से इलाके में मची सनसनी

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रूड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां खेलते वक्त हुए विवाद में एक किशोर ने साथ खेल रहे दूसरे बच्चे की डंडे से मारकर हत्या कर दी। इस मामले के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।
Table of Contents
खेलते समय हुआ झगड़ा तो डंडा मारकर कर दी बच्चे की हत्या
रूड़की में खेलते वक्त हुए विवाद में एक किशोर ने बच्चे की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक बच्चे की पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
किसी बात को लेकर बच्चे के बीच हुआ था झगड़ा
मिली जानकारी के मुताबिक रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला चंदापुर में कुछ बच्चे आंबेडकर पार्क में खेल रहे थे। इसी दौरान उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। ढगड़ा इतना बढ़ा कि एक किशोर ने भानू (12) पुत्र बालेंद्र के सिर पर डंडे से वार कर दिया।
बच्चे के सिर से खून बहने के कारण पार्क में मौजूद सभी बच्चे वहां से भाग गए। किसी तरह भानू भी अपने घर पहुंचा। उसने परिजनों से सिर में डंडा लगने की बात कही और बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन भानू को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें – Dehradun Crime: युवती को चापड़ दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार: खेलते समय हुआ झगड़ा तो डंडा मारकर कर दी बच्चे की हत्या, घटना से इलाके में मची सनसनी
मामूली बात पर हत्या होने से क्षेत्र में दहशत
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। खेलने के दौरान मामूली बात पर बच्चे की हत्या की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी भी नाबालिग है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुट गई है।
Crime
झारखण्ड के पूर्व CM चम्पई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, मनाली के होमेस्टे से मिला शव
मनाली में चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने
Champai Soren grandson Death: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के पर्यटन स्थल मनाली से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वीर सोरेन का शव मनाली के सिमसा क्षेत्र स्थित एक होम स्टे से बरामद किया गया. वो अपने दो दोस्तों के साथ घूमने के लिए मनाली आया था.
ये भी पढ़ें_ Dehradun Crime: युवती को चापड़ दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
मुख्य बिंदु
झारखण्ड के पूर्व CM के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पुलिस के मुताबिक, वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ होम स्टे में ठहरा हुआ था. 23 फरवरी को सभी दोस्त सोलंग और सेथन क्षेत्र घूमने गए थे और देर रात करीब 12:30 बजे वापस कमरे में लौटे. उस समय वीर सोरेन सो रहा था, लेकिन दोस्तों के जगाने पर उसने सिर में तेज दर्द होने की शिकायत की. इसके बाद साथियों ने ऑनलाइन दवा मंगवाकर उसे दी, जिससे कुछ देर बाद वह फिर सो गया.
ये भी पढ़ें_ हिमाचल प्रदेश में भीषण बस दुर्घटना, हादसे में 9 की मौत 40 घायल
रात को सिरदर्द के बाद दोपहर में अचानक बिगड़ी तबीयत
लेकिन अगले दिन दोपहर करीब 2 बजे कमरे से गिरने की आवाज सुनाई दी. जब उसके दोस्त अंदर पहुंचे तो वीर सोरेन बिस्तर से नीचे गिरा हुआ मिला. इसके बाद घबराए साथियों ने तुरंत उसे वाहन से सिविल अस्पताल मनाली पहुंचाया. रास्ते में उसकी हालत और बिगड़ गई तथा उसके मुंह से झाग निकलने लगा, जिससे स्थिति गंभीर हो गई.
ये भी पढ़ें_ मसूरी में सिविल अस्पताल के पास घर के कमरे में लगी आग, एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत
Champai Soren grandson Death – पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने काफी देर तक सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन आखिरकार उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस को अस्पताल से सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी भी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.
Breakingnews21 hours agoउत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, डामटा के पास नदी में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
Uttarakhand20 hours agoRudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका
big news23 hours agoholi 2026 : 3 या 4 मार्च कब मनाई जाएगी होली ?, यहां जानें सही डेट और मुहूर्त
Champawat19 hours agoCHAMPAWAT: महिला खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच, निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का CM ने लिया जायजा
Rishikesh23 hours agoRishikesh: स्कूटी विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक पर चापड़ से हमला
Uttarakhand21 hours agoDehradun: STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
Uttarakhand2 hours agoDehradun News: CBI की बड़ी कार्रवाई, सांख्यिकी विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
big news2 hours agoबड़ी खबर : हटाए गए पिटकुल के प्रभारी एमडी पी.सी. ध्यानी, इन्हें सौंपा गया प्रभार




































