Haridwar
गंगा दशहरा पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

हरिद्वार: आज गंगा दशहरा के पावन पर्व पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। सुबह तड़के से ही हर की पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए जुटने लगे। ब्रह्मकुंड पर स्नान करने का विशेष महत्व है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और मां गंगा से सुख-समृद्धि की कामना की।
पंडितों और ज्योतिषाचार्यों के अनुसार गंगा दशहरा पर गंगा स्नान मौन रहकर करना चाहिए। इससे व्यक्ति के दस प्रकार के दोष शारीरिक, मानसिक और वाचिक दोष समाप्त होते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी ने बताया कि यह स्नान मोक्ष की प्राप्ति का माध्यम है।
गंगा दशहरा स्नान को देखते हुए हरिद्वार पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अनुसार, मेला क्षेत्र को 2 सुपर जोन, 11 जोन और 27 सेक्टर में विभाजित किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। साथ ही ट्रैफिक को भी व्यवस्थित करने के लिए खास प्रबंध किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
पंचांग के अनुसार गंगा दशहरा का स्नान मुहूर्त आज सुबह 4:07 बजे तक था। इस समय ब्रह्म मुहूर्त चल रहा था। साथ ही सुबह 9:14 बजे तक सिद्धि योग भी बना हुआ था जिसे स्नान और दान के लिए अत्यंत शुभ माना गया।
हरिद्वार में आज श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला जहां लाखों श्रद्धालुओं ने मां गंगा के चरणों में अपने पापों से मुक्ति और जीवन में सुख-शांति की कामना की।
#GangaDussehra #HaridwarPilgrimage #HolyBath #HarKiPauri #DevoteesCrowd
Haridwar
रोशनाबाद जेल में रंगों की होली की धूम, कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग

Happy Holi : पूरे देश में इन दिनों होली की धूम देखने को मिल रही है। होली की रंगीन धूम के बीच रोशनाबाद जिला कारागार में भी बंदियों ने जमकर रंग खेला। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के सहयोग से आयोजित होली मिलन समारोह में प्रेम-भाईचारे का संदेश गूंजा।
Table of Contents
रोशनाबाद कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग
धर्मनगरी हरिद्वार में होली के पर्व की धूम के बीच रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में भी रंगों की फुहार देखने को मिली। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के सौजन्य से आयोजित होली मिलन समारोह में जेल में बंद कैदियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
सांस्कृतिक आयोजन बंदियों के मानसिक संतुलन को करते हैं मजबूत
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। इस बीच जेल प्रशासन ने भी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा कि ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन बंदियों के मानसिक संतुलन को मजबूत करते हैं। होली प्रेम-भाईचारे का पर्व है, जो सकारात्मक सोच जगाता है।

तीन साल से लगातार जेल में मना रहे त्यौहार
श्री अखंड अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि तीन साल से लगातार जेल में त्योहार मना रहे हैं। ये आयोजन बंदियों में आत्मचिंतन जगाते हैं।महामंडलेश्वर विश्वपुरी महाराज ने कहा कि रंगों का पर्व भेदभाव मिटाकर सद्भाव सिखाता है। सुधार ही जेल का मूल मंत्र है।
Haridwar
हरिद्वार में संतों ने खेली गोबर की होली, अनोखे अंदाज में दिया परंपरा और आस्था का संदेश

Haridwar News : फाल्गुन मास, रंगों और मस्ती का महीना। देशभर में कहीं बरसाना की लठमार होली तो कहीं मथुरा की फूलों की होली की धूम है। धर्म नगरी हरिद्वार में भी होली की धूम देखने के लिए मिल रही है।
Table of Contents
हरिद्वार में संतों ने खेली गोबर की होली
रंगएकादशी के बाद हर तरफ रंग और उमंग का उत्सव देखने को मिल रहा है। लोग अबीर और गुलाल से होली खेल रहे हैं। धर्मनगरी हरिद्वार के जूना अखाड़ा में संतों ने अनोखे अंदाज में रंगों और गाय के गोबर से होली खेलकर परंपरा और आस्था का संदेश दिया।
अनोखे अंदाज में दिया परंपरा और आस्था का संदेश
हरिद्वार के जूना अखाड़ा स्थित माया देवी मंदिर प्रांगण में निरंजनी अखाड़ा और जूना अखाड़ा के संतों ने शुक्रवार को पारंपरिक रंगों के साथ-साथ गाय के गोबर से होली खेली। संतों ने एक-दूसरे को रंग और गोबर लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा भजन-कीर्तन के बीच उत्सव मनाया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि गोबर होली हमारी सनातन परंपरा का प्रतीक है। गाय को हिंदू धर्म में माता का दर्जा दिया गया है और उसका गोबर भी पवित्र माना जाता है। यह प्रकृति के प्रति सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति की विशिष्टता का संदेश देता है।

होली का पर्व संत समाज को एक सूत्र में पिरोने का करता है कार्य
स्वामी हरिगिरि महाराज, महामंत्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, हरिद्वार ने कहा कि होली का पर्व संत समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। गोबर होली के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया जा रहा है कि हमें अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहना चाहिए। प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीना चाहिए। संत समाज ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे होली को प्रेम, सौहार्द और मर्यादा के साथ मनाएं।
Haridwar
चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटरों पर होंगे रजिस्ट्रेशन, हेल्पडेस्क भी किए जाएंगे स्थापित

Chardham Yatra 2026 : चारधाम यात्रा के लिए दो महीने का समय बचा है। जिसके चलते तैयारियां जोरों पर हैं। चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
Table of Contents
चारधाम यात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर
चारधाम यात्रा के लिए कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम मयूर दीक्षित में 20 पंजीकरण काउंटर शिफ्टवार संचालित करने और सुबह 7 से शाम 7 बजे तक व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष, रोशनाबाद में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों की कार्ययोजनाओं की समीक्षा की गई।
ऋषिकुल मैदान में 20 काउंटरों पर होंगे रजिस्ट्रेशन
बैठक में तय किया गया कि श्रद्धालुओं का पंजीकरण पूर्व वर्षों की भांति ऋषिकुल मैदान में किया जाएगा। यहां जर्मन हैंगर युक्त अस्थायी पंजीकरण केंद्र बनाया जाएगा, जहां बिजली, पानी, पंखे और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

डीएम ने 20 पंजीकरण काउंटर शिफ्टवार संचालित करने और सुबह 7 से शाम 7 बजे तक व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को होल्डिंग एरिया चिन्हित करने और भीड़ नियंत्रण के लिए डायवर्जन प्लान तैयार करने को कहा गया। एसपी सिटी अभय सिंह ने पुलिस तैयारियों की जानकारी दी।
हेल्पडेस्क भी किए जाएंगे स्थापित
परिवहन विभाग को ट्रिप कार्ड और ग्रीन कार्ड संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पडेस्क स्थापित करने के निर्देश मिले। नगर निगम को पंजीकरण केंद्र व होल्डिंग एरिया में मोबाइल टॉयलेट व सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा शिविर लगाने के निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को यात्रा मार्ग के कार्य समय से पूर्ण करने और पर्यटन विभाग को व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी विभागों को समन्वय के साथ यात्रा को सफल बनाने पर जोर दिया।
Rudraprayag14 hours agoरुद्रप्रयाग में महिलाओं ने बनाए इको-फ्रेंडली अबीर गुलाल, फूलों और सब्जियों से तैयार किया जा रहा रंग
Festival16 hours agoहोलिका दहन पर पड़ रहा भद्रा का साया, होली जलाने को मिलेगा 3 घंटे 11 मिनट का समय, जानें शुभ मुहूर्त
Haridwar17 hours agoरोशनाबाद जेल में रंगों की होली की धूम, कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग
Dehradun15 hours agoखुशियों के त्यौहार होली की उत्तराखंड में धूम, सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में खेली होली
big news16 hours agoदेहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला, गुस्साए लोगों ने शव को रोड पर रख किया प्रदर्शन
International11 hours agoUS F15 Crash: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, ईरान के हमलों से बढ़ा तनाव
Delhi13 hours agoDelhi Bomb Threat: 4 स्कूल और Axis Bank को मिली धमकी, मचा हड़कंप
Uttarakhand9 hours agoUttarakhand Board Exams: 10वीं–12वीं गणित पेपर में त्रुटि का आरोप, बोनस अंक देने की मांग





































