Rudraprayag
सोनप्रयाग में श्रद्धालुओं की लगी भीड़, पुलिस लाइन में खड़ा कर भेज रही आगे।

रुद्रप्रयाग – सोनप्रयाग पहुंच चुके श्रद्धालुओं को पुलिस कतार में खड़ा कर आगे भेज रही है। इस दौरान पुलिस श्रद्धालुओं से उनका हालचाल पूछकर उनका हौसला भी बढ़ा रही है। केदारनाथ धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन के सामने यात्रा प्रबंधन चुनौती बना है।

बदरीनाथ व केदारनाथ यात्रा में बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने से यातायात व्यवस्था चरमराने लगी है। ऋषिकेश से चलने वाले वाहनों को पुलिस को मजबूरन रोकना पड़ रहा है। देवप्रयाग में सोमवार रात को दोनों ओर करीब चार घंटे तक वाहन रोके गए।
थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत के बताया कि श्रीनगर व रुद्रप्रयाग आदि स्थानों में बड़ी संख्या में यात्री वाहनों के पहुंचने से बनी जाम की स्थिति के कारण देवप्रयाग व तीन धारा में वाहनों को रोकना पड़ा। यहां करीब चार घंटे तक आवाजाही रोके जाने से दो से तीन किमी तक वाहनों की कतार लग गई। रात करीब 9.30 बजे पुलिस ने वाहनों को गंतव्यों की ओर रवाना किया।
श्रीनगर: एनआईटी व फरासू में शाम चार बजे से रोके गए वाहन
बदरीनाथ व केदारनाथ जाने वाले यात्री वाहनों को मंगलवार को भी एनआईटी श्रीनगर व फरासू में राजमार्ग पर रोका गया। पुलिस द्वारा फरासू में सुबह से ही कुछ समय के लिए वाहनों को रोका जाना शुरू कर दिया गया था। एनआईटी मैदान में शाम चार बजे से वाहनों को रोका गया। डीएम डाॅ. आशीष चौहान ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों को भोजन और पानी की व्यवस्था भी की जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया कि सोमवार को एनआईटी, पॉलीटेक्निक सहित अन्य स्थलों पर विश्राम कर रहे लगभग 300 से ज्यादा यात्रियों को भोजन व पानी की व्यवस्था की गई। कोतवाली निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने कहा कि फरासू में पूरे दिन कुछ-कुछ समय के लिए वाहन रोके जा रहे हैं। एनआईटी में शाम चार बजे से वाहन रोके गए। राजमार्ग पर यातायात सामान्य होने पर वाहन छोड़ दिए जाएंगे।
रुद्रप्रयाग: प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को बांटे खाने के पैकेट
गौरीकुंड हाईवे पर विभिन्न पड़ावों पर लगे जाम में फंसे श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन की ओर से 4500 फूड पैकेट व पानी की बोतलें वितरित की गईं। भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे है। जिसके चलते रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर घंटों जाम लग रहा है।
मंगलवार को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे स्थित स्यालसौड, काकड़ागाड, दगडिया बैंड, रामपुर, शेरशी, जामू आदि स्थानों पर जाम लगा रहा है। इस दौरान जाम में फंसे श्रद्धालुों को प्रशासन की टीम ने करीब 4500 फूड पैकेट व पानी की बोतलें वितरित की।
उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल ने बताया कि चंद्रापुरी में रोड कटिंग के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हुआ था जिसे खोल दिया गया है।
Rudraprayag
मध्यमहेश्वर यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा!, ट्रॉली व्यवस्था के बीच नदी में गिरा श्रद्धालु

Rudraprayag News :रुद्रप्रयाग जिले में स्थित द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर यात्रा मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गौण्डार गांव के पास मोरखंडा नदी पार करने के दौरान एक श्रद्धालु अचानक संतुलन खो बैठा और नदी में जा गिरा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और अन्य यात्रियों की तत्परता से उसका समय रहते रेस्क्यू कर लिया गया।
Table of Contents
मध्यमहेश्वर यात्रा मार्ग पर ट्रॉली व्यवस्था के बीच नदी में गिरा श्रद्धालु
रूद्रप्रयाग में मोरखंडा नदी पर बना अस्थायी लकड़ी का पुल पहले ही बह चुका है। इसके बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही ट्रॉली के जरिए कराई जा रही है। इसी दौरान ट्रॉली में सवार होने की कोशिश कर रहा एक तीर्थयात्री अचानक फिसलकर नदी में गिर गया।

स्थानीय लोगों ने दिखाई बहादुरी
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घायल श्रद्धालु को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। बताया जा रहा है कि वह घायल है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
यात्रा मार्ग पर बढ़ा जोखिम
अस्थायी पुल बह जाने के बाद ट्रॉली ही नदी पार करने का एकमात्र साधन बनी हुई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के एकत्र होने से यात्रा मार्ग पर अव्यवस्था और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
Rudraprayag
रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा, घास लेने गई महिला उफनते गदेरे में बही, मौत से इलाके में पसरा मातम

Rudraprayag News : रुद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार क्षेत्र से रविवार को एक दुखद और चिंताजनक घटना सामने आई। घास लेने जंगल गई एक महिला अचानक उफनते गदेरे के तेज बहाव की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही बह जाने की सूचना मिली। करीब डेढ़ घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद महिला का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया।
Table of Contents
रुद्रप्रयाग में घास लेने गई महिला उफनते गदेरे में बही
रूद्रप्रयाग के बसुकेदार में रविवार सुबह लगभग 11:32 बजे ग्राम प्रधान सेमकोटी ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, रुद्रप्रयाग को सूचना दी कि ग्राम स्वारा के तिमली क्षेत्र के आगे घास लेने गई एक महिला अचानक गदेरे में बह गई है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया।
महिला की डूबने से हुई मौत
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के अनुसार, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के निर्देश पर जल पुलिस, स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) और डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (DDRF) बसुकेदार की टीमों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बचाव दल ने गदेरे और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर तलाश अभियान चलाया।

डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद हुआ शव
करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद राहत टीमों ने महिला का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर बरामद कर लिया। मृतका की पहचान 38 वर्षीय विनीता देवी, पत्नी हिम्मत सिंह नेगी, निवासी ग्राम कोटी के रूप में हुई है।
इस हादसे के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण उफनते गदेरों और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से नदी-नालों के आसपास न जाने की अपील की है।
Rudraprayag
रुद्रप्रयाग में बारिश का कहर, सोनप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भूस्खलन, यात्री परेशान

Rudraprayag News : रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण हालात बिगड़ने लगे हैं। शुक्रवार सुबह सोनप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन और भारी बोल्डर गिरने से सड़क बंद हो गई। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
Table of Contents
सोनप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भूस्खलन
सोनप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुनकटिया के पास पहाड़ी से मलबा और बड़े पत्थर गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इसके अलावा सोनप्रयाग से आगे घाटी क्षेत्र में सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने और सड़क का हिस्सा नीचे से कटने के कारण भी खतरा बना हुआ है। हालांकि इस स्थान पर प्रशासन और एनएच विभाग की निगरानी में सावधानी के साथ वाहनों का संचालन कराया जा रहा है।
NH विभाग की टीम मौके पर मलबा हटाने के काम में जुटी
राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने के काम में जुटी है। एनएच के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से मलबा हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है। विभाग की प्राथमिकता जल्द से जल्द मार्ग को सुरक्षित तरीके से सुचारु करना है।
अलकनंदा और मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर
लगातार बारिश का असर जिले की प्रमुख नदियों पर भी दिखाई दे रहा है। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक शुक्रवार सुबह अलकनंदा नदी का जलस्तर 627.50 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 627 मीटर है। वहीं मंदाकिनी नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। मंदाकिनी का जलस्तर 626.50 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का स्तर 626 मीटर निर्धारित है।
नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और यात्रा मार्ग पर आवाजाही करने वाले यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की है। लगातार बारिश के बीच भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
Cricket20 hours agoMO vs SUL Dream11 Prediction Match 30: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Cricket Tips
Cricket8 hours agoBPH vs ML Dream11 Prediction Match 32: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips
uttarakhand weather17 hours agoउत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी
Chamoli18 hours agoचमोली की नीति घाटी में आया भयानक जलसैलाब, पुल-गाड़ियां बहीं, एक BRO कर्मी लापता
big news15 hours agoदेहरादून के फाइव स्टार होटलों में छापा, किचन में मचा हड़कंप, जांच के लिए भेजे गए सैंपल
Haridwar16 hours agoशिवरात्रि पर शिवमय हुई धर्मनगरी, दक्षेश्वर महादेव समेत अन्य मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़
Cricket9 hours agoIRE vs AFG Dream11 Prediction 3rd ODI 2026: ड्रीम टीम, पिच रिपोर्ट, और संभावित प्लेइंग 11
Cricket9 hours agoWEF vs LNS Dream11 Prediction 31st Match, Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips





































