big news
उत्तराखंड में 22 नवंबर को होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा, सुरक्षा के होंगे पुख्ते इंतजाम

रामनगर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए तारीख तय कर दी है। प्राथमिक शिक्षकों के पद हेतु इस दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आयोजित की जाएगी प्रवेश परीक्षा। प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम की इस महत्वपूर्ण बैठक में 29 शहरों के नोडल अधिकारियों और 151 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों ने भाग लिया।
22 नवंबर को होगी प्रदेश भर में डीएलएड प्रवेश परीक्षा
बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 22 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की कुल संख्या 40,571 है। उन्होंने बताया यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने या इस सम्बन्ध में कोई भी परेशानी होती है तो अभ्यर्थी 20 और 21 नवंबर को अपने प्रथम परीक्षा शहर के नोडल केंद्र पर जाकर समाधान प्राप्त कर सकते है। . इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र की एक प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, एक वैध आईडी और शपथ पत्र साथ लाना होगा।
इस वर्ष 40,571 परक्षार्थी शामिल होंगे डीएलएड प्रवेश परीक्षा में।
अधिकारियों ने नकल-विहीन और पारदर्शी परीक्षा कराने पर विशेष जोर दिया। बोर्ड ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को विशेष निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केन्द्रो की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए। परीक्षा निष्पक्ष और सुचारू रूप से आयोजित हो सके। डीएलएड प्रवेश परीक्षा 29 शहरों में 22 नवंबर को आयोजित होगी। परीक्षा में 40,571 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बैठक का संचालन कर रहे शोधाधिकारी शैलेन्द्र जोशी ने कहा कि इस बार प्रत्येक केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किये जाएंगे साथ ही परीक्षा वाले दिन रियल टीम मॉनिटरिंग भी की जाएगी।
big news
बड़ी खबर : उत्तराखंड में इन शिक्षकों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश

Uttarakhand News : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के शिक्षा विभाग ने गंभीर रूप से बीमार हैं या लंबे समय से लगातार अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का फैसला लिया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में इन शिक्षकों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति
उत्तराखंड में गंभीर रूप से बीमार और लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्त किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर शिक्षा महानिदेशालय को भेजी जाए।
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश
शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची प्राप्त होने के बाद चिकित्सा बोर्ड और विभागीय समिति की सिफारिश के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन तबादलों के दौरान विभाग में बड़ी संख्या में बीमार शिक्षकों की सूची होने के बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई।
एक सप्ताह के भीतर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्कूलों और कार्यालयों में संबद्ध शिक्षकों व अधिकारियों का पूरा ब्यौरा भी मांगा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के भीतर ये जानकारी शिक्षा महानिदेशालय को भेजी जाए। जानकारी के अनुसार कई शिक्षक अपनी मूल तैनाती से हटकर अन्य स्कूलों या दफ्तरों में जुड़े हुए हैं, जबकि कुछ अन्य विभागों में भी काम कर रहे हैं।
big news
बाजपुर में चलती बस पर दिनदहाड़े हमला, पथराव और डंडों से तोड़े शीशे, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Bazpur News : टनकपुर से हरिद्वार जा रही रोडवेज की बस पर दिनदहाड़े हमला, यात्रियों में हड़कंप
Bazpur News : उधम सिंह नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग से ऐसा मंजर सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। यहां ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में कुछ आराजक तत्वों ने रोडवेज की बस पर पत्थरबाजी कर दी। जिस कारण बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गई।
Table of Contents
बाजपुर में चलती रोडवेज की बस पर दिनदहाड़े हमला
टनकपुर से हरिद्वार को निकल रही रोडवेज बस कुछ अज्ञात लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। चलती बस के डंडों से शीशे तोड़ दिए। जिस कारण बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को तेजी से चलाकर बाजपुर दोराहा चौकी में ला खड़ा किया। बस में सवारी यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टनकपुर से हरिद्वार जा रही थी रोडवेज की बस
मिली जानकारी के मुताबिक घटना उधम सिंह नगर के गदरपुर ओर केलाखेड़ा के बीच चीनी मिल के पास की है। बुधवार देर शाम रोडवेज की बस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चलती बस पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया बस में पत्थरबाजी के कारण चीख पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि रोडवेज बस टनकपुर से हरिद्वार जा रही थी। जब बस गदरपुर से केलाखेड़ा के बीच नेशनल हाईवे पर निकल रही थी, तभी बाइक सवार अज्ञात लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने डंडे मारकर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। जिसमें चालक घायल हो गया।

ओवरटेक को लेकर हुई थी बहस
चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए सीधे बस दोराहा चौकी पर रोकी। बस में सवार यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर विभव सैनी का कहना है चालक के द्वारा तहरीर दी गई जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
तहरीर में बताया गया कि कुछ अज्ञात युवकों से ओवरटेक को लेकर उनकी बहस हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने बस के ऊपर हमला कर दिया। हमले के कारण बस भी क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लते हुए जांच की जा रही है जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
big news
खटीमा में मवेशी चराने गई बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, झाड़ियों से बरामद किया गया शव

Khatima News : खटीमा में बाघ का आतंक, मवेशियों को चराने गई बुजुर्ग को बनाया शिकार
Khatima News : खटीमा में एक बार फिर बाघ का आतंक देखने को मिला है। खटीमा के सुरई वन रेंज में बाघ ने 71 वर्षीय बुजुर्ग को अपना निवाला बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
खटीमा में बाघ ने बुजुर्ग को बनाया निवाला
खटीमा में सुरई वन रेंज में मवेशियों को चराने के लिए जंगल गई बुजुर्ग महिला को बाघ ने मार डाला। मिली जानकारी के मुताबिक 71वर्षीय गोपुली देवी हर रोज की तरह अपने साथियों के साथ मवेशियों को चराने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बाघ ने घसीटकर झाड़ी के अंदर ले गया।
मवेशी चराने के लिए जंगल गई थी बुजुर्ग महिला
मिली जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी साथ मौजूद चरवाहों ने ग्रामीणों को दी। जिसके बाद वन विभाग और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। वन विभाग की टीम ने बुजुर्ग का शव जंगल के बीच झाड़ियों से बरामद किया है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसडीओ ने दिए इलाके में गश्त बढ़ाने के निर्देश
खटीमा उप वन प्रभाग की एसडीओ संचिता वर्मा और सुरई वन रेंज के रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल ने घटना के बाद क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मृत महिला के परिजनों को वन विभाग के नियमों के अनुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। इस हादसे के बाद से इलाके में हड़कंम मच गया है।
Cricket22 hours agoKKR vs SRH Dream11 Team Match 6 Ipl 2026
Cricket16 hours agoWI-W vs AUS-W Dream 11 Team 3rd ODI 2026 : बेहतरीन फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, और प्लेइंग 11..
Dehradun22 hours agoदेहरादून पुलिस में बम्पर तबादले, 30 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव, देखें लिस्ट
Cricket22 hours agoRAP vs KAR Dream11 prediction Match 10 PSL 11 : कौन जीतेगा आज का महामुकाबला?
big news22 hours agoखटीमा में मवेशी चराने गई बुजुर्ग को बाघ ने बनाया निवाला, झाड़ियों से बरामद किया गया शव
big news16 hours agoबाजपुर में चलती बस पर दिनदहाड़े हमला, पथराव और डंडों से तोड़े शीशे, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Haridwar21 hours agoहरिद्वार में नहीं चलेंगे बिना QR Code वाले ई-रिक्शा, सत्यापन ना कराने वाले 50 ई-रिक्शा को सीज
Kedarnath15 hours agoKEDARNATH HELI TICKET BOOKING 2026: 10 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग, जानें पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप










































