International
AI की मदद से बनाई गई मृत्यु घड़ी, बताएगी कब होगी आपकी मृत्यु !

वॉशिंगटन: इंसान हमेशा से ही जानना चाहता है कि उसकी जिंदगी कितनी लंबी है, और अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मदद से इसका अनुमान लगाना संभव हो गया है। हाल ही में एक नई एआई आधारित “मृत्यु घड़ी” एप्लिकेशन लॉन्च की गई है, जो कि किसी व्यक्ति की मृत्यु का अनुमान सटीक रूप से लगा सकती है।
इस एप्लिकेशन को जुलाई में लॉन्च किया गया था, और अब तक इसे 1,25,000 लोगों ने डाउनलोड किया है। एक मार्केट रिसर्च फर्म के अनुसार, इस एप का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है और यह ऐप “स्वस्थ जीवनशैली” वाले लोगों में खासा लोकप्रिय हो रहा है। इस एप को 5 करोड़ प्रतिभागियों और 1200 से ज्यादा जीवन प्रत्याशा अध्ययनों के आधार पर तैयार किया गया है।
कैसे काम करती है यह मृत्यु घड़ी?
यह ऐप किसी व्यक्ति की आहार, व्यायाम, तनाव स्तर, और नींद के बारे में जानकारी का उपयोग करती है और फिर उन आंकड़ों के आधार पर अनुमानित मृत्यु का दिन बताती है। एप के डेवलपर ब्रेंट फ्रैंसन का कहना है कि इस एप के परिणाम काफी मानक और सटीक हैं।
यह एप यूजर्स को ऐसे सुझाव भी देती है, जिनसे वे अपनी जीवनशैली को सुधारकर अपनी मृत्यु दर को कम कर सकते हैं। खास बात यह है कि जीवन प्रत्याशा का गहरा संबंध आर्थिक स्थिति से भी है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि अमीर पुरुष औसतन 15 साल ज्यादा जीते हैं, जबकि गरीब पुरुष सिर्फ 10 साल ही ज्यादा जीते हैं।
जिंदगी की प्रत्याशा (Life Expectancy) का उपयोग सरकारों और बीमा कंपनियों द्वारा पॉलिसी कवरेज और पेंशन फंड के लिए आर्थिक गणनाओं में किया जाता है। इसलिए यह डेथ क्लॉक एप्लिकेशन न सिर्फ व्यक्तिगत बल्कि वित्तीय और सरकारी क्षेत्र में भी अहम हो सकती है।
#AIDeathClock, #LifeExpectancyPrediction, #HealthandFitnessApp, #ArtificialIntelligence, #EconomicImpactofLifeExpectancy
Breakingnews
Bus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
पिथौरागढ़ से सटे नेपाल के बैतड़ी में बारातियों की बस हादसे का शिकार
मुख्य बिन्दु
Nepal Bus Accident: भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. पिथौरागढ़ के झूलाघाट कस्बे के पास स्थित नेपाल के बैतडी जिले में बारातियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
नेपाल में बारातियों की बस हादसे का शिकार
जानकारी के मुताबिक, ये बस बैतडी के पुरचूंणी नगरपालिका क्षेत्र से दुल्हन लेकर बजांग जिले के सुनकुडा गांव जा रही थी. इसी दौरान पुरचूंणी नगरपालिका वार्ड-7 के बड़गांव मोड़ के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
ये भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नेपाल एपीएफ और पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हॉस्पिटल में भर्ती कुछ घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है.
Nepal Bus Accident: अब तक 13 बारातियों की मौत
जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि दुर्घटना में छह बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके अलावा पांच लोगों ने डडेलधुरा अस्पताल में और दो लोगों ने कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में बजांग और बैतडी जिलों के विभिन्न गांवों के लोग शामिल हैं, जिनमें एक ही गांव के कई सदस्य भी बताए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- बजरी खनन के दौरान पहाड़ी दरकने से युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया
ओवरलोडिंग के चलते बस हादसे का शिकार
प्रहरी प्रवक्ता के मुताबिक, बस चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है. घायल चालक विरेंद्र बुढा, निवासी भीमदत्त नगरपालिका, कंचनपुर को पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया है. प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण बस का ओवरलोड होना बताया जा रहा है. आशंका जताई गई है कि अधिक भार के कारण बस चढ़ाई पर संतुलन नहीं बना सकी और हादसा हो गया.
घायलों का इलाज जारी
फिलहाल, अधिकांश घायलों का इलाज डडेलधुरा अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए धनगढ़ी रेफर किया गया है. प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Udham Singh Nagar
दुबई में फंसे उत्तराखंड-यूपी के 4 युवक, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार…

Rudrapur news: विदेश में नौकरी का सपना टूटा, दुबई में फंसे चार युवकों ने वीडियो जारी कर लगाई मदद की गुहार
मुख्य बिंदु
Rudrapur news: युवा बेहतर भविष्य की उम्मीद में विदेश में नौकरी करने का सपना देखते हैं। लेकिन, जब ये सपना धोखाधड़ी में बदल जाता है, तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाती हैं। ऐसा ही एक मामला दुबई से सामने आया है। जहाँ फंसे उत्तराखंड और यूपी के चार युवकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी कर पुलिस से मदद मांगी है।
Social Media Viral Video से हरकत में आया प्रशासन
सोमवार से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चार युवक—जुगेश और लल्लन प्रसाद निवासी खटीमा, विशाल शर्मा और रंजीत सिंह निवासी रामपुर (उत्तर प्रदेश)—ने दुबई में फंसे होने की आपबीती बताई। इसके बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और खटीमा कोतवाली पुलिस को जांच सौंपी। साथ ही, उत्तर प्रदेश के रामपुर पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई है।
विदेश में फंसे यूपी-उत्तराखंड के युवक (“UP–Uttarakhand youths stranded Dubai”)
पीड़ित युवकों ने आरोप लगाया कि खटीमा और रुद्रपुर के दो एजेंटों ने उन्हें दुबई में “पानी के नल (टूटी) पैकिंग” के काम का झांसा देकर विदेश भेजा। इसके लिए उनसे भारी भरकम रकम ली गई। लेकिन, जैसे ही वो दुबई पहुँचे, एजेंटों ने उनके पासपोर्ट अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद, कथित रूप से उन्हें अत्यधिक गर्मी और गंभीर परिस्थितियों में काम करने के लिए मजबूर किया गया।
डरा-धमका कर कराया जा रह विदेश में काम
युवकों ने वीडियो के जरिए बताया कि जब उन्होंने शोषण का विरोध किया, तो उन्हें डराया-धमकाया जाने लगा। इसके चलते वो दर और असहायता की स्थिति में फंस गए। अब, उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की अपील करते हुए अपना वीडियो जारी किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेकर दिए कार्रवाई के निर्देश
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया। उन्होंने खटीमा कोतवाली पुलिस को जांच सौंपते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही रामपुर पुलिस को भी पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया गया है। एसएसपी के मुताबिक, पीड़ित युवकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। और ये पता लगाया जा रहा है कि उन्हें विदेश भेजने में किन एजेंटों की भूमिका थी।
पीड़ितों की वापसी के लिए प्रयास जारी
इसके साथ ही अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित युवकों को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सम्बंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। जिसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया कर जल्द ही पीड़ितों को वापस लाया जाएगा। पुलिस मामले में आरोपियों की खोजबीन भी कर रही है जिसके बाद उनपर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read more …..
उत्तराखंड में टॉपर स्टूडेंट ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार का था एकलौता बेटा
किसान सुखवंत सिंह की आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, SO और उपनिरीक्षक सस्पेंड
डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को घोषित किया वेनेजुएला का ‘कार्यकारी राष्ट्रपति , ट्रुथ सोशल पर शेयर किया फ़ोटो…
Uttarakhand
भारत नेपाल बॉर्डर पर अतिक्रमण, बढ़ सकता है सीमा विवाद……

India Nepal Border: इंटरनेशनल बॉर्डर एरिया में नेपाल अतिक्रमण कर खेती कर रहा
मुख्य बिंदु
India Nepal Border: से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहाँ पर नेपाल की ओर से खुली International Border Line के खटीमा से जुड़े निर्जन इलाके में अतिक्रमण कर खेती करने का मामला सामने आया है।
भारत-नेपाल बॉर्डर पर अतिक्रमण का मामला
भारत और नेपाल 1751 किलोमीटर लम्बी अंतराष्ट्रीय सीमा एक दूसरे से साझा करते हैं। इसका अधिकतम हिस्सा विषम भौगोलिक परिस्थियाँ होने के चलते निर्जन है। हालिया सूत्रों के मुताबिक नेपाल की तरफ से भारत से लगने वाली अंतराष्ट्रीय सीमा के निर्जन इलाके में अतिक्रमण किया गया है। जिस पर नेपाल की ओर से गेहूं की खेती की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, ओपन बॉर्डर पर नेपाल के गांव कंचनभोज और सुंदर नगर के पास वाले इलाके में सबसे ज्यादा अतिक्रमण है।
भविष्य में दोनों देशों में बाद सकता है तनाव
India Nepal Border की ओपन इंटरनेशनल बॉर्डर पर अतिक्रमण को लेकर दोनों मित्र राष्ट्रों के जनप्रतिनिधि और अधिकारी पहले भी सर्वे भी कर चुके हैं।इस मामले लेकर 16 अक्तूबर साल 2023 में टनकपुर में विभागीय अधिकारियों की बैठक भी हुई थी। जिसके बाद दोनों देशों के सैन्य बलों के बीच सीमा विवाद और सीमांकन को लेकर चर्चा भी की जा चुकी है।
साल 2025 में भारत की ओर से प्रशासन की टीम द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर खटीमा की ओर से हुए अतिक्रमण को भी हटाया गया था। लेकिन नेपाल की ओर से अभी भी ये अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भविष्य में दोनों देशों के बीच इस मामले को लेकर सीमा विवाद हो सकता है। सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि भारत की ओर से अतिक्रमण की समस्या और इसके समाधान को लेकर प्रशासन, एसएसपी, वन विभाग समेत सभी संबंधित विभाग सतर्क हैं।
खटीमा, एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कि
खुली International Border Line पर अतिक्रमण को लेकर पहले भी सर्वे किए गए हैं। इसे लेकर स्थानीय खुफिया एजेंसियों से भी समय-समय पर इसकी जानकारी ली जाती है। यदि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अतिक्रमण मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। – तुषार सैनी, एसडीएम, खटीमा
Read More…
Nainital15 hours agoयमुना व दून घाटी में 7 हजार पेड़ कटान मामले में हुई सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य व केंद्र सरकार से मांगा जवाब
Cricket16 hours agoSL vs ZIM Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स…
Business16 hours agoGaudium IVF & Women Health IPO : 20 फरवरी से खुलेगा सब्सक्रिप्शन , निवेश करें या बचें? यहाँ देखें Pros & Cons”
Dehradun15 hours agoअचानक दून अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, तीमारदारों से फीडबैक भी लिया
Rudraprayag11 hours agoअपर सचिव लोक निर्माण विभाग पहुंचे रूद्रप्रयाग, केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Haldwani11 hours agoहल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में स्वर्ण शक्ति संगठन का ऐलान, 21 फरवरी को बड़ा आंदोलन
Udham Singh Nagar10 hours agoयूएस नगर के नवनियुक्त SSP ने ली बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर दिया सख्त संदेश
Dehradun8 hours agoपुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा










































