big news
देहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला, गुस्साए लोगों ने शव को रोड पर रख किया प्रदर्शन

Dehradun accident : देहरादून के मालदेवता में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक एक किशोर की जान चली गई। एक डंपर ने शेरकी गांव में एक किशोर को कुचल दिया। जिस से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर ही रखकर प्रदर्शन किया।
Table of Contents
देहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला
राजधानी देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत मालदेवता के पास शेरकी गांव में रविवार देर रात एक डंपर ने किशोर से कुचल दिया। इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों में मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दी। घटना की जानकारी पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने के बाद यातायात सुचारू करवाया।
डंपर चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस और अधिकारियों ने परिजनों को मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। रायपुर पुलिस ने देर रात डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। जिस से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक शेरकी गांव निवासी 17 वर्षीय शिवांशु रविवार रात अपने घर को लौट रहा था। इसी दौरान एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। जानकारी पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने की कोशिश कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। अधिकारियों के कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों ने शव को सड़क से हटाया और तब जाकर देर रात को जाम खुल सका।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सीओ रायपुर रीना रठौर ने बताया कि मालदेवता क्षेत्र में शेर की गांव से मालदेवता की ओर आ रहे एक डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।
घटना में पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेजों व अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना कारित करने वाले डंपर के संबंध में जानकारी एकत्रित कर उक्त डम्पर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया गया है। जिसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
big news
देहरादून के थानो में MDDA की बड़ी कार्रवाई, धारकोट रोड स्थित जामा मस्जिद को किया गया सील, जानें वजह

Dehradun News : राजधानी देहरादून के थानों में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। यहां धारकोट रोड स्थित जामा मस्जिद को भारी पुलिसबल की तैनाती के बीच सील कर दिया गया है।
Table of Contents
थानो में धारकोट रोड स्थित जामा मस्जिद को किया गया सील
रानी पोखरी थाना क्षेत्र के थानों में धारकोट रोड स्थित जामा मस्जिद को सोमवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
MDDA द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि MDDA द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत ये कार्रवाई की गई। मस्जिद सील किए जाने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना रहा। इस कार्रवाई को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

वहीं, हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि देर से ही सही, लेकिन उचित कार्रवाई की गई है।
प्रशासन ने की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
मुस्लिम समाज में दिख रही नाराजगी को देखते हुए प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है। प्रशासन की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।
big news
पिथौरागढ़ : मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत

Pithoragarh Accident : पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर रलगाड़ी क्षेत्र के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें मौके पर पहुंचीं और देर रात तक अभियान चलाया गया।
Table of Contents
मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर दर्दनाक हादसा
पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना रविवार शाम को हुई। वाहन गहरी खाई में गिर गया था, जिसके चलते रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा।
राहत-बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 2:30 बजे दोनों शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद सुबह लगभग 4 बजे शवों को तहसील मुख्यालय मुनस्यारी लाया गया।

पिकअप वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 27 वर्षीय महेंद्र, निवासी पांगू (धारचूला), तथा 28 वर्षीय प्रकाश, निवासी नेपाल, के रूप में हुई है। प्रशासन ने बताया कि नेपाली नागरिक के परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सीमेंट की खेप पहुंचाने के बाद वापस लौट रहा था पिकअप
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन मिलम क्षेत्र में सीमेंट की खेप पहुंचाने के बाद वापस लौट रहा था। वापसी के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
- देहरादून में अब हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, जनता की हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग
- देहरादून के थानो में MDDA की बड़ी कार्रवाई, धारकोट रोड स्थित जामा मस्जिद को किया गया सील, जानें वजह
- PAK vs AUS Dream11 Team 2nd ODI 2026: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे की फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्रेडिक्शन
- केदारनाथ जा रही बस हादसे का शिकार, टिहरी में कंडीखाल व चंबा के बीच हुए एक्सीडेंट में 5 तीर्थयात्री घायल
- ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड बीजेपी में बड़ा बदलाव, संगठन मंत्री अजय कुमार को पद से हटाया, जानें क्यों ?
big news
उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में स्कूलों में अवकाश घोषित, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को राज्य के कई जिलों में खराब मौसम की संभावना जताई है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
बारिश- बर्फबारी और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट
विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

भारी बारिश के चलते पिथौरागढ़ में स्कूलों में अवकाश घोषित
लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम का ये बदला हुआ मिजाज कुछ समय तक बना रह सकता है।सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देश पर सोमवार को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी तरुण कुमार पंत द्वारा जारी आदेश में छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
- देहरादून में अब हर सोमवार होगा ‘समाधान दिवस’, जनता की हर शिकायत की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग
- देहरादून के थानो में MDDA की बड़ी कार्रवाई, धारकोट रोड स्थित जामा मस्जिद को किया गया सील, जानें वजह
- PAK vs AUS Dream11 Team 2nd ODI 2026: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे की फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्रेडिक्शन
- केदारनाथ जा रही बस हादसे का शिकार, टिहरी में कंडीखाल व चंबा के बीच हुए एक्सीडेंट में 5 तीर्थयात्री घायल
- ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड बीजेपी में बड़ा बदलाव, संगठन मंत्री अजय कुमार को पद से हटाया, जानें क्यों ?
Cricket16 hours agoPAK vs AUS Dream11 Team 2nd ODI 2026: पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे वनडे की फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्रेडिक्शन
National22 hours agoRBI Polymer Notes 2026 : भारत में आने वाले हैं ₹200 और ₹500 के नए नोट , जानिए RBI की नई योजना…
big news22 hours agoउत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में स्कूलों में अवकाश घोषित, लोगों से सतर्क रहने की अपील
Breakingnews19 hours agoब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड बीजेपी में बड़ा बदलाव, संगठन मंत्री अजय कुमार को पद से हटाया, जानें क्यों ?
Breakingnews17 hours agoकेदारनाथ जा रही बस हादसे का शिकार, टिहरी में कंडीखाल व चंबा के बीच हुए एक्सीडेंट में 5 तीर्थयात्री घायल
big news19 hours agoपिथौरागढ़ : मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
- Uttarkashi20 hours ago
दयारा बुग्याल ट्रेक के दौरान महिला ट्रेकर लापता, सर्च ऑपरेशन जारी, अब तक नहीं लग सका कोई सुराग
big news15 hours agoदेहरादून के थानो में MDDA की बड़ी कार्रवाई, धारकोट रोड स्थित जामा मस्जिद को किया गया सील, जानें वजह






































