big news
कल देहरादून के परेड ग्राउंड में होगी महापंचायत, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए सभी दल एकजुट

Dehradun News : अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए 8 फरवरी यानी कल देहरादून के परेड ग्राउंड में महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है। इसे इंडिया गठबंधन के सभी दलों ने अपना समर्थन दिया है।
Table of Contents
कल देहरादून के परेड ग्राउंड में होगी महापंचायत
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए 8 फरवरी को देहरादून के परेड ग्राउंड में महापंचायत का आयोजन होने जा रहा है। जिसे इंडिया गठबंधन के सभी दलों का समर्थन है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस महापंचायत की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य अंकिता भंडारी को न्याय दिलाना है।
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने सभी दल एकजुट
अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम के खुलासे और अंकिता को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश के सभी विपक्षी दल एकजुट हो गए हैं। कल होने वाली महापंचायत को इंडिया गठबंधन के दलों ने जहां एक ओर अपना समर्थन दिया है। तो वहीं दूसरी ओर तमाम सामाजिक संगठन भी इस महापंचायत में शामिल होंगे।
महापंचायत को BJP ने बताया विपक्ष का राजनीतिक मुद्दा
भाजपा ने इस महापंचायत को विपक्ष का राजनीतिक मुद्दा बताया है। भाजपा के विधायकों का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया है और उनकी संस्तुति के कारण ही सीबीआई जांच संभव हो पाई है।
वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि सीबीआई जांच सरकार प्रायोजित है और वे उच्चतम न्यायालय की निगरानी में जांच की मांग करते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सुजाता पॉल ने कहा कि सीबीआई जांच पर्यावरणविद अनिल जोशी के द्वारा मुकदमा दर्ज करने पर की गई है, जिन पर जंगल की जमीन हड़पने का आरोप है। इससे सरकार की मंशा पर सवाल उठते हैं।
big news
पौड़ी में धारा रोड पर दुकान में शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल में शनिवार सुबह धार रोड पर स्थित दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
पौड़ी में धारा रोड पर दुकान में शव मिलने से सनसनी
पौड़ी की धारा रोड पर स्थित एक दुकान से शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिला। आस-पास मौजूद अन्य व्यापारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दुकान के अंदर अचेतावस्था में पड़ा हुआ था व्यापारी
मिली जानकारी के मुताबिक हर रोज की तरह व्यापारी आज सुबह भी अपनी दुकानें खोलने के लिए पहुंचे। इस दौरन मृतक की दुकान पहले से खुली थी। व्यापारियों के आवाज लगाने पर कोई जवाब ना आने पर व्यापारियों ने दुकान के अंदर देखा तो दुकानदार अचेत अवस्था में लेटा हुआ था। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

शरीर पर किसी प्रकार के चोट या घाव के निशान नहीं
मृतक की पहचान विजय आनंद सिंह (लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। ना ही कोई घाव है। पुलिस का कहना है कि अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
big news
आज उत्तराखंड आएंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचेंगे हरिद्वार

Haridwar News : हरिद्वार में इन दिनों सप्त ऋषि आश्रम में गुरु समाधि और मूर्ति आवरण समारोह का आयोजन हो रहा है। जिसमें देश के दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं। आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंंत्री राजनाथ सिंह भी हरिद्वार पहुंचेंगे।
Table of Contents
आज उत्तराखंड आएंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
हरिद्वार के सप्त ऋषि आश्रम में आज गुरु समाधि व मूर्ति आवरण कार्यक्रम का अंतिम और सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन हो रहा है। जिसमें आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 बजे पहुंचेंगे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 11 बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जिसके बाद 11:30 बजे वो सड़क मार्ग से सप्त ऋषि आश्रम के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी संत सम्मेलन में भाग लेने हरिद्वार पहुंचेंगे। इस दौरानउत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी गुरु समाधि स्थल पर संतों का आशीर्वाद ग्रहण करेंगी।

संतों की मौजूदगी में गुरु समाधि समारोह का भव्य समापन
देशभर से पहुंचे संतों की मौजूदगी में गुरु समाधि समारोह का भव्य समापन होगा। देश की शीर्ष राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी से कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर की पहचान मिल रही है। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। भारत माता मंदिर और सप्त ऋषि आश्रम क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस और सुरक्षा बल तैनात है।
big news
16 फरवरी को कांग्रेस करेगी राजभवन घेराव, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर दर्ज करेगी विरोध

Uttarakhand Politics : प्रदेश में भले ही चुनाव अभी दूर हो लेकिन राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जहां एक ओर बीजेपी फुल चुनावी मोड में नजर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर नजर आ रही है।
Table of Contents
16 फरवरी को कांग्रेस करेगी राजभवन घेराव
ऋषिकेश में कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क से राजभवन तक संघर्ष का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस कमेटी 16 फरवरी को राजभवन घेराव करेगी, जिसमें प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अपराध और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल
रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा कि ये कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर किया जा रहा है, जिसमें प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

कानून व्यवस्था और बेरोजगारी को लेकर दर्ज करेगी विरोध
हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में महिलाओं की सुरक्षा सवालों के घेरे में है, युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को सीधे जवाबदेह बनाएगी और राजभवन घेराव के जरिए अपना विरोध दर्ज कराएगी।
Cricket6 hours agoIND vs USA Dream11 Prediction : 11 दमदार फैंटेसी टिप्स के साथ जीत का पूरा प्लान
Cricket17 hours agoकल से शरू होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 रोमांच , पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स होंगे आमने सामने…
Breakingnews23 hours agoपिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बलुवाकोट में स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत
Trending5 hours agoरोज डे से हुई वेलेनटाइन वीक की शुरूआत, गुलाब से प्रेमी जोड़े कर रहे प्यार का इजहार, देखें पूरे valentine week की लिस्ट
Cricket13 hours agoWI vs SCO Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड फैंटेसी क्रिकेट प्रीव्यू..
Dehradun6 hours agoविधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक हलचलें तेज, भाजपा नेत्री रीता छेत्री सहित कई महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
Dehradun23 hours agoउत्तराखंड के गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने सराहा, 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत
Tech3 hours agoकैब इंडस्ट्री में बड़ा धमाका : 5 फरवरी से शुरू हुई ‘Bharat Taxi App’, ओला-उबर को देगी टक्कर!






































