Breakingnews
बड़ी खबर : अंकिता भंडारी मामले में सीएम धामी का बड़ा बयान, सरकार हर जांच के लिए तैयार

Dehradun News : अंकिता भंडारी मामले को लेकर बीते दिनों हुए ऑडियो वायरल और उर्मिला सनावर के दावों के बाद कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। इसी बीच सीएम धामी का इस मामले को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। सीएम ने कहा है कि सरकार इस मामले में हर जांच के लिए तैयार है।
Table of Contents
अंकिता भंडारी मामले में सीएम धामी का बड़ा बयान
अंकिता भंडारी मामले में उर्मिला सनावर के दावों के बाद से ही कांग्रेस सरकार को घेर रही है। पहाड़ से लेकर मैदानतक, गांव-गांव तक इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं।
इसी बीच सीएम धामी का Ankita Bhandari case को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। सीएम धामी ने कहा है कि सरकार इस मामले को लेक गंभीर है। उन्होंने कहा कि वो दिवंगत अंकिता भंडारी के माता -पिता से बात करके व कानूनी अध्यान करके उनकी इच्छा के अनुसार फैसला लेंगे।

सरकार हर जांच के लिए तैयार – सीएम धामी
Ankita Bhandari case में उर्मिला सनावर के दावों के बाद सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम धामी ने कहा कि सरकार इस मामले की हर जांच के लिए तैयार है। सीएम ने शायराना अंदाज में कहा, बादल छंटेंगे, धुंध हटेगी, सूरज निकलेगा।
Breakingnews
बाहर से आए नेताओं को अब बीजेपी बनाएगी सनातनी, जल्द शुरू करेगी प्रशिक्षण अभियान

Uttarakhand Politics: भाजपा में शामिल हुए नए नेताओं के लिए जल्द शुरू किया जाएगा प्रशिक्षण अभियान
Uttarakhand Politics: उत्तराखंड में बीजेपी बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। जल्द ही बीजेपी दूसरे दलों से बीजेपी में आए नेताओं को सनातन की ट्रेनिंग देने जा रही है।
Table of Contents
बाहर से आए नेताओं को अब बीजेपी बनाएगी सनातनी
दूसरे दलों से बड़े पैमाने पर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को अब बीजेपी सनातन सिखाएगी। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में आने वालों को सनातन सिखाया जाएगा। इसको लेकर पार्टी राज्य स्तर पर जल्द प्रशिक्षण अभियान शुरू करने जा रही है।
ये भी पढ़ें_ हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में सड़कों पर सवर्ण समाज के लोग, रैली निकालकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बीजेपी जल्द शुरू करेगी प्रशिक्षण अभियान
प्रदेश महामंत्री का कहना है इन सभी नेताओं को अब सनातन की ट्रेनिंग के साथ ही भाजपा की रीति-नीति, कार्य, संस्कृति, हिंदुत्व राष्ट्रीयता विचारधारा से भी रूबरू कराया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों को छोड़कर भाजपा में कई नेता शामिल हुए थे।
विपक्षी से आए नेताओं को उसी के खिलाफ बनाएंगे हथियार
बीजेपी का दावा है कि 20 हजार के करीब नेता भाजपा में शामिल हुए। अब इन्हीं नेताओं को बीजेपी ट्रेनिंग देगी। इसके साथ ही अब विपक्ष के खिलाफ वहीं से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को हथियार बनाने की तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें_ Dehradun: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर दफ्तर में घुसकर हमला, भाजपा विधायक पर लगे आरोप
Breakingnews
ROORKEE: गंगनहर के किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार से मिले दो शव, घटना के बाद इलाके में दहशत
रुड़की (ROORKEE) : हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर किनारे झाड़ियों में क्षतिग्रस्त कार के अंदर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए. प्रारंभिक तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का माना जा रहा है, जबकि मामले की जांच जारी है.
मुख्य बिंदु
गंगनहर के पास दुर्घटनाग्रस्त कार में दो शव मिलने से हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, शनिवार 21 फरवरी की सुबह राणा स्टील फैक्ट्री के पास गंगनहर पटरी किनारे झाड़ियों में एक सफेद रंग की कार (संख्या UK 17W 8001) क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी दिखाई दी. वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब कार पर पड़ी तो उन्हें शक हुआ और वे पास जाकर देखने लगे.
राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
जब लोगों ने कार के अंदर झांका तो दो युवक मृत अवस्था में पड़े मिले. एक ही वाहन में दो शव मिलने से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. इसके बाद तुरंत चेतक मोबाइल के कांस्टेबल दिनेश चौहान और 112 पर घटना की सूचना दी गई.
पुलिस ने स्थानियों की मादा से शवों को निकाला बाहर
सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. उपनिरीक्षक राकेश डिमरी और पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद राहगीरों की मदद से दोनों शवों को कार से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से रुड़की के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया.

दोनों मृतक हैं रुड़की के रहने वाले
कुछ ही देर बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और मृतकों की पहचान की गई. रूबी पत्नी सचिन धीमान निवासी गणेशपुर रुड़की ने एक शव की पहचान अपने पति सचिन धीमान (38 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र धीमान के रूप में की. वहीं विकास त्यागी निवासी राजेंद्र नगर रुड़की ने दूसरे मृतक की पहचान अपने भाई अमन त्यागी (35 वर्ष) पुत्र ब्रजभूषण त्यागी के रूप में की.
ये भी पढ़ें_ Dehradun: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर दफ्तर में घुसकर हमला, भाजपा विधायक पर लगे आरोप
प्रथम दृष्टया मामला एक्सीडेंट का हो रहा प्रतीत
इसके बाद पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की. उपनिरीक्षक राकेश डिमरी और कांस्टेबल पुनीत को आवश्यक दस्तावेजों के साथ पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा गया. मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक रूप से मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है.
Jammu & Kashmir
Srinagar CRPF Bunker Accident: सीआरपीएफ का बुलेट प्रूफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 जवान घायल

श्रीनगर में सीआरपीएफ का बंकर वाहन हादसे का शिकार
Srinagar CRPF Bunker Accident: अहमद नगर इलाके में सीआरपीएफ जवानों को ले जा रहा एक बंकर वाहन सड़क से फिसलकर नहर में गिर गया, जिससे सात जवान घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
मुख्य बिंदु
CRPF का बंकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, घायल अस्पताल में भर्ती
मिली जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ की 21वीं बटालियन का बुलेटप्रूफ वाहन रेगुलर ड्यूटी पर था। अहमद नगर क्षेत्र में पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके परिणामस्वरूप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बह रही नहर में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क की स्थिति और वाहन की रफ्तार हादसे की वजह हो सकती है।
ये भी पढ़ें _ सीमा की शेरनी बनीं नेहा भंडारी, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई बड़ी भूमिका, सेना ने किया सम्मानित…
स्थानीय लोगों की मदद से चलाया गया राहत बचाव अभियान
इसी बीच, हादसे को देख आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए। उन्होंने बिना देरी किए बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे जवानों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS) सौरा भेजा गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
Srinagar CRPF Bunker Accident सेना और प्रशासन की टीमें कर रही घटना की जाँच
वहीं दूसरी ओर, प्रशासन ने घटना की जांच शुरू करने की बात कही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, इसलिए तकनीकी खराबी, चालक की चूक या अन्य संभावित कारणों की जांच की जाएगी। फिलहाल सभी घायल जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
ये भी पढ़ें _ Army Bus Palti: जोशीमठ से रायवाला जा रही जवानों की बस सड़क पर पलटी
Dehradun21 hours agoDehradun: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर दफ्तर में घुसकर हमला, भाजपा विधायक पर लगे आरोप
Breakingnews18 hours agoबाहर से आए नेताओं को अब बीजेपी बनाएगी सनातनी, जल्द शुरू करेगी प्रशिक्षण अभियान
Breakingnews19 hours agoROORKEE: गंगनहर के किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार से मिले दो शव, घटना के बाद इलाके में दहशत
Jammu & Kashmir22 hours agoSrinagar CRPF Bunker Accident: सीआरपीएफ का बुलेट प्रूफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 जवान घायल
big news24 hours agoचारधाम यात्रा मार्ग पर बनकर तैयार हुए ईवी चार्जिंग स्टेशन, GMVN के अतिथि गृहों में मिलेगी सुविधा
big news20 hours agoहल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में सड़कों पर सवर्ण समाज के लोग, रैली निकालकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Haridwar23 hours agoकुंभ 2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने 234 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
Dehradun2 hours agoDEHRADUN: शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज, भाजपा विधायक समेत कई नामजद





































