Uttarakhand
इमरजेंसी में भी देरी! कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्था कटघरे में, घायल युवती ने खोली हॉस्पिटल की पोल

उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों की बदहाल स्थिति – कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल
DEHRADUN NEWS: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय कोरोनेशन अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएँ सामने आई हैं। हाल ही में एक युवती, प्रियंका चौहान, को उपचार के दौरान जिस प्रकार की अव्यवस्था, देरी और प्रक्रियात्मक जटिलताओं का सामना करना पड़ा, वो सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की वास्तविक स्थिति को उजागर करता है।
ये भी पढ़ें_ Health department in alert mode: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव ने किया अस्पतालों का निरीक्षण
मुख्य बिंदु
घायल युवती ने खोली उत्तराखंड की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका चौहान गंभीर अवस्था में अस्पताल की इमरजेंसी में पहुँचीं। लेकिन तत्काल उपचार देने के बजाय उन्हें पहले इमरजेंसी विभाग से ऑर्थोपेडिक विभाग में भेजा गया। ऑर्थो विभाग में भी प्राथमिक उपचार शुरू करने से पहले बिलिंग की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद एक्स-रे के लिए भेजा गया, जहाँ पुनः बिलिंग की औपचारिकता पूरी करनी पड़ी। एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद प्लास्टर के लिए फिर से अलग से बिलिंग करवाई गई। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद जाकर उनका प्लास्टर किया गया।
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में Pre-SIR के तहत 75 % मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 1 फरवरी से शूरू होगा दूसरा चरण
DEHRADUN NEWS– घायल को प्राथमिक उपचार देने में फेल हॉस्पिटल प्रशासन
सबसे बड़ा प्रश्न ये है कि यदि कोई मरीज अत्यंत गंभीर स्थिति में हो या जीवन-मृत्यु की अवस्था में हो, तो क्या इस प्रकार की लंबी और जटिल प्रक्रिया उसकी जान को खतरे में नहीं डाल सकती? आपातकालीन सेवाओं का मूल उद्देश्य त्वरित और प्राथमिक उपचार देना होता है, न कि मरीज और उसके परिजनों को विभागों और बिलिंग काउंटरों के चक्कर लगवाना।
जिला अस्पताल देहरादून में मूलभूत सुविधाओं की चिंताजनक स्थिति
अस्पताल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी अत्यंत चिंताजनक बताई जा रही है। व्हीलचेयर जर्जर अवस्था में हैं, जिनका संचालन ठीक से नहीं हो पा रहा था। स्वच्छता व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। मरीजों और उनके परिजनों को उचित मार्गदर्शन और सहयोग का अभाव महसूस हुआ।
ये भी पढ़ें_ हल्द्वानी: बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं का एक और उदाहरण, सालों से बंद है सोबन सिंह जीना अस्पताल में ICU
सरकारी अस्पताल विशेषकर उन लोगों के लिए जीवनरेखा होते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और निजी अस्पतालों का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं हैं। यदि सरकारी अस्पतालों में भी इस प्रकार की लापरवाही और अव्यवस्था बनी रही, तो आम जनता का भरोसा पूरी तरह से डगमगा सकता है।
हम उत्तराखंड सरकार एवं संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों से निम्नलिखित मांग करते हैं:
- पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
- आपातकालीन सेवाओं में “ट्रीटमेंट फर्स्ट, बिलिंग लेटर” की नीति लागू की जाए।
- विभागों के बीच समन्वय व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
- अस्पताल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे व्हीलचेयर, स्ट्रेचर, स्वच्छता और उपकरणों का तत्काल निरीक्षण कर सुधार किया जाए।
- जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
- यह विषय केवल एक मरीज का नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य तंत्र से जुड़ा हुआ है। जनहित में आवश्यक है कि स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी जाए और आम नागरिकों को सम्मानजनक तथा त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
Dehradun
देहरादून में दर्दनाक हादसा!, गोदाम की बिजली ठीक करते समय मिस्त्री की गई जान

Dehradun News : देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। शिमला बाईपास स्थित एक निजी गोदाम के बाहर खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान 40 वर्षीय बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में दर्दनाक हादसा !
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिमला बाईपास स्थित सैफ एक्सप्रेस गोदाम में रात के समय अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। गोदाम के साइट इंजीनियर अर्जुन सिंह ने बताया कि बिजली की खराबी दूर कराने के लिए गोदाम के गार्ड दुर्गा थापा से किसी स्थानीय बिजली मिस्त्री की व्यवस्था करने को कहा गया।
गोदाम की बिजली ठीक करते समय मिस्त्री की गई जान
गार्ड ने अपने पड़ोसी संदीप कश्यप को मौके पर बुलाया। कुछ ही देर में संदीप गोदाम पहुंचा और मुख्य प्रवेश द्वार के पास लगे बिजली के पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करने का प्रयास करने लगा।
इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ और बिजली के तेज झटके की चपेट में आने से संदीप पोल से नीचे गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोदाम के कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए उसे कंपनी के वाहन से सहारा अस्पताल पहुंचाया।
बड़ोवाला निवासी के रूप में हुई मृतक की पहचान
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संदीप कश्यप (40) पुत्र रामपाल कश्यप, निवासी प्रेमनगर रोड, बड़ोवाला, थाना पटेलनगर के रूप में हुई है।
Haridwar
1.10 लाख के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने पंजाब से दबोचा

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने नकली नोटों के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पंजाब से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को 1.10 लाख के जाली नोटों के साथ पकड़ा।
Table of Contents
1.10 लाख के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार
6 जुलाई को हरिद्वार में नकली भारतीय मुद्रा के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने पंजाब में दबिश दी। जहां से इस गिरोह से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
6 जुलाई को हरिद्वार से 4 लोगों को किया था गिरफ्तार
बता दें कि इससे पहले कोतवाली नगर पुलिस ने चार आरोपियों को 84 हजार 500 रुपये की जाली भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने के बाद पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम पंजाब पहुंची और गिरोह के दो अन्य सदस्यों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से कुल एक लाख दस हजार रुपये के नकली नोट, नकली नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर और एक कार बरामद की गई है।
ढाबा और कपड़ों के कारोबार की आड़ में चलता था नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ढाबा और कपड़ों के कारोबार की आड़ में फर्जी करेंसी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। असली रकम के बदले दोगुनी नकली मुद्रा देकर मोटा मुनाफा कमाते थे। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पहले भी बैंक फ्रॉड और जाली नोटों के मामलों में जेल जा चुका है, जबकि दूसरा आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद रहा था।
Uttarakhand
रानीखेत सागर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, इसलिए घटना को दिया अंजाम

Ranikhet Sagar Murder Case : अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र के ऐना गांव में हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
रानीखेत सागर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
रानीखेत के ऐना गांव में एक हमलावर ने घर में घुसकर एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आई दो महिलाओं पर भी हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
ग्रामीणों ने पांच घंटे तक किया प्रदर्शन
घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव उठाने से इनकार करते हुए रानीखेत कोतवाली में करीब पांच घंटे तक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
युवक को घर में घुसकर घटना को दिया अंजाम
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर शाम मजखाली चौकी को सूचना मिली कि ऐना गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई है और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए और जांच शुरू की गई।
हादसे में मृतक समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
मृतक के फुफेरे भाई नीरज बोरा ने रानीखेत कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि आरोपी जगत सिंह बोरा ने उसके रिश्तेदार सागर सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी ने सागर की मां जानकी देवी और दादी शोभा देवी पर भी हथौड़े और धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज अस्पताल में जारी है।

हत्या के बाद इलाके में फैली दहशत
शुक्रवार शाम हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी ने अचानक घर में घुसकर हमला किया, जिससे परिवार को संभलने का मौका भी नहीं मिला। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच मनमुटाव चल रहा था। यही रंजिश धीरे-धीरे इतनी बढ़ गई कि उसने हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी से आगे भी पूछताछ जारी है।
Cricket8 hours agoआयरलैंड महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला ड्रीम 11 टीम: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, और फैंटेसी टिप्स
big news22 hours agoमेरठ से अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने रानीखेत आए युवक की हत्या, इलाके में मची सनसनी
Uttarakhand5 hours agoहल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और स्कूटी की टक्कर में चार युवकों की मौत
big news22 hours agoचमोली में भरभराकर गिरी सरकारी अस्पताल की दीवार, मलबे में दबने के कारण डॉक्टर की मौत
Dehradun6 hours agoबारिश के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुआ भूस्खलन, दो घंटे बाद खुला हाईवे
Dehradun6 hours agoदेहरादून में बारिश का कहर, खाला बस्ती में सुरक्षा दीवार ढही, 3 मकान क्षतिग्रस्त, 1 महिला घायल
Cricket5 hours agoटेक्सास सुपर किंग्स बनाम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, कप्तान-उपकप्तान और फैंटेसी टिप्स
Uttarakhand4 hours agoरानीखेत सागर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, इसलिए घटना को दिया अंजाम





































