big news
देहरादून के नए SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने ग्रहण किया पदभार, गिनवाईं अपनी प्राथमिकताएं

Dehradun News : प्रमेन्द्र सिंह डोभाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त एसएसपी ने अपनी प्राथमिकताएं गिनवाईं।
Table of Contents
देहरादून के नए SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने ग्रहण किया पदभार
देहरादून के नए SSP प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है। अपनी प्रथमिकताएं गिनवाते हुए उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था की स्थिति को और अधिक बेहतर करना और यातायात सुधार की दिशा में और अधिक महत्वपूर्ण कार्य किया जाना उनकी प्राथमिकता है। इस दिशा में और अधिक ठोस प्रयास किए जाएंगे।

सामप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
एसएसपी ने पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा रखते हुए उनकी कार्यक्षमता को बढाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान एसएसपी द्वारा सामप्रदायिक सौहार्द और धार्मिक सामंजस्य को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को स्पष्ट संदेश दिया कि ऐसे अराजक तत्वों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
big news
देहरादून में खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, नेपाली फार्म के पास विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ दबोचा

Dehradun Bribe Case : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून के डोईवाला विकासखंड में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी को विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून में खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Dehradun में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस की टीम ने डोईवाला विकासखंड में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने आरोपी को नेपाली फार्म के पास रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा है।

आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि के नाम पर मांगी थी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार हुए खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक निजी स्कूल को आरटीई के तहत मिलने वाली धनराशि के नाम पर मांगी एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इन्हीं रूपयो को लेते हुए विजिलेंस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

शिकायत मिलने पर की गई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को रिश्वत मांगे जाने की पूरी जानकारी दी थी। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया था। मिली जानकरी के अनुसार आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी नेपाली फार्म में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचा था। इसी दौरान विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर आरोपी को रायवाला कोतवाली ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
big news
उत्तराखंड में आज से पानी हुआ मंहगा, पानी के बिलों में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें कितना आएगा बिल

Uttarakhand News : इस महीने से आपका पानी का बिल आएगा ज्यादा, जल संस्थान ने की 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी
Uttarakhand News : उत्तराखंड में उपभोक्ताओं को मंहगाई का झटका लगा है। इस महीने से आपको पानी के लिए ज्यादा रूपए चुकाने होंगे। जल संस्थान ने पानी के बिलों में एक नहीं दो नहीं बल्कि चार प्रतिशत तक की वृद्धि की है।
Table of Contents
उत्तराखंड में आज से पानी हुआ मंहगा
उत्तराखंड में आज से पानी महंगा हो गया है। आपके घर में जल संस्थान की पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति होती है, तो बुधवार से आपको इसके लिए अधिक भुगतान करना पड़ेगा। विभाग ने पानी के शुल्क में लगभग चार प्रतिशत की वृद्धि की है।
पानी के बिलों में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी
जल संस्थान द्वारा पानी के बिलों में चार गुनी बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि ये वृद्धि 2013 में निर्धारित बेस रेट पर आधारित टैरिफ प्रणाली के तहत हर साल लागू की जाती है। पानी के बिलों में बढ़ोतरी के बारे में अधिकारियों ने बताया कि 2013 के बेस टैरिफ के अनुसार लोअर स्लैब में 9 % और उच्च स्लैब में 11 % की वृद्धि की जाती थी, जो अब घटकर चार प्रतिशत ही रह गई है।

प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को लगा मंहगाई का झटका
पानी के बिल में चार गुना की बढ़ोतरी होने से प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को मंहगाई का झटका लगा है। आपको बता दें कि जल शुल्क का निर्धारण तय मानकों के आधार पर किया जाता है। शहरी क्षेत्रों में जल संस्थान पानी के बिल को भवन कर मूल्य के अनुसार निर्धारित करता है।
वहीं ग्रामीण इलाकों में वर्तमान में पानी का मासिक शुल्क 117 रुपये है, जो कि आज से बढ़कर लगभग 121 रुपये प्रति महीना हो गया है। इसी तरह शहरों में पानी का बिल 360 रुपये आता है जो कि इस से बढ़कर करीब 373 रुपये प्रतिमाह हो गया है।
big news
रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल

Ramnagar News : रामनगर में तेज रफ्तार का कहर, आपस में भिड़ीं दो बाइकें, एक की मौत
Ramnagar News : नैनीताल जिले के रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कानिया चौराहे पर मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
रामनगर में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक की मौत
रामनगर में कानिया चौराहे पर मंगलवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर के ग्राम सांवल्दे निवासी तीन युवक अमित उर्फ दिगंबर पुत्र गोविंद सिंह (उम्र 19 वर्ष), भास्कर पुत्र अमीर सिंह (उम्र 21 वर्ष) और उमेश पुत्र वीरेंद्र सिंह (उम्र 21 वर्ष) बाइक से रामनगर जा रहे थे। जैसे ही वो कानिया चौराहे पर पहुंचे वैसे ही पाटकोट निवासी पंकज पुत्र नंदलाल की बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।

टक्कर में बाइकों के उड़े परखच्चे
बाइकों की टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। जिस कारण चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने चारों को आनन-फानन में रामनगर के रामदत्त संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अमित उर्फ दिगंबर को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही हादसे की वजह
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसा होना सामने आया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हादसे की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
Cricket18 hours agoLSG vs DC Dream11 Team Match 5 IPL 2026
Rudraprayag18 hours agoRUDRAPRAYAG NEWS: गधेरे में डूबने से गुप्तकाशी के एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Cricket18 hours agoMUL vs HTK Dream11 Team Match 8 PSL 11 : Prediction, Pitch Report & Playing 11
big news13 hours agoदेहरादून में खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, नेपाली फार्म के पास विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ दबोचा
big news16 hours agoउत्तराखंड में आज से पानी हुआ मंहगा, पानी के बिलों में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें कितना आएगा बिल
Breakingnews15 hours agoदेहरादून में युवक ने पत्नी और 3 महीने की बच्ची को कमरे में किया बंद, फिर फांसी लगाकर दे दी जान…
big news18 hours agoरामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल
Dehradun11 hours agoचारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने पर मंथन, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता







































