big news
जरूरी खबर : आठ मार्च को देहरादून में रूट रहेंगे डायवर्ट, ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें घर से बाहर

Dehradun News : देहरादून का प्रसिद्ध श्री झंडे जी मेले का आगाज आने वाले आठ मार्च को होने जा रहा है। आठ मार्च श्री झंडे जी का आरोहण किया जाएगा। जिसके चलते देहरादून पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है।
Table of Contents
आठ मार्च को होगा श्री झंडे जी का आरोहण
झंडा मेला इस बार आठ मार्च को आरोहण के साथ शुरू हो जाएगा। बता दें कि झंडे जी का आरोहण 10 मार्च को नगर परिक्रमा होगी। 27 मार्च तक मेला चलेगा। इस बार दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य अनिल कुमार गोयल के परिवार को मिला है जो कि देहरादून के व्यापारी हैं।

झण्डा जी के आरोहण के चलते लागू रहेगा रूट डायवर्ट प्लान
1- बिन्दाल से तिलक रोड़ तथा तालाब की ओर समस्त प्रकार के चौपहिया/दुपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
2- सहारनपुर चौक से दरबार साहिब की ओर कोई भी वाहन नही आयेगा।
3- पीपल मण्डी चौक से हनुमान चौक और सहारनपुर चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनी गेट होते हुये भेजा जायेगा।
4- कांवली रोड़ गुरुराम राय स्कूल की ओर से कोई भी वाहन तालाब और दरबार साहिब की ओर नही जायेगा।
5- बैण्ड बाजार की ओर से दरबार साहिब की ओर भी कोई वाहन नही आयेगा, उक्त वाहनों को तिलक रोड/मच्छी बाजार की ओर भेजा जायेगा।
दिनांक 08 मार्च 2026 को श्री झण्डे जी आरोहण के दृष्टिगत निम्न चौराहों, तिराहों, कटों से चौपहिया वाहनों का झण्डा बाजार की ओर प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
झंडा मेले के चलते यहां वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित
सहारनपुर चौक – गऊ घाट तिराहा – दर्शनी गेट – पीपल मण्डी चौक – तालाब के चारों ओर – भण्डारी चौक ( गुरुद्वारे की ओर आने वाले सभी मार्गों ) पर बैरियर लगाकर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
यातायात का दबाव बढ़ने पर निरजनपुर मण्डी से सहारनपुर चौक की ओर और बल्लीवाला चौक से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को आवश्कतानुसार डायवर्ट कर कमला पैलेस की ओर भेजा जायेगा तथा लालपुल से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को निरंजनपुर मण्डी की ओर भेजा जायेगा।
big news
हल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में

Haldwani News : नोएडा की ही तरह नैनीताल जिले के हल्द्वानी में भी मजदूरों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई स्थानीय नेताओं को हिरासत में ले लिया है।
Table of Contents
हल्द्वानी के मदरसन कंपनी के बाहर जोरदार प्रदर्शन
हल्द्वानी के मोटाहल्दू में मदरसन कंपनी के बाहर प्रदर्शन के दौरान कई नेता हिरासत में लिए गए है, हल्द्वानी के मोटाहल्दू क्षेत्र में स्थित मदरसन कंपनी गेट के बाहर प्रदर्शन को लेकर बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई नेताओं को हिरासत में ले लिया।

हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व राज्य मंत्री हरीश पनेरु को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस वे कई नेताओं को लिया हिरासत में
छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल और आंदोलनकारी पीयूष जोशी को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया। इसके अलावा कई और नेताओं को हिरासत में लिया है। तीनों को हिरासत में लेकर काठगोदाम लाई है। और वहां पहुंचे अन्य नेताओं और उनके परिजनों ने इसे पुलिस की तानाशाही बताया है।
big news
टिहरी के कौडियाला में भीषण सड़क हादसा, सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत, 7 घायल

Tehri Accident : टिहरी में सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, हादसे में महिला की मौत, दरवाजा काटकर निकाला शव
Tehri Accident : टिहरी में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कौडियाला के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 7 लोग घायल हो गए।
Table of Contents
टिहरी के कौडियाला में भीषण सड़क हादसा
मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे हुआ। ब्यासी क्षेत्र के पास सरियों से लदा एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। उसी दौरान सामने से आ रही एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे ट्रक से जा टकराई।
कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत
टीम ने वाहन में फंसी एक महिला के शव को बाहर निकाला। मृतका की पहचान 55 वर्षीय धूमा देवी, पत्नी स्वर्गीय दिलवर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का शव वाहन में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को वाहन के हिस्सों को काटना पड़ा।
हादसे में सात लोग घायल
कड़ी मेहनत के बाद शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में सात लोग घायल हो गए। इस दुर्घटना में सभी घायलों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
big news
कपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 11 बाराती घायल, 3 की हालत गंभीर

Bageshwar News : बागेश्वर के कपकोट में बड़ा हादसा, 11 बाराती घायल
Bageshwar News : बागेश्वर के कपकोट में बड़ा हादसा हो गया। यहां शामा भनार के पास बारात की एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में 11 बाराती घायल हो गए।
Table of Contents
कपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो
कपकोट में बारात का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बारात को लेकर जा रही एक बोलेरो शामा भानारी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसा लाथी-माजखेत मोटर मार्ग पर हुआ। हादसे में 11 बाराती घायल हुए। जिसमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कीमू गांव से धरमघर जा रही थी बारात
मिली जानकारी के बारात कीमू गांव से धरमघर जा रही थे। बोलेरो भी कीमू गांव से निकली थी। जैसे ही वाहन शामा भनार के पास मोड़ पर पहुंची तो चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस से बारातियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 11 बाराती घायल हो गए। जिसमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

3 घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर किया गया रेफर
हादसे के वक्त आस-पास मौजूद ग्रामीणों मे तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। इसी बीच पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से 3 को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
Cricket8 hours agoLSG vs RR Dream11 Team Match 32 IPL 2026: लखनऊ बनाम राजस्थान फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Cricket14 hours agoSRH vs DC Dream11 Team Match 31 ipl 2026
Cricket14 hours agoRAP vs MUL Dream11 Team PSL 2026: Rawalpindiz बनाम Multan Sultans फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news14 hours agoकपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हादसे में 11 बाराती घायल, 3 की हालत गंभीर
big news12 hours agoटिहरी के कौडियाला में भीषण सड़क हादसा, सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत, 7 घायल
big news15 hours agoउत्तराखंड में लगातार आ रहे भूकंप से हड़कंप, पौड़ी और बागेश्वर में फिर महसूस किए गए भूंकप के झटके
Cricket11 hours agoKAR vs PES Dream11 Team Match 32 PSL 2026: आज की टॉप टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन…
Roorkee9 hours agoरूड़की में बदमाशों ने घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात










































