Dehradun
देहरादून: पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार…

देहरादून – प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत कालसी के सहायक अभियंता सुंदर सिंह चौहान को विजिलेंस ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक किसान से उसकी भूमि का मुआवजा दिलाने के नाम पर यह रिश्वत मांगी थी।
विजिलेंस की टीम ने सहायक अभियंता के कार्यालय और आवास पर भी सर्च अभियान चलाया, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विजिलेंस देहरादून सेक्टर की एसपी रेनू लोहानी ने बताया कि कालसी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने डायल 1064 पर शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके क्षेत्र में पीएमजीएसवाई योजना के तहत एक सड़क बनाई गई है, जिसके निर्माण में उनकी भूमि का कुछ हिस्सा काटा गया है।
इसका मुआवजा पीएमजीएसवाई कार्यालय से मिलना था, जिसके लिए उन्होंने सहायक अभियंता चौहान से संपर्क किया। शुरुआत में चौहान ने मामले को लटकाए रखा और कई बार गुजारिश करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की।
जब सहायक अभियंता ने कहा कि “कुछ खर्चा पानी करोगे तो मुआवजा मिलने में आसानी होगी,” तो आरोपी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। हालांकि, किसान ने इतनी बड़ी रकम देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद चौहान ने खुद ही 5 हजार रुपये मांगने लगा।
पीड़ित किसान ने आखिरकार विजिलेंस में शिकायत करने का निर्णय लिया। एसपी ने बताया कि शिकायत की जांच की गई और मामला सत्य पाया गया। इसके बाद एक ट्रैप टीम का गठन किया गया और शनिवार को आरोपी को उसके कार्यालय से 5 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विजिलेंस की टीम अब सहायक अभियंता के घर और कार्यालय में चल रही जांच के बाद और भी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
#PMGSY, #Bribery, #Vigilance, #AssistantEngineer, #Compensation, #dehradun, #uttarakhand
Breakingnews
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया मासूम को हवस का शिकार

Dehradun News : देहरादून से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 65 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म
देहरादून के सहसपुर में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने इस मामले में सहसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 22 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घराट के अंदर बुलाकर बच्ची को बनाया हवस का शिकार
पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उसकी बेटी को पहले घराट के अंदर बुलाया और उसके बाद उसके साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली सहसपुर के एसएचओ शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार, घटना के दिन ही पुलिस टीम ने 65 वर्षीय आरोपी बलजीत सिंह, निवासी इंद्रीपुर, को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
Dehradun
DEHRADUN: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन

Table of Contents
DEHRADUN: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ का विमोचन किया.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, भविष्य का रोडमैप रखा सामने
मुख्यमंत्री धामी ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों, व्रतों आदि को दर्शाया गया है. मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा.
ये भी पढ़ें_ परेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
सरकारी योजनाएं और जनकल्याणकारी नीतियां कैलेंडर में समाहित
इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है. इस पंचाग टेबल कैलेंडर में मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में लिए गये दूरदर्शी र्निणयों राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों को भी समाहित किया गया है.
Uttarakhand
बड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..

MAHAVEER JAYANTI HOLIDAY: 30 मार्च को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित
MAHAVEER JAYANTI HOLIDAY: उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सार्वजनिक अवकाश को लेकर बड़ा संशोधन किया है. जारी अधिसूचना के मुताबिक महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च के बजे 30 मार्च को रहेगा.
मुख्य बिंदु
महावीर जयंती पर 30 मार्च को रहेगा अवकाश
जारी शासनादेश के मुताबिक प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालयों समेत सभी शासकीय और अशासकीय शिक्षण संस्थानों में महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च को रहेगा. पहले ये अवकाश 31 मार्च को प्रस्तावित था जिसमें संशोधन करते हुए अब 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. वहीं 31 मार्च 2026 को सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षण संसथान सामान्य रूप से खुले रहेंगे.
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में इस दिन रहेगी होली की छुट्टी, शासनादेश जारी..पढ़ें पूरी खबर
यहाँ देखें शासनादेश

Cricket14 hours agoICN vs RRP Dream11 Prediction Match 11 LLC 2026 : जानें पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम कॉम्बिनेशन…
Uttarakhand8 hours agoबड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..
big news12 hours agoसीएम पद से चूके अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी छिना, धन सिंह रावत से हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया चार्ज
big news15 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में डंपर चालक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Dehradun13 hours agoDEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
Dehradun11 hours agoपरेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
Uttarakhand14 hours agoधामी सरकार के चार साल पूरे, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #Dhamisarkarke4saalbemisal
Dehradun7 hours agoDEHRADUN: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन










































