Haridwar
हरिद्वार में मकर संक्रांति पर भीषण ठंड के बावजूद उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब , लगाई आस्था की डुबकी….

हरिद्वार : आज मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं और साथ ही सूर्य के उत्तरायण होने का भी शुभ अवसर है। मकर संक्रांति को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, खासतौर पर हरिद्वार में, जहां आज गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।
मकर संक्रांति के अवसर पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए देशभर से लोग आए हैं, और माना जाता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही तिल, खिचड़ी आदि का दान करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। हालांकि, आज हरिद्वार में भीषण ठंड का असर देखने को मिल रहा है, लेकिन फिर भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे गंगा स्नान के लिए घाटों तक पहुंचे हैं।

आज ही प्रयागराज में महाकुंभ का पहला स्नान भी हो रहा है, और देशभर में मकर संक्रांति को लेकर धार्मिक स्थलों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। इस अवसर को विशेष माना जाता है और श्रद्धालु इस दिन का लाभ उठाने के लिए पवित्र नदियों में स्नान करते हैं।
हरिद्वार में मकर संक्रांति स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। पूरे मेला क्षेत्र को 8 जोन और 21 सेक्टर में बांटा गया है, और घाटों सहित प्रमुख स्थानों पर करीब एक हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न हो।
Roorkee
Roorkee: नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार, होली पर बाजार में खपाने का बनाया था प्लान
होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार
Roorkee: हरिद्वार जिले के रुड़की में पुलिस ने होली से पहले बड़ी कार्रवाई की है. जहन पर पुलिस ने 500 रुपये के नकली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
मुख्य बिंदु
रुड़की में नकली नोटों के साथ आरोपी गिरफ्तार
रुड़की में पुलिस ने होली पर्व से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी त्योहार के मौके पर बाजार में नकली करेंसी खपाने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उसके मंसूबे नाकाम हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500-500 रुपये के 38 नकली नोट बरामद किए हैं।
ये भी पढ़ें_ Delhi Bomb Threat: 4 स्कूल और Axis Bank को मिली धमकी, मचा हड़कंप
एसएसपी के निर्देश पर चल रहा था अभियान
हरिद्वार जिले के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर त्योहारों के मद्देनजर सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। होली को देखते हुए पुलिस द्वारा बाजारों और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके। इसी अभियान के तहत सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN: होली के गुब्बारों को लेकर बवाल, चकराता रोड पर भिड़े दो पक्ष
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कलियर रोड पर सोनाली पार्क के सामने एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर खड़ा है और नकली नोटों का कारोबार करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश कुमार गर्ग (52 वर्ष) पुत्र कुंवर सेन निवासी मोहल्ला सेनियान, थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) बताया।
तलाशी में मिले 38 नकली नोट
पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 500 रुपये के कुल 38 नकली नोट बरामद हुए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें_ रोशनाबाद जेल में रंगों की होली की धूम, कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग
न्यायालय में किया गया पेश
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के पास नकली नोट कहां से आए और वह इन्हें कहां खपाने वाला था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि बाजार में किसी भी तरह के संदिग्ध नोट मिलें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Haridwar
रोशनाबाद जेल में रंगों की होली की धूम, कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग

Happy Holi : पूरे देश में इन दिनों होली की धूम देखने को मिल रही है। होली की रंगीन धूम के बीच रोशनाबाद जिला कारागार में भी बंदियों ने जमकर रंग खेला। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के सहयोग से आयोजित होली मिलन समारोह में प्रेम-भाईचारे का संदेश गूंजा।
Table of Contents
रोशनाबाद कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग
धर्मनगरी हरिद्वार में होली के पर्व की धूम के बीच रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में भी रंगों की फुहार देखने को मिली। श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के सौजन्य से आयोजित होली मिलन समारोह में जेल में बंद कैदियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
सांस्कृतिक आयोजन बंदियों के मानसिक संतुलन को करते हैं मजबूत
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। इस बीच जेल प्रशासन ने भी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा कि ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन बंदियों के मानसिक संतुलन को मजबूत करते हैं। होली प्रेम-भाईचारे का पर्व है, जो सकारात्मक सोच जगाता है।

तीन साल से लगातार जेल में मना रहे त्यौहार
श्री अखंड अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि तीन साल से लगातार जेल में त्योहार मना रहे हैं। ये आयोजन बंदियों में आत्मचिंतन जगाते हैं।महामंडलेश्वर विश्वपुरी महाराज ने कहा कि रंगों का पर्व भेदभाव मिटाकर सद्भाव सिखाता है। सुधार ही जेल का मूल मंत्र है।
Haridwar
हरिद्वार में संतों ने खेली गोबर की होली, अनोखे अंदाज में दिया परंपरा और आस्था का संदेश

Haridwar News : फाल्गुन मास, रंगों और मस्ती का महीना। देशभर में कहीं बरसाना की लठमार होली तो कहीं मथुरा की फूलों की होली की धूम है। धर्म नगरी हरिद्वार में भी होली की धूम देखने के लिए मिल रही है।
Table of Contents
हरिद्वार में संतों ने खेली गोबर की होली
रंगएकादशी के बाद हर तरफ रंग और उमंग का उत्सव देखने को मिल रहा है। लोग अबीर और गुलाल से होली खेल रहे हैं। धर्मनगरी हरिद्वार के जूना अखाड़ा में संतों ने अनोखे अंदाज में रंगों और गाय के गोबर से होली खेलकर परंपरा और आस्था का संदेश दिया।
अनोखे अंदाज में दिया परंपरा और आस्था का संदेश
हरिद्वार के जूना अखाड़ा स्थित माया देवी मंदिर प्रांगण में निरंजनी अखाड़ा और जूना अखाड़ा के संतों ने शुक्रवार को पारंपरिक रंगों के साथ-साथ गाय के गोबर से होली खेली। संतों ने एक-दूसरे को रंग और गोबर लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा भजन-कीर्तन के बीच उत्सव मनाया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि गोबर होली हमारी सनातन परंपरा का प्रतीक है। गाय को हिंदू धर्म में माता का दर्जा दिया गया है और उसका गोबर भी पवित्र माना जाता है। यह प्रकृति के प्रति सम्मान, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति की विशिष्टता का संदेश देता है।

होली का पर्व संत समाज को एक सूत्र में पिरोने का करता है कार्य
स्वामी हरिगिरि महाराज, महामंत्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, हरिद्वार ने कहा कि होली का पर्व संत समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। गोबर होली के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया जा रहा है कि हमें अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहना चाहिए। प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीना चाहिए। संत समाज ने देशवासियों से आह्वान किया कि वे होली को प्रेम, सौहार्द और मर्यादा के साथ मनाएं।
Dehradun3 hours agoDehradun: फल खरीदने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, माहौल तनावपूर्ण
big news58 minutes ago2027 में उत्तराखंड में हैट्रिक लगाने की तैयारी में जुटी भाजपा, कांग्रेस को घरने के लिए इस रणनीति पर कर रही काम
uttarakhand weather4 hours agoउत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से होगी बारिश और बर्फबारी, जानें कब ?
big news3 hours agoथराली में जंगलों में लगी भीषण आग, कई गौशालाएं आई जद में, उठ रहीं 50 मीटर तक ऊंची लपटें
Cricket3 hours agoDOL vs TIT Dream11 Prediction: डॉल्फिन्स बनाम टाइटंस मैच 8, फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Politics23 minutes agoNitish Kumar जाएँगे राज्यसभा, बिहार में नए CM को लेकर सियासत तेज़
Cricket2 hours agoIND vs ENG Dream11 Prediction: सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड की टक्कर, किसे चुनें फैंटेसी टीम में?
big news4 minutes agoआर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 जारी, 4 साल में डेढ़ गुना बढ़ी GSDP, कई सेक्टर में रिकॉर्ड प्रगति





































