big news
Digital Arrest के नाम पर बेवक़ूफ़ बनाया, रिटायर्ड टीचर से ठगे लाखों रुपए

देहरादून: साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट ( Digital Arrest )के मामले उत्तराखंड में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला देहरादून से सामने आया है। जहाँ एक रिटायर्ड महिला टीचर और उनके पति को, साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगी की। बुजुर्ग रिटायर्ड टीचर और उनके पति से 30 लाख रुपए से ज्यादा की साइबर ठगी की है।
11 दिनों तक Digital Arrest के नाम पर ठगी
देहरादून निवासी रिटायर्ड अध्यापिका का बेटा दुबई में नौकरी करता है। साइबर ठगों ने कहा कि उनके बेटे के मोबाइल से कुछ संवेदनशील दस्तावेज मिले हैं। और वो पकड़ा गया है मुंबई पुलिस जल्द उसको गिरफ्तार कर सकती है। साइबर ठग रिटायर्ड टीचर और उनके पति को 11 दिन तक घर पर Digital Arrest के डर से रुपए ट्रांसफर करवाते रहे।
87 साल की रिटायर्ड टीचर के पास आया अज्ञात कॉल
कैंट क्षेत्र निवासी 87 वर्षीय सुषमा ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 19 नवंबर को उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। थोड़ी देर में उसी नम्बर से वीडियो कॉल आया जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन का अधिकारी बताया, और उसने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। व्यक्ति ने कहा कि आपका बेटा दुबई में रहता है और वो किसी आपराधिक मामले में पकड़ा गया है।
साइबर ठगों ने बेटे की गिरफ्तारी का डर दिखाया
कॉल करने वाले व्यक्ति ने पीड़िता को ( Digital Arrest ) गिरफ्तारी का डर दिखते हुए कहा कि उनको बाहर जाने की अनुमति नहीं है। अगर वो अपने बेटे को बचाना चाहती हैं तो मांगी गई रकम व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दें। जिसके बाद साइबर ठगों ने पीड़िता से 19 नवंबर को 27 लाख 12 हजार रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाए। अगले दिन 20 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के नाम से एक जाली पत्र भेजकर दो लाख पर पांच हजार रुपए ट्रांजेक्श। विभाग के खाते में जमा करने के बहाने अपने खाते में ट्रांसफर करवा दिए।
Digital Arrest का डर दिखा ठगे लाखों रुपए
उसके बाद 26 नवंबर को फिर साइबर ठग ने Digital Arrest का डर दिखाकर 3 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए। 29 नवंबर को कॉल कर धमकी दी कि अगर तत्काल 7 लाख रुपए जमा नहीं कराए तो बेटे के साथ उनको भी गिरफ्तार कर दिया जाएगा। पीड़िता ने किसी रिश्तेदार से ये बात साझा की तो उसे एहसास हुआ कि वो साइबर ठगी की शिकार हुई है। इस तरह साइबर ठगो ने पीड़िता से कुल 32 लाख 17 हजार रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवाई।
पुलिस ने मामले में दर्ज किया मुक़दमा
पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। साथ ही पीड़िता ने जिन खातों में रुपए ट्रांसफर किए हैं। उन खातों की भी जांच की जा रही है। हम लोगों से अपील करते हैं कि किसी अनजान कॉल, अनजान नंबर से आए एसएमएस, किसी अज्ञात लिंक पर रेस्पॉन्ड नहीं करें। अगर कोई आपको डराकर पैसे मांगता है तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।
-कुश मिश्रा, एएसपी, साइबर पुलिस-
big news
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में आपदा जैसे हालात, नदियां उफान पर, केदारनाथ हाईवे बाधित

Rudraprayag News : देवभूमि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिले में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां उफान पर हैं, जबकि कई इलाकों में भूस्खलन और जलभराव से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
Table of Contents
मूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में आपदा जैसे हालात
रुद्रप्रयाग में वाल्मीकि बस्ती और जिला चिकित्सालय को जोड़ने वाला पैदल पुल अलकनंदा के बढ़े जलस्तर के कारण पानी में डूब गया। नदी का पानी तटीय क्षेत्रों तक पहुंचने लगा है, जिसके चलते कई परिवारों ने एहतियातन सुरक्षित स्थानों का रुख किया है।
लगातार हो रही के कारण नदियां उफान पर
लगातार बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का बहाव तेज हो गया है। नदियां अपने साथ भारी मात्रा में मलबा, चट्टानें और पेड़ बहाकर ला रही हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों में किसी भी समय हालात और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर बाधित
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन और पहाड़ियों से लगातार मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने के कारण यातायात बाधित हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया है और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है।

विजयनगर क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे विशाल बोल्डरों की चपेट में आने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं अगस्त्यमुनि में एक कार पर भी बड़ा बोल्डर गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय कार में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
लोगों से नदी किनारे न जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
जिले के कई लिंक मार्ग और मुख्य सड़कें भी भूस्खलन की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की टीमें जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मार्ग खोलने में जुटी हैं, लेकिन लगातार बारिश के कारण बार-बार मलबा आने से राहत कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की टीमें पूरे जिले में हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। लोगों से अपील की गई है कि मौसम सामान्य होने तक नदी किनारे जाने और अनावश्यक यात्रा करने से बचें।
big news
खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा, हरिद्वार में अलर्ट, 24 घंटे निगरानी पर प्रशासन

Haridwar News : पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब हरिद्वार में भी दिखाई देने लगा है। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।
Table of Contents
खतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा, हरिद्वार में अलर्ट
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण प्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण हरिद्वार में गंगा का जलस्तर खरते के निशान के पास पहुंच गया है। हालात को देखते हुए सिंचाई विभाग, आपदा प्रबंधन और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
गंगा के बढ़ते जलस्तर पर 24 घंटे रखी जा रही नजर
गंगा के बढ़ते जलस्तर पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रशासन लोगों से भी गंगा तटों और निचले इलाकों में सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है।

तभी भी खतरे के निशान तक पहुंच सकता है गंगा का जलस्तर
एसडीओ भारत भूषण शर्मा ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और यह खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है। यदि इसी तरह लगातार वर्षा जारी रही तो जलस्तर खतरे के निशान को भी छू सकता है।
टीम और संबंधित अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर
एसडीओ ने बताया कि विभाग, आपदा प्रबंधन टीम और संबंधित अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के अधिकारियों से लगातार संपर्क बना हुआ है और जलस्तर की हर अपडेट उच्च अधिकारियों को भी दी जा रही है। हमारी पूरी कोशिश है कि किसी भी संभावित स्थिति से समय रहते प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
big news
सिडकुल में युवती के साथ गैंगरेप !, अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

US Nagar News : उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत एक युवती ने तीन युवकों पर कथित रूप से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
सिडकुल में युवती के साथ गैंगरेप !
सिडकुल से युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती ने तीन युवकों पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक शनिवार रात वो अपनी एक सहेली और दो परिचित युवकों के साथ भूरारानी रोड क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान बाइक पर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने धमकाते हुए चारों को उनकी ही बाइक पर बैठाकर गदरपुर की ओर ले जाना शुरू कर दिया।
युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप
शिकायत में बताया गया है कि रास्ते में मौका मिलने पर एक युवक और एक युवती चलती बाइक से कूदकर किसी तरह भागने में सफल रहे। हालांकि दूसरी युवती और उसके साथ मौजूद युवक आरोपियों के कब्जे में ही रहे। आरोप है कि बाद में युवक को रास्ते में छोड़ दिया गया, जबकि युवती को आरोपी अपने साथ ले गए।
युवती को अंडरपास के पास छोड़कर फरार हुए बदमाश
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और पूरी रात उसे अपने कब्जे में रखा। रविवार सुबह उसे मेट्रोपोलिस अंडरपास के पास छोड़कर तीनों फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिचितों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को सुरक्षित अपने साथ लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और बयान दर्ज किए गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सीओ सिटी रुद्रपुर विभव सैनी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Cricket10 hours agoSOB vs BPH Dream11 Team Match 13 Prediction, Pitch Report & Playing 11 | The Hundred 2026
Uttarakhand5 hours agoCM Helpline 1905: शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर सख्त हुए सीएम धामी, दिए ये बड़े निर्देश
Cricket9 hours agoAjinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, जानिए उनके यादगार करियर और रिकॉर्ड्स
Uttarakhand5 hours agoआपदा में फिर ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ बने सीएम पुष्कर सिंह धामी: त्वरित निर्णय और ऑन-ग्राउंड लीडरशिप से बनाई अलग पहचान..
Cricket37 minutes agoSL-W vs PAK-W Dream11 Team 1st T20I 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Cricket4 minutes agoMSG-W vs TRT-W Dream11 Team Match 14: Pitch Report, Playing 11, Fantasy Cricket Tips & Winning Prediction






































