Uttarakhand
Disaster wreaks havoc in Dharali: मेले में शामिल कई लोग लापता, संपर्क साधना मुश्किल

Disaster wreaks havoc in Dharali: Many people who attended the fair are missing, difficult to contact
उत्तरकाशी: धराली गांव में आई भीषण आपदा के दूसरे दिन भी राहत व बचाव कार्य जारी रहा, लेकिन स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल दो और शवों के मिलने से मृतकों की संख्या छह हो गई है, जबकि करीब 15 लोगों के लापता होने की सूचना है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आपदा के वक्त धराली गांव में हारदूधु मेले का आयोजन चल रहा था, जिसमें मुखबा, भटवाड़ी और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। आपदा के बाद से इन लोगों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। गांव में बिजली आपूर्ति ठप है और संचार सेवाएं भी पूरी तरह बाधित हैं, जिससे राहत कार्य में लगातार दिक्कतें आ रही हैं।
मुखबा गांव के निवासी सुनील सेमवाल ने बताया कि धराली में तबाही के बाद से संपर्क पूरी तरह से कटा हुआ है। हर्षिल की ओर जाने वाले दोनों रास्ते भी बाधित हैं।” वहीं भटवाड़ी के प्रमोद नौटियाल ने बताया कि “नेताला क्षेत्र में सड़क बंद होने के कारण स्थानीय प्रशासन को बीच रास्ते से लौटना पड़ा।
स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत कार्य लगातार जारी है, लेकिन खराब मौसम और टूटी हुई सड़कों के कारण राहत पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन का कहना है कि जैसे ही मौसम साफ होगा और रास्ते बहाल होंगे, राहत कार्यों में तेजी लाई जाएगी और लापता लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ग्रामीणों और परिजनों की चिंता लगातार बढ़ रही है। धराली और आसपास के क्षेत्रों में दहशत और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री और टीमों को भेजने की मांग लगातार उठ रही है।
यह भी पढ़े…मुख्यमंत्री धामी ने संभाला मोर्चा, धराली में रहकर कर रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी
Uttarakhand
Uttarakhand Board Exams: 10वीं–12वीं गणित पेपर में त्रुटि का आरोप, बोनस अंक देने की मांग

पाठ्यक्रम से बाहर सवाल पर बवाल, बोनस अंक की उठी मांग
Uttarakhand Board Exams: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ी खबर समाने आई है. उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की गणित परीक्षा को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रश्नपत्र में त्रुटियां और पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल पूछे जाने के आरोप लगे हैं. इस मामले में राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी से मुलाकात की और छात्रों को बोनस अंक देने की मांग उठाई है.
मुख्य बिंदु
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सिलेबस से बाहर आए सवाल
दरअसल, इन दिनों उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाएं चल रही हैं. जिसमें प्रश्नपत्र में सिलेबस से बाहर सवाल पूछे जाने का मामला सामने आया है. पहले 10 वीं क्लास के गणित के पेपर को लेकर आपति जताई गई थी, जिसके बाद अब इंटरमीडिएट के गणित के पेपर को लेकर भी अनियमितताएं पाई गई हैं. जिसके बाद शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने UBSE के सचिव से मुलाकात की.
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 आज से शुरू, नकल रोकने के लिए कड़ी निगरानी और धारा 144 लागू
Uttarakhand Board 10 वीं गणित के पेपर को लेकर जताई आपति
पहले हाईस्कूल गणित प्रश्नपत्र संकेतांक 231 (HRG) को लेकर आपत्ति जताई गई. शिक्षक संघ का कहना है कि प्रश्न संख्या 22 में समतल आकृतियों के संयोजन के क्षेत्रफल से संबंधित सवाल पूछा गया था, जो प्रश्नावली 12.3 पर आधारित था. जबकि, ये प्रश्नावली सत्र 2023-24 से पाठ्यक्रम से हटाई जा चुकी है. ऐसे में यह सवाल पाठ्यक्रम से बाहर का माना जा रहा है, जिससे छात्रों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई.

ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की तिथियां घोषित, 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए अहम सूचना…
uttarakhand board 12वीं के पेपर में त्रुटियाँ
इसके अलावा इंटरमीडिएट गणित प्रश्नपत्र संकेतांक 428 (IRS) में भी कई त्रुटियों की शिकायत सामने आई. संगठन के अनुसार प्रश्न संख्या 1 (ञ) में सही उत्तर विकल्पों में दिया ही नहीं गया था. यानी कथन A गलत और R सही होना चाहिए था, लेकिन यह विकल्प प्रश्नपत्र में मौजूद नहीं था. वहीं प्रश्न संख्या 14 में भी प्रिंटिंग मिस्टेक बताई गई है. बताया गया कि प्रश्न में C को 3×3 आव्यूह (मैट्रिक्स) के रूप में दर्शाया जाना चाहिए था, तभी प्रश्न सही बनता.
शिक्षक संगठन ने की बोनस नंबर की मांग
इसी वजह से शिक्षक संगठन ने मांग की है कि इन सभी प्रश्नों की विषय विशेषज्ञों से निष्पक्ष जांच कराई जाए. साथ ही, छात्र हित को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षार्थियों को समान रूप से बोनस अंक दिए जाएं, ताकि किसी भी छात्र का नुकसान न हो.
ये भी पढ़ें_ चमोली: राइका सरमोला पहली बार बनेगा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का केन्द्र, जिले में बनेंगे 107 परीक्षा केंद्र।
बोर्ड सचिव ने छात्र हित में निर्णय का दिया आश्वासन
वहीं बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि प्रश्नपत्रों की विशेषज्ञों से जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उचित निर्णय लिया जाएगा. साथ ही ये भी स्पष्ट किया गया कि छात्रों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. फिलहाल, इस पूरे मामले में अब सभी की नजर बोर्ड के अंतिम फैसले पर टिकी हुई है.
Rudraprayag
रुद्रप्रयाग में महिलाओं ने बनाए इको-फ्रेंडली अबीर गुलाल, फूलों और सब्जियों से तैयार किया जा रहा रंग
Rudraprayag News : रुद्रप्रयाग ज़िले की केदारघाटी में इस बार होली का पर्व प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया जा रहा है। क्षेत्र की महिलाओं ने बुरांश, फ्यूंली, हल्दी, कचनार, पालक, सरसों और मक्की सहित विभिन्न फूलों और पत्तों से 300 किलो जैविक रंग तैयार किए हैं।
Table of Contents
रुद्रप्रयाग में महिलाओं ने बनाए इको-फ्रेंडली अबीर गुलाल
रूद्रप्रयाग के जवाड़ी, कुमोली, मायकोटी, मेदनपुर और ऊखीमठ क्षेत्र के गांवों में महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से प्राकृतिक और हर्बल रंग तैयार किए जा रहे हैं। होली के त्योहार को देखते हुए इन रंगों की मांग बाजार में लगातार बढ़ रही है।
इन उत्पादों की बिक्री स्थानीय बाजारों के साथ-साथ जनपद मुख्यालय, विकास भवन और हिलांस आउटलेट के जरिए भी की जा रही है। उखीमठ ब्लॉक मुख्यालय में विधायक आशा नौटियाल सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इन्हीं प्राकृतिक रंगों से होली का शुभारंभ किया।
फूलों और सब्जियों से तैयार किया जा रहा रंग
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और हिमोत्थान सोसायटी के तहत गठित आठ स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी विभिन्न गांवों की सैकड़ों महिलाएं स्थानीय उत्पादों से आजीविका मजबूत कर रही हैं। इस बार उन्होंने जैविक अबीर-गुलाल के साथ पीला, हरा, लाल, बैंगनी और मेहंदी रंग तैयार किए हैं। रंगों की कीमत 100 रुपये प्रति किलो तय की गई है।
जैविक रंगों के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरूक
खंड विकास अधिकारी ने बताया कि रंग तैयार करने में अरारोट और मक्के के आटे का उपयोग किया गया है। लाल रंग के लिए चुकंदर और बुरांश, पीले के लिए हल्दी और फ्यूंली, हरे के लिए पालक और पुदीना का इस्तेमाल किया गया है। विभिन्न प्राकृतिक उत्पादों के मिश्रण से नारंगी और बैंगनी रंग भी बनाए गए हैं। लोगों को इन जैविक रंगों की खरीद के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ होली के लिए जैविक रंग तैयार किए हैं। इससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल रहा है और महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।
Dehradun
खुशियों के त्यौहार होली की उत्तराखंड में धूम, सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में खेली होली

Holi 2026 : खुशियों के त्यौहार होली के पर्व पर पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी इसकी धूम देखने को मिल रही है। सीएम धामी ने आज राजधानी देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली।
Table of Contents
सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में खेली होली
आज होली के पावन पर्व पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीएम ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं
प्रदेश कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों के इस पावन त्यौहार पर हर प्रदेशवासी के जीवन में खुशियां आए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश निरंतर विकास की रफ्तार को लगातार गति दे रहा है।
उत्तराखंड हर क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की सूची में आ रहा है, अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक उत्तराखंड सरकार पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि जब तक उत्तराखंड का समुचित विकास न हो जाए तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।
Rudraprayag20 hours agoरुद्रप्रयाग में महिलाओं ने बनाए इको-फ्रेंडली अबीर गुलाल, फूलों और सब्जियों से तैयार किया जा रहा रंग
Haridwar22 hours agoरोशनाबाद जेल में रंगों की होली की धूम, कारागार में बंदियों ने जमकर खेला रंग
Festival21 hours agoहोलिका दहन पर पड़ रहा भद्रा का साया, होली जलाने को मिलेगा 3 घंटे 11 मिनट का समय, जानें शुभ मुहूर्त
Dehradun20 hours agoखुशियों के त्यौहार होली की उत्तराखंड में धूम, सीएम धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में खेली होली
big news21 hours agoदेहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला, गुस्साए लोगों ने शव को रोड पर रख किया प्रदर्शन
International16 hours agoUS F15 Crash: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, ईरान के हमलों से बढ़ा तनाव
Delhi19 hours agoDelhi Bomb Threat: 4 स्कूल और Axis Bank को मिली धमकी, मचा हड़कंप
Uttarakhand14 hours agoUttarakhand Board Exams: 10वीं–12वीं गणित पेपर में त्रुटि का आरोप, बोनस अंक देने की मांग









































