Crime
पुरानी रंजिश के चलते चार बाइक पर आए 12 लड़कों ने मचाया उत्पाद, हवाई फायरिंग कर इलाके में फैलाई दहशत, ऐसे बची जान।

रुद्रपुर – रुद्रपुर में पुरानी रंजिश के चलते चार बाइक पर आए 12 लड़कों ने भूरारानी में जमकर उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि एक युवक को पीटने के लिए खोज रहे युवकों ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत भी फैलाई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। युवक शिव कुमार की मां सीता देवी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की हैं।

दरअसल भूरारानी निवासी एक युवक का कुछ महीने पहले बिंदुखेड़ा निवासी कुछ लड़कों से विवाद हुआ था। मंगलवार की रात युवक रुद्रपुर से घर आ रहा था। इसी बीच युवक का लड़कों ने पीछा करना शुरू किया तो वह गांव में कहीं जाकर छिप गया। इस दौरान ये लड़के लाठी डंडे लेकर युवक के घर के पास पहुंच गए थे। निवर्तमान पार्षद मोहन खेड़ा ने बताया कि लड़कों ने घरों के बाहर मौजूद महिलाओं को डराया था और फिर तीन जगहों पर तमंचों से पांच से अधिक बार हवाई फायर किए थे। इसके बाद ये लोग लाठी डंडे लहराते फरार हो गए थे। उनकी सूचना पर दो पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे थे। बताया कि अगर युवक इनके हाथ लग जाता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
इधर कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि विवाद की बात सामने आ रही है और अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई हैं। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।
big news
क्राइम कैपिटल बनता जा रहा दून, कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम

Dehradun Crime : देहरादून में बढ़ता क्राइम, कप्तान तो बदला लेकिन हालात नहीं !
Dehradun Crime: राजधानी देहरादून में आज सुबह रोड रेज की घटना में हुई गोलाबारी में एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर देहरादून की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं।
Table of Contents
क्राइम कैपिटल बनता जा रही राजधानी देहरादून
सोमवार सुबह 6.50 बजे देहरादून के जोहड़ी गांव में वाहन को पास ना देने को लेकर दो कार सवारों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत हो गई। इस घटना के बाद देहरादून की कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
सिर्फ यही घटना नहीं है बल्कि इस से एक दिन पहले ही कुंआवाला के जंगल में एक लाश मिली थी और बीते दिनों मांडूवाला में एक महिला की लाश कट्टे में मिली थी। देहरादून में दिन पर दिन लगातार हत्या, लूट और अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं।

कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम
देहरादून में बीते कुछ समय से अपराध बेलगाम होता जा रहा है। जिस कारण कप्तान को भी बदला गया था लेकिन हालात वही ढाक के तीन पात वाले बने हुए हैं। फरवरी के महीने में एक के बाद एक हुई हत्या की कई घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बन गया। महज 16 दिनों में हुई पांच हत्याओं ने ना केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे बल्कि राजधानी में आने वालों के मन में भी डर भर दिया था।
हालांकि लगातार हुई 5 हत्याओं के बाद शासन की नींद खुली और देहरादून के कप्तान को बदल दिया गया। अजय सिंह को हटाकर प्रमेंद्र डोबाल को नया एसएसपी बना दिया गया। नए कप्तान के आने के एक महीने बाद भी हालात बदलते हुए नहीं दिख रहे हैं। अब भी अपने शांत माहौल के लिए प्रसिद्ध देहरादून में खुलेआम हत्याएं हो रही हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन के दावों की पोल
सोमवार सुबह हुई घटना ने पुलिस-प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। इस घटना से स्पष्ट होता है कि राजधानी में अब भी ओवरस्पीडिंग पर लगाम नहीं लगाई जा सकी है। ये हालत तब हैं जब दून में इनोवा कार हादसे में छह युवाओं की मौत के बाद यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करवाने की बात कही गई थी।
इसके साथ ही पुलिस द्वारा शहर में गश्त करने के दावे भी किए गए थे। आज सुबह हुई घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि अगर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी तो कैसे शहर में ऐसी वारदात हो गई। हैरानी की बात है कि घटना के बाद स्कॉर्पियो कार सवार फरार भी हो गए जिनका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
Dehradun
देहरादून में निजी कॉलेज के छात्रों में खूनी संघर्ष ! मारपीट में एक छात्र की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में स्टूडेंट्स के बीच गैंगवार, वर्चस्व की लड़ाई बनी मौत की वजह
PREMNAGAR CRIME NEWS: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है. जहाँ पर प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत केहरी गाँव में कुछ छात्रों के बीच आपसी मारपीट में एक छात्र की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस ने मृत्यु के प्रकरण में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है. सभी आरोपी प्रेमनगर स्थित एक निजी कॉलेज के छात्र हैं. जिन पर अब आगे क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है.
मुख्य बिंदु
प्रेमनगर में छात्रों के दो गुटों में मारपीट
पुलिस के मुताबिक, बीते सोमवार की रात कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि केहरी गांव, प्रेमनगर में कुछ युवकों के बीच हुई आपसी मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसके बाद युवक को उसके साथियों द्वारा उपचार के लिए प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया है. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस बल के तत्काल CHC प्रेमनगर पहुँचे. जहाँ पर घायल युवक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर किया.
पढ़ें ये भी_ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत
प्रेमनगर अस्पताल में एम्बुलेंस खराब होने पर पुलिस द्वारा घायल युवक को पुलिस के सरकारी वाहन से दून अस्पताल लाया गया, इसी दौरान घायल के परिजनों को घटना की सूचना दी गई. जिसके बाद परिजन भी दून अस्पताल पहुंचे. दून अस्पताल में घायल युवक की उपचार के दौरान देर रात में मौत हो गई. पुलिस ने मृतक के शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखा है, वहीँ परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में BNS की धाराओं 3(5)/61(2)/103(1)/191(2) में मामला दर्ज किया गया है.
मृतक छात्र की पहचान
- दिव्यांशु जाटराना पुत्र अमित जाटराना निवासी, उम्र – 22 वर्ष, ग्राम- अथाई, थाना- भोपा, जिला- मुज्जफरनगर, उ०प्र०, हाल – प्रेमनगर, देहरादून
कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर चल रही पुरानी रंजिश
प्रारंभिक जांच में पता चल कि दोनों पक्षो के युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी कॉलेज के छात्र है. छात्रों के बीच कॉलेज में आपसी वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश थी, इसी के चलते सोमवार रात को दोनों पक्षों के बीच आपस में विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई थी. जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिन पर आगे क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पढ़ें ये भी_ देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
हिरासत में लिए गए छात्रों की पहचान
- युवराज कुमार पुत्र चंद्र प्रकाश, निवासी- ग्राम-चांदी आरा, थाना-चांदी आरा, जिला भोजपुर (बिहार) हाल पता-केहरी गांव, लेन नंबर 1, फेस-2, प्रेमनगर देहरादून, उम्र 20 वर्ष ( BBA 2nd year का छात्र)
- मधुर खंडेलवाल पुत्र मोहन खंडेलवाल निवासी- गंगापुर रोड रूद्रपुर, कोतवाली रुद्रपुर, उधम सिंह नगर हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेस 2, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र -19 वर्ष (b.tech 3rd ईयर का छात्र)
- शिवम शर्मा पुत्र मृत्युंजय कुमार निवासी- बिस्वा सरिया नगर गोला रोड दानापुर, थाना दानापुर, पटना, बिहार हाल पता-चित्रकूट एनक्लेव फेज 2, थाना प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष (b.tec 3rd ईयर का छात्र)
Dehradun
DEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार

धर्मावाला में हुड़दंग, SUV से लोगों को कुचलने की कोशिश
DEHRADUN NEWS: देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के धर्मावाला चौक से गुंडागर्दी की बेहद खौफनाक तस्वीर सामने आई है, जहाँ एक कार सवार ने सरेआम लोगों को कुचलने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने इलाके में जमकर उपद्रव किया और एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए उसकी गाड़ी को भी नुकसान पहुँचाया।
मुख्य बिंदु
धर्मावाला चौक पर मारपीट की सूचना
दरअसल, पूरी घटना रविवार देर रात की है, जब पुलिस को विकासनगर के धर्मावाला चौक पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा मारपीट और हुड़दंग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना सहसपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें_ बेटी पैदा होने से नाराज हुआ पिता, 15 दिन की नवजात बच्ची को जहर देकर उतारा मौत के घाट
पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
पीड़ित रविंद्र सिंह (निवासी शाहपुर कल्याणपुर, धर्मावाला) की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और वाहन को क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोप है कि आरोपी अपने वाहन को खतरनाक तरीके से चलाकर आमजन की जान को खतरे में डाल रहे थे।

BNS की गंभीर धाराओं में दर्ज मामला
थाना सहसपुर में मु०अ०सं० 59/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। घटना में इस्तेमाल की गई SUV (UP37L 7421) को पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया है।
ये भी पढ़ें_ Dehradun: STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी
- इकराम (36 वर्ष), निवासी धर्मावाला
- विशाल गोयल (32 वर्ष), निवासी शाहपुर धर्मावाला
- शाहरुख (26 वर्ष), निवासी प्रतीतपुर
- अरशद (26 वर्ष), निवासी प्रतीतपुर
Breakingnews14 hours agoवाहन को पास न देने को लेकर देहरादून में चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स की गोली लगने से मौत
Cricket13 hours agoRR vs CSK Dream11 Prediction 3rd Match IPL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स
Dehradun11 hours agoरोड रेज में हुई गोलाबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे ब्रिगेडियर
big news15 hours agoपुलिस थाने में PRD जवान की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, SSP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
Uttarakhand8 hours agoDEHRADUN NEWS: उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे CM धामी, रचनाकारों को दिया सम्मान
Dehradun13 hours agoDEHRADUN NEWS: ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
Pithoragarh13 hours agoपिथौरागढ़ में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3500 रुपये में बनाते थे फेक आधार
big news9 hours agoक्राइम कैपिटल बनता जा रहा दून, कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम




































