Crime
रायवाला-लालतप्पड़ क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल !

देहरादून: देहरादून के रायवाला-लालतप्पड़ क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। चेकिंग के दौरान एक टू-व्हीलर पर सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया।
घायल बदमाश को तुरंत उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय डोईवाला लाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी देहरादून मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से फीडबैक लिया। इसके बाद, वे राजकीय चिकित्सालय भी पहुंचे और घायल बदमाश के बारे में जानकारी ली।
पुलिस ने मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान शहनवाज उर्फ सोनी पुत्र मुनव्वर निवासी मोहल्ला कुरेशियांन, गंगोह, थाना गंगोह, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में की है। शहनवाज पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें गोकशी, गौतस्करी और गैंगस्टर एक्ट शामिल हैं।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने बदमाश के पास से हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 315 बोर का देसी तमंचा, और 1 जिंदा और 2 खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बदमाश के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
#DehradunEncounter, #RaiwalaLalTapparPoliceShootout, #CriminalShootingatPolice, #GangsterArrestedinDehradun, #IllegalFirearmSeized
big news
यहां नाबालिग भतीजे ने गोली मारकर की ताऊ की हत्या, घटना से इलाके में मची सनसनी

Udham Singh Nagar : ऊधम सिंह नगर के गदरपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग भतीजे ने गोली मारकर अपने ही ताऊ की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
नाबालिग भतीजे ने गोली मारकर की ताऊ की हत्या
गदरपुर क्षेत्र के बकानिया गांव रिश्तों को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां जमीन के विवाद के चलते एक नाबालिग भतीजे ने अपने ताऊ को गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।
जमीन के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक बकानिया गांव में दो सगे भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मामले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी बुलाई गई लेकिन समस्या को कोई समाधान नहीं निकल पाया। जिस कारण दोनों परिवारों में तनाव बढ़ गया।
गुस्से में आकर ताऊ पर चला दी गोली
बीते दिन हालात तब बिगड़ गए जब मृतक का बेटा जमीन के बंटवारे को लेकर अपने चाचा के घर पहुंचा और कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई। हालांकि कुछ लोग मामले को शांत कराने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन इसी बीच छोटे भाई के नाबालिग बेटे ने गुस्से में आकर घर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने ताई पर फायर कर दिया। जिस से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप
इस घटना के बाद से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालातों को काबू में किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही गोली चलाने वाले नाबालिग और उसके पिता को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
big news
देहरादून में रोड रेज में ब्रिगेडियर की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Dehradun News : सोमवार सुबह देहरादून में रोड रेज में हुई ब्रिगेडियर वीके जोशी की हत्या मामले का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
रोड रेज में ब्रिगेडियर की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा
देहरादून में रोड रेज में ब्रिगेडियर की हत्या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी द्वारा मामले का खुलासा करते हुए बता गया कि जांच में सामने आया कि ये मामला रोडरेज नहीं, बल्कि ZEN-Z बार में बिल को लेकर हुए विवाद से जुड़ा था।
बिल को लेकर हुए विवाद में की थी फायरिंग
29 मार्च की रात शान्तनु त्यागी, आदित्य चौधरी और उनके साथियों का बार कर्मचारी मोहित अग्रवाल से झगड़ा हुआ था, जिसमें गाड़ी का शीशा तोड़ा गया और धमकी देकर आरोपी चले गए। बाद में जब बार कर्मचारी अपने छूटे सामान लेने बार में वापस गए, तो आदित्य चौधरी और उसके साथियों ने उनका पीछा कर फायरिंग कर दी। जवाब में कर्मचारियों ने भी तमंचे से फायर किया। इस दौरान गोली लगने से ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत हो गई।

दून पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 देसी तमंचे और 4 कारतूस बरामद किए। बार मालिक संदीप कुमार को भी हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और बार को सील करने की कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी आदित्य चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी मोहन गार्डन, उत्तम नगर, दिल्ली, उम्र 20 वर्ष, मौ0 अखलाक उर्फ साबिर पुत्र मो सगीर निवासी ग्राम बेहलोता थाना मोरकाही जिला खगरिया बिहार उम्र 23 वर्ष, संदीप कुमार पुत्र जगदीश सिंह निवासी: अमर कालोनी मुण्डका नागलोई पश्चिमी दिल्ली (बार संचालक) उम्र 43 वर्ष और आदित्य चौधरी पुत्र अंकुर चौधरी निवासी ननूरखेडा नालापानी, रायपुर, उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
big news
क्राइम कैपिटल बनता जा रहा दून, कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम

Dehradun Crime : देहरादून में बढ़ता क्राइम, कप्तान तो बदला लेकिन हालात नहीं !
Dehradun Crime: राजधानी देहरादून में आज सुबह रोड रेज की घटना में हुई गोलाबारी में एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर देहरादून की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं।
Table of Contents
क्राइम कैपिटल बनता जा रही राजधानी देहरादून
सोमवार सुबह 6.50 बजे देहरादून के जोहड़ी गांव में वाहन को पास ना देने को लेकर दो कार सवारों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत हो गई। इस घटना के बाद देहरादून की कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
सिर्फ यही घटना नहीं है बल्कि इस से एक दिन पहले ही कुंआवाला के जंगल में एक लाश मिली थी और बीते दिनों मांडूवाला में एक महिला की लाश कट्टे में मिली थी। देहरादून में दिन पर दिन लगातार हत्या, लूट और अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं।

कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम
देहरादून में बीते कुछ समय से अपराध बेलगाम होता जा रहा है। जिस कारण कप्तान को भी बदला गया था लेकिन हालात वही ढाक के तीन पात वाले बने हुए हैं। फरवरी के महीने में एक के बाद एक हुई हत्या की कई घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बन गया। महज 16 दिनों में हुई पांच हत्याओं ने ना केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे बल्कि राजधानी में आने वालों के मन में भी डर भर दिया था।
हालांकि लगातार हुई 5 हत्याओं के बाद शासन की नींद खुली और देहरादून के कप्तान को बदल दिया गया। अजय सिंह को हटाकर प्रमेंद्र डोबाल को नया एसएसपी बना दिया गया। नए कप्तान के आने के एक महीने बाद भी हालात बदलते हुए नहीं दिख रहे हैं। अब भी अपने शांत माहौल के लिए प्रसिद्ध देहरादून में खुलेआम हत्याएं हो रही हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन के दावों की पोल
सोमवार सुबह हुई घटना ने पुलिस-प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। इस घटना से स्पष्ट होता है कि राजधानी में अब भी ओवरस्पीडिंग पर लगाम नहीं लगाई जा सकी है। ये हालत तब हैं जब दून में इनोवा कार हादसे में छह युवाओं की मौत के बाद यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करवाने की बात कही गई थी।
इसके साथ ही पुलिस द्वारा शहर में गश्त करने के दावे भी किए गए थे। आज सुबह हुई घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि अगर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी तो कैसे शहर में ऐसी वारदात हो गई। हैरानी की बात है कि घटना के बाद स्कॉर्पियो कार सवार फरार भी हो गए जिनका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
Uttarakhand22 hours agoDEHRADUN NEWS: उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे CM धामी, रचनाकारों को दिया सम्मान
big news23 hours agoक्राइम कैपिटल बनता जा रहा दून, कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम
Uttarakhand21 hours agoचारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनने हुए शुरू, इसके बिना नहीं मिलेगी एंट्री, जानें कैसे बनेंगे Green Card
Cricket4 hours agoPBKS vs GT Dream11 Prediction Match 4 IPL 2026
big news4 hours agoदेहरादून में रोड रेज में ब्रिगेडियर की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Uttarakhand21 hours agoमुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना 2025-26 को मंजूरी, 9 प्रस्तावों के लिए 37 लाख स्वीकृत
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
Uttarakhand23 hours agoउत्तराखंड में नहीं मिल रहा रेबीज का टीका, मरीजों की जेब पर पड़ रहा भारी बोझ





































