Chamoli
मिसाल: चमोली डीएम संदीप तिवारी ने गोपीनाथ मंदिर में लिए 7 फेरे….

चमोली (उत्तराखंड): जहां आजकल शादियों को दिखावे और तड़क-भड़क का प्रतीक माना जाने लगा है, वहीं उत्तराखंड के चमोली जिले के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बेहद सादगी से विवाह कर समाज के सामने एक नई और प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। उन्होंने हल्द्वानी की डॉक्टर पूजा डालाकोटी से 28 अप्रैल को कोर्ट मैरिज की और फिर गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में पहुंचकर भगवान से आशीर्वाद लिया।
यह विवाह अब उत्तराखंड भर में चर्चा का विषय बन गया है। एक आईएएस अधिकारी द्वारा इस तरह बिना किसी आडंबर के, पारंपरिक तरीके से विवाह करना न सिर्फ सराहनीय है, बल्कि युवाओं के लिए एक सकारात्मक संदेश भी है। सोशल मीडिया पर इस सादगी भरे विवाह की जमकर तारीफ हो रही है।

सादी शादी, गहरा संदेश
डीएम संदीप तिवारी ने बताया कि उनकी शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई। जनवरी 2025 में रिश्तेदारों के माध्यम से बातचीत शुरू हुई और पहली मुलाकात के बाद दोनों ने आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज का निर्णय लिया। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों नवविवाहित दंपति ने मंदिर में भगवान गोपीनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
चमोली डीएम संदीप तिवारी : हमने हिमाचल की पारंपरिक शादी से प्रेरणा लेकर मंदिर में विवाह का फैसला किया। पूजा ने भी इसमें पूरी सहमति जताई।
पूजा डालाकोटी ने भी विवाह को दो परिवारों के विचारों के मेल का प्रतीक बताया और कहा कि उन्होंने कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में जाकर इसे आध्यात्मिक स्वरूप दिया।
डॉ. पूजा डालाकोटी: शादी सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि दो परिवारों का मिलन है। मंदिर में विवाह करने का विचार हम दोनों का साझा था।
कौन हैं संदीप तिवारी और पूजा डालाकोटी?
संदीप तिवारी, 2017 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से ताल्लुक रखते हैं। उत्तराखंड कैडर के इस अधिकारी ने अपनी सेवाओं की शुरुआत एसडीएम के रूप में की थी। बाद में वे नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) और कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के प्रबंध निदेशक भी रहे। 7 सितंबर 2024 को उन्होंने चमोली जिले के जिलाधिकारी का पदभार संभाला।
डॉ. पूजा डालाकोटी, हल्द्वानी के तीनपानी क्षेत्र की रहने वाली हैं। वे एक चिकित्सक हैं और वर्तमान में सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी के ईएनटी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता पूर्व में सेंचुरी पेपर मिल, लालकुआं में कार्यरत थे और अब सेवानिवृत्त हैं। उनकी मां गृहिणी हैं और एक भाई विदेश में कार्यरत है।
सोशल मीडिया पर प्रशंसा की बौछार
उत्तराखंड में यह सादगी भरा विवाह अब लोगों के बीच प्रेरणा का स्रोत बन गया है। खासकर युवाओं में यह संदेश तेजी से फैल रहा है कि रिश्तों की गरिमा दिखावे से नहीं, आपसी समझ और सम्मान से बढ़ती है। ऐसे समय में जब शादियां स्टेटस की पहचान बनती जा रही हैं, एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी द्वारा बिना तामझाम और फिजूलखर्ची के विवाह करना, निश्चित ही समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
#IASSimpleWedding #ChamoliDMMarriage #CourtMarriageUttarakhand #SandeepTiwariIAS #TempleWeddingIndia
Chamoli
जल्द ही उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, बद्रीनाथ में अस्पताल का कर सकते हैं उद्घाटन

Chamoli News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही उत्तराखंड आ सकते हैं। बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत बनाए जा रहे 45 बेड के आधुनिक अस्पताल का पीएम मोदी उद्घाटन कर सकते हैं। पीएम मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए तैयारियां जोरों पर हैं।
Table of Contents
जल्द ही उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही उत्तराखंड आ सकते हैं। बद्रीनाथ धाम में अक्टूबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे की चर्चा है। इसी संभावना को देखते हुए शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज की जा रही हैं। अस्पताल का निर्माण और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की स्थापना भी इसी अवधि को ध्यान में रखते हुए तेजी से की जा रही है। अस्पताल के उद्घाटन की संभावना भी जताई जा रही है।
दौरे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं
जिलाधिकारी गौरव कुमार ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बदरीनाथ दौरे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव पाल के अनुसार, प्रधानमंत्री के अक्टूबर में प्रस्तावित संभावित दौरे को ध्यान में रखते हुए अस्पताल भवन के निर्माण और चिकित्सा उपकरणों की स्थापना का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अस्पताल का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

श्रद्धालुओं को उपचार के लिए मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
बता दें कि नया अस्पताल शुरू होने के बाद बद्रीनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को उपचार के लिए बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता देने में भी मदद मिलेगी।
45 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में
चंमोली जिले में बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत बनाए जा रहे 45 बेड के आधुनिक अस्पताल का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। चार मंजिला इस अस्पताल भवन को सब जिला अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
अस्पताल में मरीजों और तीर्थयात्रियों के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू जैसी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा मरीजों की सुविधा को देखते हुए भवन में लिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है।
Chamoli
उत्तराखंड में यहां कुत्तों के आतंक से दहशत में लोग, चार दिनों के लिए बंद किए गए स्कूल

Chamoli News : उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद इलाके में डर का माहौल है। खासकर बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए क्षेत्र के सभी विद्यालयों में चार दिन का अवकाश घोषित किया है।
Table of Contents
चमोली के नारायणबगड़ में कुत्तों के आतंक से दहशत में लोग
चमोली के नारायणबगड़ में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में हैं। लगातार आवारा कुत्ते स्थानीय लोगों और बच्चों पर हमला कर रहे हैं। जिस कारण लोगों को बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर लग रहा है। कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि इलाके के स्कूलों को 4 दिन के लिए बंद करना पड़ा है।
चार दिनों के लिए बंद किए गए स्कूल
जिला शिक्षा अधिकारी, चमोली की ओर से जारी आदेश के अनुसार नारायणबगड़ क्षेत्र में संचालित सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी स्कूल निर्धारित अवधि तक भौतिक रूप से बंद रहेंगे। हालांकि, विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
कुत्तों के हमलों से लोगों में दहशत
मिली जानकारी के मुताबिक नारायणबगड़ क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से आवारा और आक्रामक कुत्तों के हमले बढ़ने की जानकारी सामने आ रही है। इन घटनाओं में कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। बाजार सहित आसपास के इलाकों में लोगों को आवाजाही के दौरान सतर्क रहना पड़ रहा है।

बच्चों के स्कूल आने-जाने के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए विद्यालयों को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला लिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य फिलहाल बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
ऑनलाइन जारी रहेगी पढ़ाई
अवकाश के दौरान स्कूल भवनों में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होंगी, लेकिन विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी तरह बंद नहीं की जाएगी। स्कूल प्रबंधन ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं आयोजित करेगा, ताकि छुट्टी के बावजूद शैक्षणिक गतिविधियां जारी रह सकें।
Chamoli
चमोली THDC टनल हादसे में लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10

Chamoli Tunnel Accident : चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद जारी रेस्क्यू अभियान में बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को सुरंग के अंदर तलाश के दौरान लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए। शवों को जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेज दिया गया है।
Table of Contents
चमोली THDC टनल हादसे में लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद
विष्णुगाड़–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में दुर्घटना के बाद से ही राहत और बचाव टीमें लगातार अभियान में जुटी हुई थीं। सुरंग के भीतर लापता श्रमिकों की तलाश के साथ-साथ जमा पानी को बाहर निकालने का काम भी जारी था।
रेस्क्यू टीमों ने सुरंग के अंदर अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान मंगलवार को दोनों लापता श्रमिकों के शव बरामद कर लिए गए।
एक श्रमिक की हुई पहचान
बरामद शवों में से एक की पहचान 31 वर्षीय लुकास टोपनो के रूप में हुई है। वह झारखंड के खूंटी जिले के सीमरटोली गांव के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम बोयसा टोपनो बताया गया है। दूसरे श्रमिक के शव की पहचान की प्रक्रिया भी की जा रही है।

हादसे के समय टनल में थे 22 श्रमिक
13 अगस्त को हुए हादसे के वक्त निर्माणाधीन सुरंग में कुल 22 श्रमिक मौजूद थे। हादसे के बाद 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। वहीं 8 श्रमिकों की मौत हो गई थी, जबकि दो श्रमिक लापता थे। लापता दोनों श्रमिकों की तलाश के लिए कई दिनों से सुरंग के भीतर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था। अब दोनों के शव मिलने के बाद इस हादसे में मृतकों की संख्या 10 हो गई है।
big news20 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS, PCS अफसरों के हुए बंपर तबादले, देखें लिस्ट
Roorkee19 hours agoरूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट, रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम
Breakingnews14 hours agoनेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 384 लोग लापता, 105 भारतीय पर्यटक भी लापता
Cricket10 hours agoBWV vs DNG Dream11 Prediction Match 2 Euro Cup T20 2026: Probable XI, Pitch Report & Fantasy Tips
uttarakhand weather12 hours agoउत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा बारिश का दौर, एक सितंबर तक जारी किया गया अलर्ट
big news18 hours agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से संक्रमित 5 मरीजों की मौत, प्रदेश में अब तक सामने आए 49 मामले
Pauri17 hours agoयमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग, सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
Cricket11 hours agoENG vs PAK My11Circle Prediction 2nd Test 2026: Dream11 Team, Playing 11, Pitch Report in Hindi






































