Uttarakhand
उत्तराखंड में स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा, 423 करोड़ की लागत से 13 आईटीआई होंगे अपग्रेड….

उत्तराखंड सरकार प्रदेश के युवाओं की स्किल को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसके तहत सोमवार को उत्तराखंड सरकार और टाटा टेक्नोलॉजी के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) साइन हुआ, जिसके तहत प्रदेश के 13 आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में इण्डस्ट्री 4.0 के तहत पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। इस समझौते के साथ ही इन संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा और टाटा टेक्नोलॉजी की ओर से उपकरण, मशीनरी, कंप्यूटर समेत अन्य आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
एमओयू के तहत, इन 13 आईटीआई संस्थानों में 423.54 करोड़ रुपए की लागत से उन्नयन कार्य किए जाएंगे, जिनमें से 87 फीसदी (368.48 करोड़ रुपए) खर्च टाटा टेक्नोलॉजी द्वारा किया जाएगा, जबकि शेष 13 फीसदी (64.97 करोड़ रुपए) खर्च उत्तराखंड सरकार करेगी। प्रत्येक संस्थान को उन्नत बनाने पर लगभग 32.58 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इस अवसर पर बताया कि उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 13 आईटीआई संस्थानों को चिन्हित किया है, जिनमें हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले में 2-2 संस्थान, और देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत और अल्मोड़ा में एक-एक संस्थान शामिल हैं। इन संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य जारी हैं, जिसमें बिजली, पानी, फर्नीचर, एसी, जनरेटर और 10,000 वर्ग फुट कार्यशाला का निर्माण किया जा रहा है। इन कार्यों के लिए नाबार्ड से 79.0955 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिसमें से पहली किस्त के रूप में 21.36 करोड़ रुपए सरकार को मिल चुके हैं।
साथ ही, मंत्री ने बताया कि इन संस्थानों में छात्रों को आधुनिक पाठ्यक्रम पढ़ाने के लिए टाटा टेक्नोलॉजी द्वारा पहले दो साल तक 2 प्रशिक्षक और तीसरे साल एक प्रशिक्षक नियुक्त किया जाएगा। यह प्रशिक्षक युवाओं को ‘Mechanic Electric Vehicle’, ‘Advanced CNC Machining’, ‘Industrial Robotics & Digital Manufacturing’, ‘Basics Designer & Virtual Verifier’, ‘Manufacturing Process Control & Automation’, और ‘Artisan Using Advanced Tools’ जैसे पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षित करेंगे।
big news
इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को मिली जमानत, विवादित टिप्पणी में हुआ था मुकदमा
Haldwani news: इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को मिली सशर्त जमानत, पाँच दिन बाद मिली राहत
मुख्य बिंदु
Haldwani news: हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को आखिरकार जमानत मिल गई है। हल्द्वानी की एसीजे (द्वितीय) कोर्ट ने सुनवाई के बाद उनकी सशर्त जमानत मंजूर कर दी। बता दें कि Jyoti Adhikari बीते पाँच दिनों से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थीं। उन पर उत्तराखंड के देवी–देवताओं और कुमाऊं की महिलाओं के बारे में विवादित टिप्पणी करने के साथ-साथ खुलेआम दराती लहराने के आरोप लगे थे। अब कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें बड़ी राहत मिली है।
8 जनवरी से जेल में थीं ज्योति अधिकारी
मिली जानकारी के मुताबिक, ज्योति अधिकारी को 13 जनवरी को जमानत का आदेश मिला। इससे पहले वो 8 जनवरी से जेल में बंद थीं। सिविल और दंड न्यायालय हल्द्वानी के अपर मुख्य सिविल जज (द्वितीय) की अदालत में सुनवाई के दौरान जमानत याचिका पर विचार किया गया और फिर कोर्ट ने जमानत मंजूर कर दी। उनके खिलाफ उत्तराखंड की महिलाओं और देवी-देवताओं का अपमान करने के आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी मामला काफी तूल पकड़ गया था।
विवादित टिप्पणी और दराती लहराने के वीडियो से भड़का विवाद
दरअसल, अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच और कथित वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन चल रहा था। इस आंदोलन में Jyoti Adhikariभी सक्रिय रहीं। इसी दौरान उनके कुछ वीडियो सामने आए, जिनमें वे हाथ में दराती लेकर नज़र आ रही थीं। साथ ही, उन पर महिलाओं और देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप भी लगे। इसके बाद सोशल मीडिया पर विरोध तेज हो गया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने लगी।

शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
हल्द्वानी निवासी जूही चुफाल ने ज्योति अधिकारी के बयानों पर गंभीर आपत्ति लेते हुए मुखानी थाना पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ज्योति अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और नोटिस भी जारी किया। नोटिस मिलने के बाद ज्योति के कुछ वीडियो फिर सामने आए, जिनमें वो इस मामले में कोर्ट में जाने की बात करती दिखाई दीं।
Jyoti Adhikari Bail- गिरफ्तारी के पाँच दिन बाद मिली जमानत
बाद में 8 जनवरी को मुखानी थाना पुलिस ने ज्योति अधिकारी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहाँ से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसके बाद उनके अधिवक्ता की ओर से जमानत याचिका दायर की गई। आज 13 जनवरी को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत मंजूर कर दी। इससे ज्योति अधिकारी और उनके समर्थकों ने राहत की सांस ली।
Read more…
व्लॉगर ज्योति अधिकारी गिरफ्तार, पहाड़ की महिलाओं और देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी
रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो गुमशुदा महिलाओं को किया बरामद, पिछले साल 21 महिलाऐं हुई थी लापता
Job
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 365 पदों भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन जानिए पूरी डिटेल्स…

Uttarakhand Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू
मुख्य बिंदु
Uttarakhand Assistant Professor Recruitment 2026: उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 365 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर सीधी भर्ती शुरू होने जा रही है। विभाग ने डिपार्टमेंटवार रोस्टर तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इसके बाद अनुमोदन मिलते ही अधियाचन उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा जाएगा। इसी कड़ी में चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Uttarakhand Assistant Professor Recruitment 365 पदों पर जल्द भर्ती
सात मेडिकल कॉलेजों में होगी नियुक्ति
इन पदों पर भर्ती श्रीनगर, देहरादून, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में की जाएगी। इसके तहत कुल 27 विभागों में खाली पड़े पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि बैकलॉग पद भी शामिल किए गए हैं।
वर्गवार आरक्षण का विवरण
- अनुसूचित जाति – 115 पद
- अनुसूचित जनजाति – 10 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग – 67 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर – 37 पद
- सामान्य वर्ग – 136 पद

विभागवार पदों का विवरण
मेडिकल विभागों में खाली पद
कुछ प्रमुख विभाग इस प्रकार हैं:
- एनाटॉमी – 8
- बायोकैमिस्ट्री – 8
- ब्लड बैंक – 8
- फोरेंसिक मेडिसिन – 8
- फिजियोलॉजी – 13
- पैथोलॉजी – 18
- माइक्रोबायोलॉजी – 6
- डर्मेटोलॉजी – 6
- फार्माकोलॉजी – 12
- कम्युनिटी मेडिसिन – 21
- जनरल मेडिसिन – 49
- जनरल सर्जरी – 44
- पीडियाट्रिक्स – 19
- ऑर्थोपेडिक्स – 17
- रेडियोडायग्नोसिस – 17
- एनेस्थीसिया – 20
- प्रसूति एवं स्त्री रोग – 37
Assistant Professor Recruitment 2026: total post
स्वीकृत और कार्यरत पद
वर्तमान में राज्य के मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 567 पद स्वीकृत हैं। इनमें से केवल 202 पद ही भरे हुए हैं, जबकि 365 पद अभी खाली हैं, जिन पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
भर्ती से चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा बड़ा लाभ
स्वास्थ्य मंत्री का बयान
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नई भर्ती होने से:
- फैकल्टी की कमी दूर होगी
- छात्रों को अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा
- चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा
उन्होंने यह भी कहा कि इससे प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों को मजबूती मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।
Read more…
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 134 रिक्त पदों पर नोटिफिकेशन जारी, जल्दी करें आवेदन…
उत्तराखंड में 6000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, NEP-2020 से शिक्षा में बदलावHSSC Police Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस में 5500 कांस्टेबल भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू
BHU VACANCY: टीचरों के लिए बंपर भर्ती, 78 हजार सैलरी, ऐसे करें आवेदन
Uttarakhand Assistant Professor Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती में कुल 365 असिस्टेंट प्रोफेसर पद भरे जाएंगे।
किन मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति की जाएगी?
श्रीनगर, देहरादून, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति होगी।
Assistant Professor 2026 आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?
शासन की स्वीकृति के बाद उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।
Haridwar
हरिद्वार में मकर संक्रांति के स्नान की तैयारियां जोरों पर, गंगा घाटों पर जुटने लगी भीड़

makar sankranti special : मकर संक्रांति का त्यौहार कल यानी 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन गंगा स्नान के लिए हरिद्वार में भारी संख्या में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
Table of Contents
Haridwar में मकर संक्रांति के स्नान की तैयारियां जोरों पर
धर्मनगरी हरिद्वार में बुधवार को होने वाले मकर संक्रांति के गंगा स्नान पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। साल के पहले गंगा स्नान के लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कसली है। मंगलवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में गंगा स्नान की ड्यूटी में लगी पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग की गई।
गंगा घाटों पर जुटने लगी भीड़
मकर संक्रांति पर स्नान के लिए अभी से लोग Haridwar पहुंचने लगे हैं। जिस से गंगा घाटों पर खासी भीड़ देखने को मिल रही है। जिसके चलते प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। डीएम और एसएसपी ने ड्यूटी में लगे अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

8 जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया मेला क्षेत्र
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे मेला क्षेत्र को 8 जोन और 22 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं यातायात प्रबंधन के लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं। मेला अवधि के दौरान भारी वाहनों पर भी Haridwar में प्रवेश पर रोक लगाई गई है।श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ पीएससी के जवानों की तैनाती भी की गई है।
Blog16 hours agoमकर संक्रांति पर कुमाऊं में मनाया जाता है घुघुतिया त्यौहार, कौवों को भी जाता है बुलाया, जानें क्यों है ये खास
Rudraprayag15 hours agoरुद्रप्रयाग : बर्फ़बारी न होने से औषधीय पौधों पर मंडरा रहा संकट, भेड़-बकरी पालकों के सामने भी समस्याएं
Job12 hours agoउत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 365 पदों भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन जानिए पूरी डिटेल्स…
Dehradun19 hours agoदेहरादून के पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 टीम में चयन, दो बार असफल होने के बाद मिली सफलता
Uttarkashi19 hours agoउत्तरकाशी के युवाओं के लिए खुशखबरी, जिले में आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन
Haridwar13 hours agoहरिद्वार में मकर संक्रांति के स्नान की तैयारियां जोरों पर, गंगा घाटों पर जुटने लगी भीड़
Udham Singh Nagar18 hours agoदुबई में फंसे उत्तराखंड-यूपी के 4 युवक, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार…
Dehradun19 hours ago18 जनवरी को SSP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस, गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध FIR दर्ज करने की है मांग






































