Udham Singh Nagar
बाजपुर में बाढ़ का कहर! लेवड़ा नदी के उफान पर आने से घरों में घुसा पानी, दहशत में लोग

बाजपुर: उत्तराखंड के पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश अब तराई क्षेत्र के बाजपुर के लिए आफत बन गई है। पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश के चलते बाजपुर की नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया और लोग दहशत में हैं।
रविवार को लेवड़ा नदी का पानी अचानक उफान पर आ गया, जिससे वार्ड नंबर 13 समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। हल्द्वानी मार्ग पर भी पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी घुस जाने से लोग रातभर परेशान रहे और सामान बचाने की कोशिश करते रहे।
बाजपुर के लोग बताते हैं कि लेवड़ा नदी की ये समस्या कोई नई नहीं है। हर साल बरसात आते ही बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है। अब तक कई नेता और जनप्रतिनिधि इस समस्या को हल करने के बड़े-बड़े दावे कर चुके हैं, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं बदला। बाढ़ के बाद प्रशासन और सरकार की तरफ से सिर्फ कुछ मुआवजा देकर लोगों के गुस्से को ठंडा कर दिया जाता है। लेकिन स्थाई समाधान के अभाव में हर साल वही मुसीबत दोबारा लौट आती है।
इस बार भी बारिश के कारण लोग परेशान हैं, खेत-खलिहान जलमग्न हो गए हैं और घरों में पानी घुसने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि अब तो सिर्फ भगवान ही मदद कर सकते हैं, क्योंकि सरकार और प्रशासन से अब तक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं।
वहीं, पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके। पर लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब तक उन्हें हर साल इस डर और परेशानी के साथ जीना पड़ेगा?
Uttarakhand
किच्छा में नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो वायरल करने की दी धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Kichha News : ऊधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से कथित दुष्कर्म और उसकी आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
किच्छा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म
ऊधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक छात्रा की एक युवक से दोस्ती थी। आरोप है कि 31 मार्च 2026 को युवक ने उसे जन्मदिन समारोह के बहाने बुलाया। छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि वहां युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को पिला दिया।
नशीला पदार्थ देने के बाद दुष्कर्म का आरोप
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि छात्रा के नशे की हालत में होने का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कथित तौर पर वीडियो भी बना लिया। कुछ समय बाद छात्रा ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी। इसके बाद आरोपी द्वारा कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की जानकारी मिलने के बाद छात्रा की मां ने कोतवाली किच्छा पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस पीड़िता के बयान, डिजिटल साक्ष्यों और सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री की पड़ताल कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Udham Singh Nagar
SSP का बड़ा एक्शन! 6 दरोगा समेत 7 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Uttarakhand Police Transfers : ऊधम सिंह नगर में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस विभाग में ट्रांसफर किए हैं।
Table of Contents
6 दरोगा समेत 7 पुलिसकर्मियों के तबादले
ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत छह उप निरीक्षकों सहित कुल सात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
स्थानांतरित किए गए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

महेश कांडपाल को रुद्रपुर कोतवाली भेजा गया
आदेश के मुताबिक उप निरीक्षक महेश कांडपाल, जो फिलहाल कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात थे, को रुद्रपुर कोतवाली भेजा गया है। उन्हें कोतवाली रुद्रपुर में एसएसआई द्वितीय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रुद्रपुर कोतवाली जिले की महत्वपूर्ण पुलिस इकाइयों में शामिल है। ऐसे में यहां एसएसआई द्वितीय के पद पर महेश कांडपाल की तैनाती को अहम माना जा रहा है।
Udham Singh Nagar
ऊर्जा निगम का कारनामा, मौत के 5 साल बाद शख्स पर किया बिजली चोरी का केस

Kashipur News : उत्तराखंड के काशीपुर के बरखेड़ी पांडे गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पांच साल पहले मर चुके शख्स पर ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी का केस किया है। जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
मौत के 5 साल बाद शख्स पर किया बिजली चोरी का केस
बरखेड़ी पांडे गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ऊर्जा निगम ने करीब पांच साल पहले निधन हो चुके व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण आईटीआई कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने की मांग की।

ऊर्जा निगम ने मुर्दे पर दर्ज किया मुकदमा
ग्रामीणों का कहना है कि जिस व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है, उसकी मृत्यु लगभग पांच वर्ष पहले ही हो चुकी है। ऐसे में उसके खिलाफ विद्युत चोरी का मामला दर्ज होने से ऊर्जा निगम की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस ने ग्रामीणों को मामले की जांच का दिया भरोसा
ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की गहराई से जांच कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि मृत व्यक्ति के नाम पर मुकदमा दर्ज होना गंभीर मामला है और इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए।
वहीं, पुलिस ने ग्रामीणों को मामले की जांच का भरोसा दिया है। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्राथमिकी किस आधार पर दर्ज की गई और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति क्या है।
big news13 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS, PCS अफसरों के हुए बंपर तबादले, देखें लिस्ट
Roorkee12 hours agoरूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट, रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम
Breakingnews7 hours agoनेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 384 लोग लापता, 105 भारतीय पर्यटक भी लापता
big news10 hours agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से संक्रमित 5 मरीजों की मौत, प्रदेश में अब तक सामने आए 49 मामले
Cricket3 hours agoBWV vs DNG Dream11 Prediction Match 2 Euro Cup T20 2026: Probable XI, Pitch Report & Fantasy Tips
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा बारिश का दौर, एक सितंबर तक जारी किया गया अलर्ट
Pauri10 hours agoयमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग, सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
Cricket3 hours agoENG vs PAK My11Circle Prediction 2nd Test 2026: Dream11 Team, Playing 11, Pitch Report in Hindi






































