big news
स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच पर गोदियाल ने उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

देहरादून: प्रदेश मे पिछले तीन वर्षों में बने स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जाँच को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जिस पर अब नवनिर्वाचित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।
स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जांच को लेकर गोदियाल ने साधा मुख्यमंत्री पर निशाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री का तीन सालों मे बने स्थाई निवास प्रमाण पत्रों की जाँच का आदेश स्वागत योग्य है। लेकिन हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि तीन साल ही क्यों विगत 15 सालो मे बने स्थाई निवास प्रमाण पत्रों भी जाँच होनी चाहिए ताकि यह पता लग सके की कितने लोगों ने फर्जी या तरीके अपने स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनवाए हैं।
मुख्यमंत्री केवल अपनी छवि चमकाने के लिए करवा रहे हैं जांच
उन्होंने साथ ही कहा कि कांग्रेस पार्टी पहले भी यही सवाल राज्य की भाजपा सरकार से पूछती रही है। डोडियल ने आगे कहा कि आज राज्य में बहुत संख्या मे ऐसे लोग मौजूद हैं जिन्होंने फर्जी तरह से अपने स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाए हैं। जो यहाँ के मूलनिवासियों और वंचित वर्ग के लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का गलत तरीके से लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें सबसे बड़ा दोष सरकार का है जिसने नियमों की ढील देकर प्रमाण पत्र बनाने का काम किया है। मुख्यमंत्री केवल अपनी अपनी खाल बचने के लिए ये जांच करवा रहे हैं। इसमें जितना दोष अधिकारियों का है उतना ही मुख्यमंत्री का भी है।
big news
खेलते समय हुआ झगड़ा तो डंडा मारकर कर दी बच्चे की हत्या, घटना से इलाके में मची सनसनी

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रूड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां खेलते वक्त हुए विवाद में एक किशोर ने साथ खेल रहे दूसरे बच्चे की डंडे से मारकर हत्या कर दी। इस मामले के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।
Table of Contents
खेलते समय हुआ झगड़ा तो डंडा मारकर कर दी बच्चे की हत्या
रूड़की में खेलते वक्त हुए विवाद में एक किशोर ने बच्चे की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक बच्चे की पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
किसी बात को लेकर बच्चे के बीच हुआ था झगड़ा
मिली जानकारी के मुताबिक रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला चंदापुर में कुछ बच्चे आंबेडकर पार्क में खेल रहे थे। इसी दौरान उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। ढगड़ा इतना बढ़ा कि एक किशोर ने भानू (12) पुत्र बालेंद्र के सिर पर डंडे से वार कर दिया।
बच्चे के सिर से खून बहने के कारण पार्क में मौजूद सभी बच्चे वहां से भाग गए। किसी तरह भानू भी अपने घर पहुंचा। उसने परिजनों से सिर में डंडा लगने की बात कही और बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन भानू को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें – Dehradun Crime: युवती को चापड़ दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार: खेलते समय हुआ झगड़ा तो डंडा मारकर कर दी बच्चे की हत्या, घटना से इलाके में मची सनसनी
मामूली बात पर हत्या होने से क्षेत्र में दहशत
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। खेलने के दौरान मामूली बात पर बच्चे की हत्या की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी भी नाबालिग है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुट गई है।
big news
आज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, बजट सत्र से पहले कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Dhami Cabinet : आज सचिवालय में धामी कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आगामी विधानसभा बजट सत्र के मद्देनजर कैबिनेट की बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है।
Table of Contents
आज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक
आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में धामी कौबिनेट की अहम बैठक होगी। मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय में 12:30 बजे शुरू होगी। आगामी विधानसभा बजट सत्र से पहले होने वाली इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बजट सत्र से पहले कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में बजट सत्र से पहले कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बता दें कि गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 9 मार्च सेबजट सत्र शुरू होगा। इसलिए आज की बैठक में सदन में पेश होने वाले विधेयकों को कैबिनेट की मंजूरी संभव है।
आउट ऑफ टर्न जॉब के प्रस्ताव पर भी लग सकती है मुहर
मंत्रिमंडल की बैठक में 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रदेश के पदक विजेताओं की नौकरी पर भी आज फैसला होगा। 243 पदक विजेताओं की आउट ऑफ टर्न जॉब के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।
इसके साथ ही समान नागरिक संहिता संशोधन विधेयक पर भी अंतिम स्वीकृति मिल सकती है। बता दें कि इसमें कई अपराधों में दंड अवधि तय करने का प्रावधान शामिल है। मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन भी पेश होंगे। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को भी हरी झंडी मिल सकती है।
Uttarakhand
RUDRAPUR NEWS:रुद्रपुर में सरस मेले से लौट रही महिला से गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी धमकी

सरस मेले से घर लौट रही महिला बनी दरिंदगी का शिकार, देवर के दोस्तों ने किया गैंगरेप
RUDRAPUR NEWS: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। सरस मेले से घर लौट रही एक महिला को कथित तौर पर तीन युवकों ने हथियार के बल पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्य बिंदु
सरस मेले से लौट रही महिला को अगवा कर गैंगरेप का ममला
जानकारी के मुताबिक, घटना 22 फरवरी की देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता अपने देवर के साथ मेले से वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक मैदान के पास दो मोटरसाइकिलों पर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी देवर के परिचित थे, इसलिए शुरुआत में किसी अनहोनी की आशंका नहीं हुई, लेकिन कुछ ही देर में आरोपियों ने हथियार निकालकर दोनों को धमकाना शुरू कर दिया।
पढ़ें ये भी _ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
गैंगरेप कर विडियो बनाकर वायरल करने की धमकी
इसके बाद आरोपी महिला को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए। पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और देवर के सामने ही बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर एक आरोपी ने चाकू से हमला कर उसकी उंगली घायल कर दी। घटना के दौरान महिला लगातार रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी।
पढ़ें ये भी _ पति के सामने पत्नी का गैंग रेप, कहानी पढ़ते ही आपका भी फट जाएगा कलेजा…
पीडिता का मेडिकल कराने के बाद, आरोपियों की तलाश जारी
वारदात के दौरान आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया और पुलिस में शिकायत करने पर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
big news14 hours agoआज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, बजट सत्र से पहले कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Cricket12 hours agoSL vs NZ Dream11 Prediction : करो या मरो मुकाबले में श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड, जानें पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स..
Haridwar13 hours agoजीएसटी दफ्तर में घूसखोरी का पर्दाफाश, 20 हजार लेते डाटा क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार
Uttarakhand9 hours agoDhami cabinet: 28 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, वितीय वर्ष 2026-27 में 1.11 लाख करोड़ होगा बजट
Dehradun11 hours agoमोदी–धामी तालमेल बना विकास का इंजन, उत्तराखंड को मिली विकास की नई रफ्तार
Uttarakhand10 hours agoजल्द जारी हो सकती है दयित्वधारियों की लिस्ट, कांग्रेस से बीजेपी में आए इन नेताओं की खुल सकती है किस्मत
big news12 hours agoखेलते समय हुआ झगड़ा तो डंडा मारकर कर दी बच्चे की हत्या, घटना से इलाके में मची सनसनी
Cricket14 hours agoSA-W vs PAK-W Dream11 Prediction 2nd ODI: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टिप्स






































