Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व ‘इगास-बग्वाल’ की दीं शुभकामनाएं

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को उत्तराखण्ड के पारम्परिक लोकपर्व इगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, कला और परंपराएँ हमारी अमूल्य धरोहर हैं। यह पर्व हमारी सामाजिक एकता, पारिवारिक मूल्यों और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोकपर्व हमारी युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश की समृद्ध लोकपरम्पराओं और स्थानीय त्योहारों को नई पहचान और प्रोत्साहन मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश की मूल संस्कृति और स्थानीय परम्पराओं के संवर्धन हेतु किए जा रहे प्रयास, समाज में अपनी जड़ों के प्रति गर्व और आत्मीय जुड़ाव की भावना को और सुदृढ़ कर रहे हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी से आग्रह किया कि वे अपनी लोकसंस्कृति और परम्पराओं को सहेजने तथा अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
Dehradun
बिल लाओ, इनाम पाओ मेगा लकी ड्रॉ: इलेक्ट्रिक कार जीतकर सोनिया और जसपाल बने मुख्य विजेता

देहरादून: उत्तराखंड के राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रजत जयंती समारोह का औपचारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने सचिवालय में आयोजित “बिल लाओ, इनाम पाओ” मेगा लकी ड्रॉ का उद्घाटन किया, जिसमें 1888 विजेताओं को पुरस्कार से नवाजा गया।
इस ड्रॉ में नैनीताल की सोनिया और टिहरी के जसपाल रावत ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक-एक इलेक्ट्रिक कार जीती। मुख्यमंत्री ने दोनों विजेताओं से फोन पर संवाद कर उन्हें बधाई दी और योजना के निरंतर संचालन की बात कही।
सीएम धामी ने कहा कि यह योजना राज्य के राजस्व संग्रहण में नई ऊर्जा और जनभागीदारी को जोड़ने का सफल माध्यम साबित हुई है। 2022 में शुरू हुई इस पहल के तहत अब तक 6 लाख 50 हजार बिलों के जरिए 263 करोड़ रुपये का लेनदेन दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि योजना ने व्यापारियों में कर अनुपालन की संस्कृति को बढ़ावा दिया और उपभोक्ताओं में जागरूकता पैदा की है। इसके जरिए राज्य सरकार व्यापार तंत्र को पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
मेगा लकी ड्रॉ में कुल 2 विजेताओं को इलेक्ट्रिक कार, 16 को कार, 20 को ई-स्कूटर, 50 को मोटरसाइकिल, 100 को लैपटॉप, 200 को स्मार्ट टीवी, 500 को टैब और 1000 को माइक्रोवेव व अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे हर खरीदारी पर बिल अवश्य मांगें और लेनदेन को पारदर्शी बनाकर राज्य के विकास में भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर यह भी बताया गया कि पिछले साल दीपावली पर मेगा लकी ड्रॉ नहीं निकाला जा सका था, इसलिए इसे 31 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया गया।
Dehradun
डीजीपी दीपम सेठ ने दिलाई एकता की शपथ, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस लाइन देहरादून में हुआ कार्यक्रम

देहरादून: देश के प्रथम गृहमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर आज पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय ने पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित उपस्थित समस्त पुलिस बल को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं देश की सुरक्षा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई।

पुलिस महानिदेशक महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस केवल एक आयोजन नहीं…बल्कि हमारे राष्ट्रीय चरित्र और सामूहिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और संगठन क्षमता के बल पर देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उनके जीवन से हमें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और एकजुटता की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से आह्वान किया कि वे प्रदेश की शांति, सुरक्षा और जनता की सेवा के प्रति समर्पण की भावना के साथ कार्य करें तथा अपने आचरण और सेवा से “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के सपने को साकार करने में योगदान दें।
Dehradun
इगास पर्व पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी, पढ़िए संदेश…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को इगास पर्व/बूढ़ी दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी लोक संस्कृति एवं परम्परा देवभूमि की पहचान है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य की लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा उस राज्य की आत्मा होती है…इसमें इगास का पर्व भी शामिल है। हमारे लोक पर्व एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सामाजिक जीवन में जीवंतता प्रदान करने का कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपनी लोक संस्कृति एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से संपूर्ण देश में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है, उसी तरह उत्तराखंडवासी अपने लोकपर्व इगास को आज बडे़ उत्साह से मना रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोग इगास पर्व पर अपनी परम्पराओं के साथ अपने पैतृक गांवों से भी जुड सके इसके लिये राज्य में इगास पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की परम्परा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी लोक संस्कृति एवं लोक पर्वों से जुड़े इसके भी प्रयास होने चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डवासियों से भी अनुरोध किया कि वे भी अपने लोक पर्व को अपने गांव में मनाने का प्रयास करें तथा प्रदेश के विकास में सहभागी बने। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की भी कामना की है।
Accident2 years agoसिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
Breakingnews2 years agoदेहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
Uttar Pradesh5 years agoउत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
Haryana2 years agoनायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
Breakingnews3 years agoबरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।
Crime2 years agoपूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल।
Breakingnews5 years ago23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
Breakingnews5 years agoराज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..


















































