Nainital
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गोवा राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, उत्तराखंड में रह रहे गोवा प्रदेश वाशियों को दी शुभकामनाएं।

नैनीताल – राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सर्किट हाउस काठगोदाम में आज गोवा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड में रह रहे गोवा प्रदेश के निवासियों के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने उपस्थित गोवा के निवासियों और पूरे प्रदेश को स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि गोवा अपने अद्वितीय समुद्र तटों, प्राकृतिक दृश्यों और सांस्कृतिक विविधता को संजोए हुए है। क्षेत्रफल में भारत का सबसे छोटा राज्य होने के बावजूद यह राज्य पर्यटकों के लिए बेहद आकर्षण का केंद्र है। राज्यों के स्थापना दिवस का मनाए जाना भारत की विविधता को एकता के रूप में दर्शाते हैं साथ में हम सब को एक परिवार के रूप में जोड़ने का कार्य करता है।
Accident
रामनगर सड़क हादसा: पिकअप और कार की जोरदार भिडंत, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल
पिकअप ने डॉक्टरों की कार को मारी टक्कर, घायलों को बरेली किया गया रेफर
मुख्य बिंदु
रामनगर (Ramnagar): उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया. नेशनल हाईवे-309 पर रिंगोड़ा के पास पिकअप और कार की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर किया गया.
ये भी पढ़ें- हल्द्वानी में भाई बना खून का प्यासा, लोटे से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या
Ramnagar में डॉक्टरों की कार हादसे का शिकार
दरअसल, घायल युवक-युवती की पहचान रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज, बरेली के एनेस्थेजिया विभाग में पीजीजेआर सेकंड ईयर के छात्र-छात्रा डॉ. अभिषेक और डॉ. प्रस्तुति के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों डॉक्टर सुबह गर्जिया की ओर जा रहे थे. इसी बीच रिंगोड़ा के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
हादसे के में दो लोग गंभीर रुप से घायल
हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इसी बीच पास में बंजी जंपिंग से जुड़े कुछ युवाओं ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना समय गंवाए घायलों को अपने निजी वाहन से रामनगर स्थित रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया. जहाँ घायलों का प्राथमिक उपचार तुरंत शुरू किया गया.
ये भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग में 5 साल का मासूम बना गुलदार का निवाला, ग्रामीणों ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
घायलों को किया गया बरेली रेफर
रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. तौहिद के मुताबिक, महिला डॉक्टर के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, साथ ही युवक के पैरों और कूल्हे में गंभीर फ्रैक्चर है. हालत नाजुक होने और घायलों के आग्रह पर दोनों को बेहतर इलाज के लिए रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज, बरेली रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.
Breakingnews
नैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव

Nainital News : नैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद हिंदू वादी संगठनों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। आज विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का घेराव किया।
Table of Contents
नैनीताल के भवाली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
नैनीताल के भवाली में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इसके बाद से ही भवाली में हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। जिसे लेकर आज सुबह विभिन्न हिंदू वादी संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया। इसके साथ ही बाजार में जुलूस निकालकर विरोध भी जताया।
हिंदूवादी संगठनों ने विरोध में कोतवाली का किया घेराव
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दूसरे समुदाय का है, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण है। स्थानीय लोग इस लव जिहाद से जोड़ रहे हैं। वहीं मामले में एसपी जगदीश चंद्रा का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोप के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के साथ ही पीड़िता का मेडिकल परिक्षण कराया जा रहा है।

क्षेत्रवासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील
एसपी जगदीश चंद्रा ने क्षेत्रवासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। आरोपी साहिल निवासी टमट्यूडा है जो कि भवाली में टैक्सी का काम करता है। जबकि उसका पिता दर्जी का काम करता है। नाबालिग के परिजनों ने बुधवार चार फरवरी की शाम कोतवाली में मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
big news
हल्द्वानी में भाई बना खून का प्यासा, लोटे से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या
Haldwani Murder: रिश्ते हुए शर्मसार, बड़े भाई ने छोटे की पीट-पीटकर कर दी हत्या
Haldwani Murder: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. जहाँ पर एक युवक ने अपने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है. आरोपी पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है और अपनी माँ पर भी जानलेवा हमला कर चुका है.
मुख्य बिंदु
हल्द्वानी में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या
दरअसल, हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने आपसी विवाद के चलते अपने छोटे भाई की लोटे से पीट-पीटकर हत्या कर दी है. जानकारी के मुताबिक आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रह चुका है. वो हत्या के मामले में एक बार जेल भी जा चुका है. उसने पूर्व में अपनी माँ पर भी जानलेवा हमला किया था.
पुलिस को खून से सना मिला शव
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात सूचना मिली थी कि बरेली रोड निवासी एक युवक ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें खून से लतपत स्थिति में शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
लोटे से पीटकर की बेरहम हत्या
घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी आमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की. जिसमें पता चला कि देर रात आरोपी संदीप घर लौटा तो उसका अपने छोटे भाई सोनू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोपी ने कहा कि सोनू ने मुझे कुछ करने नहीं दिया. सोनू किसी बिमारी से ग्रस्त था जिसके लिए परिजन उस पर कई रूपए खर्च कर चुके थे.
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी संदीप मारपीट पर उतर आया. उसने पास रखे स्टील के लोटे से सोनू के सिर पर कई बार वार किया, और उसके सर को बेड पर पटका. वार इतने घातक थे कि सोनू की मौके पर ही मौत हो गई. भतीजी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है.
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि-
मंगलवार देर रात बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी है. आरोपी को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है. शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
-मनोज कत्याल, एसपी सिटी, हल्द्वानी-
Cricket12 hours agoNED vs Namibia Dream11 Team Today – मैच प्रेडिक्शन, फैंटेसी टिप्स, प्लेइंग 11 और पूरी जानकारी…
Udham Singh Nagar23 hours agoKASHIPUR: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन को लगाईं आग
Champawat2 hours agoचंपावत में छुट्टी पर आए जवान का निधन, परिजनों में कोहराम, आज शारदा घाट होगा अंतिम संस्कार
Dehradun22 hours agoमुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सचिव समिति की बैठक, नए कार्यों के लिए 15 फरवरी तक स्वीकृतियां लेने के निर्देश
धर्म-कर्म23 hours agoरमजान 2026 : कब रखा जाएगा पहला रोजा , जानें रमजान से जुड़ी हर जरूरी बात…
Accident2 hours agoRoorkee: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, हालत गंभीर, चालक हिरासत में
Uttarakhand23 hours agoमंच पर भावुक हुई गीता धामी, कहा मुख्यमंत्री धामी ने चार सालों में नहीं ली एक भी छुट्टी
Kotdwar21 hours agoKOTDWAR: रिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिग बेटी ने सौतेले पिता पर लगाए दुष्कर्म के आरोप





































