Rudraprayag
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन, विश्व शांति व उत्तराखंड के विकास की कामना की…

केदारनाथ(रुद्रप्रयाग): उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने आज सोमवार सुबह पवित्र केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा संपूर्ण विश्व, मानवता एवं उत्तराखंड के सतत विकास के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा।

बता दें कि राज्यपाल का केदारनाथ धाम आगमन पर जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने वीआईपी हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात राज्यपाल ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों से भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया और तत्पर सेवाभाव के लिए उनकी सराहना की।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने तीर्थ पुरोहित समाज से भी भेंट की, जिनके द्वारा पारंपरिक मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत किया गया। उन्होंने इस अवसर को अत्यंत भावुक और आध्यात्मिक बताते हुए पुरोहित समाज के योगदान को सराहा।
बाबा केदारनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक के दौरान राज्यपाल ने विश्व शांति,जनकल्याण, उत्तराखंड की प्रगति और मानवता की भलाई के लिए विशेष प्रार्थना की। पूजा संपन्न होने के बाद उन्होंने मंदिर प्रांगण में एकत्र श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और ‘बोलो बाबा केदारनाथ की जय’ के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा, “शिवभक्त से बड़ा इस संसार में कोई नहीं है।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा केदारघाटी के कण-कण में भगवान शिव का वास है। यहां के पर्वतों में भगवान शिव की छवि स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होती है। इस दिव्य भूमि पर कदम रखते ही मन ध्यानमग्न हो जाता है।”
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने इस अवसर पर केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने राज्यपाल को बताया कि केदारनाथ में चल रहे अधिकांश पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने संगम घाट, संगम ब्रिज, सरस्वती ब्रिज एवं अन्य पुनर्निर्माण कार्यों के पूर्ण होने के साथ साथ यात्रा प्रबंधन, विशेषकर इस वर्ष प्रारंभ की गई टोकन व्यवस्था को लेकर सम्पूर्ण प्रशासनिक टीम को बधाई दी।
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहितों एवं जिला प्रशासन की इस समन्वित पहल के लिए सराहना की। राज्यपाल ने यात्रा मार्ग पर चिकित्सा व्यवस्थाओं, सुरक्षा एवं अन्य जन सुविधाओं की सराहना करते हुए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, SDRF, NDRF और मंदिर समिति के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को सफल, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने में इन सभी विभागों की भूमिका अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए सभी पूरी निष्ठा से सेवा करें।
जिलाधिकारी ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि प्रशासन और पुलिस दोनों पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं तथा किसी भी श्रद्धालु को यात्रा के दौरान असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
#KedarnathVisit #GovernorGurmitSingh #RudrabhishekCeremony #CharDhamYatra2025 #ReconstructionReviewKedarnath
Uttarakhand
रुद्रप्रयाग के अगत्यमुनी क्षेत्र में खाई में गिरा युवक, पुलिस और SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

Rudraprayag: अगस्त्यमुनि में खाई में गिरा युवक, फोन पर बात करते समय संतुलन बिगड़ा
मुख्य बिंदु
रुद्रप्रयाग (Rudraprayag): उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के थाना अगस्तमुनि क्षेत्र में बीती देर रात एक युवक का संतुलन बिगड़ने से वो खाई में गिर गया. जिसे पुलिस और SDRF की मदद से रेस्क्यू करके बचाया जा सका.
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड: ऑफिस जा रही युवती से दुष्कर्म का आरोप, लिफ्ट देने के बहाने की जबरदस्ती
रुद्रप्रयाग में बीती रात खाई में गिरा युवक
जानकारी के मुताबिक, जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से समय 18:45 बजे SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि अगस्तमुनि क्षेत्र के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है. उक्त सूचना पर पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

SDRF और पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया
घटनास्थल पर पहुँचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति तक पहुँच बनाकर विषम परिस्थितियों में त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया. टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद उक्त व्यक्ति को घायल अवस्था मे रोप स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया. जिसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अगस्तयमुनि अस्पताल भिजवाया गया.
ये भी पढ़ें- गुप्तकाशी में महिला की करंट लगने से मौत, पेड़ से पत्तियां काटते वक्त हुआ हादसा
घायल व्यक्ति की पहचान
घायल व्यक्ति की पहचान, अरविंद राणा पुत्र स्व०सुरेंद्र सिंह राणा,उम्र: 28 वर्ष, निवासी ग्राम मत्थया पोस्ट बकसीर, तहसील बसुकेदार, थाना गुप्तकाशी के रूप में हुई है.
Rudraprayag
गुप्तकाशी में महिला की करंट लगने से मौत, पेड़ से पत्तियां काटते वक्त हुआ हादसा

Rudraprayag: केदारघाटी के नाला गाँव में महिला की करंट लगने से हुई मौत
मुख्य बिंदु
रुद्रप्रयाग (Rudraprayag): उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी से एक महिला की करंट लगने से मौत की दुखद खबर समाने आई है. हादसा उस वक्त हुआ जब महिला अपने मवेशियों के चारे के लिए पेड़ से पत्तियां काट रही थी .
रुद्रप्रयाग में केदारघाटी के नाला गाँव में महिला को लगा करंट
जानकारी के मुताबिक, रुद्रप्रयाग जिले के केदारघाटी में गुप्तकाशी नगर पंचायत से सटे गाँव नाला में एक महिला अपने मवेशियों के चारे के लिए पेड से पत्तियां काट रही थी. उसी वक्त पेड़ की टहनी के पास हाईवोल्टेज लाइन के संपर्क में आने से महिला पेड़ पर ही अचेत अवस्था में लटक गई . हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई .
ये भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग : बर्फ़बारी न होने से औषधीय पौधों पर मंडरा रहा संकट, भेड़-बकरी पालकों के सामने भी समस्याएं
करंट लगने से महिला की हुई मौत
आनन-फानन में आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी . जिसके बाद गुप्तकाशी पुलिस, बिजली विभाग और SDRF की टीमें मौके पर पहुंची. सबसे पहले विद्युत आपूर्ति बंद करके महिला को पेड़ से उतारकर हॉस्पिटल भेजा गया, जहाँ पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हादसे में मृत महिला की पहचान
- बिनीता देवी पत्नी कुशलानंद तिवारी, निवासी- नाला, गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग
घटना के बाद से परिजनों में मातम
घटना के बाद पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है . वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है . घटना के बाद से पूरी केदार घटी में शोक की लहर है .
ये भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो गुमशुदा महिलाओं को किया बरामद, पिछले साल 21 महिलाऐं हुई थी लापता
Rudraprayag
रुद्रप्रयाग जिले में तैनात DSP प्रबोध कुमार घिल्डियाल को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

Rudraprayag news: DSP प्रबोध कुमार घिल्डियाल को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक, एसपी रुद्रप्रयाग ने दी बधाइयाँ
मुख्य बिंदु
Rudraprayag news: गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2026 से पूर्व देश भर के पुलिस बलों एवं पैरामिलिट्री फोर्सेज के अधिकारी और कर्मचारियों को दी जाने वाले पदकों की घोषणा की गई है। साल २०२६ की इस सूची में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तैनात पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल का नाम भी शामिल है।
रुद्रप्रयाग पुलिस: DSP प्रबोध कुमार घिल्डियाल को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक
गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पुलिस बलों एवं पैरामिलिट्री फोर्सेज के अधिकारी और कर्मचारियों को दिए जाने वाले पदकों की घोषणा की जा चुकी है। इस लिस्ट में DSP प्रबोध कुमार घिल्डियाल का नाम भी शामिल है। बता दें कि, DSP घिल्डियाल को उनकी विशिष्ट और समर्पित सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा पदक (Meritorious Service Medal – MSM) से सम्मानित किया जाएगा।
कर्तव्यनिष्ठा और अनुभव का सम्मान
प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने अपने सेवाकाल के दौरान कानून -व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और जन-सेवा में सराहनीय कार्य किया है। उनकी इसी कार्यकुशलता को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें इस उच्च सम्मान के लिए चयनित किया है।
एसपी रुद्रप्रयाग ने घिल्डियाल को दी बधाइयाँ
उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने ख़ुशी जाहिर करते हुए प्रबोध कुमार घिल्डियाल को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने अपने संदेश में कहा कि DSP घिल्डियाल को मिला यह पदक उनकी सालोंकी मेहनत और ईमानदारी का फल है। ये उनके साथ-साथ पूरी रुद्रप्रयाग पुलिस के लिए अत्यधिक गौरव की बात है।
DSP घिल्डियाल जिले के पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत
एसपी रुद्रप्रयाग ने आगे कहा कि इससे पुलिस बल के अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। रुद्रप्रयाग जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुलिस उपाधीक्षक महोदय को इस स्वर्णिम उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।
Uttarakhand23 hours agoशीतकालीन यात्रा में आस्था के पथ पर नया अध्याय, ठंड के बावजूद गुलजार हैं चारधाम के शीतकालीन प्रवास
Breakingnews6 hours agoआम बजट 2026-27 पेश करेंगी निर्मला सीतारामण, PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट से मंजूरी
big news22 hours agoकल या परसों कब है Magh Purnima, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि जानें यहां
Breakingnews4 hours agoचमोली के खैनुरी गाँव में नवजात शिशु का शव मिला जंगल में, नहीं हो पाई शिनाख्त
National1 hour agoसंसद में पेश हुआ आम बजट 2026-27, जानिए किसके हिस्से क्या आया….












































