Haldwani
हल्द्वानी: युवती के घर पहुंचा विशेष समुदाय का लड़का, हिंदूवादी संगठनों ने किया हंगामा

हल्द्वानी – दमुवाढूंगा निवासी एक युवती के घर में समुदाय विशेष के युवक के पहुंचने की सूचना पर हिंदूवादी संगठनों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा किया। साथ ही युवक की दुकान और घर में तोड़तोड की और आग लगाने की कोशिश की। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट ने युवक की दुकान और घर को सील कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र के देवगंगा विहार में समुदाय विशेष के एक युवक का माड्यूलर किचन का प्रतिष्ठान है। कुछ साल पहले ही उसने यह भवन खरीदा था। लोगों ने बताया कि दमुवाढूंगा निवासी एक युवती उसकी दुकान में कार्य करती थी। छह माह पहले युवती ने काम छोड़ दिया, लेकिन आरोपी का उसके घर आना जाना लगा रहा। बृहस्पतिवार को भी आरोपी दमुवाढूंगा में युवती के घर गया था। शुक्रवार दोपहर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों को इसकी भनक लगी तो वह दोपहर में देवगंगा विहार जा धमके। उन्होंने हंगामा करते हुए आरोपी की दुकान पर तोड़फोड़ की और घर में खड़ी मोटर साइकिलों में आग लगाने का प्रयास किया। इससे दो बाइकों की सीटें जल गईं। वहीं दुकान का कांच भी टूट गया। प्रदर्शनकारी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और उसके घर को सील करने की मांग कर रहे थे।
तीन घंटे तक मौके पर जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। बाद में पुलिस ने मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। हंगामा थमता न देख बाद में सिटी मजिस्ट्रेट ने लोगों की मांग पर आरोपी की दुकान और घर को सील कर दिया। खबर लिखे जाने तक पीड़िता की ओर से तहरीर थाने में नहीं दी गई थी।
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि मामले में युवती से पूछताछ की गई है। उसने युवक के साथ अपनी पुरानी पहचान बताई है। इसमें युवती ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है। कोई भी संगठन अगर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रदर्शनकारियों के आक्रोश को देख पुलिस पहले आरोपी के घर के मुख्य गेट को सील कर रही थी। गेट की ऊंचाई कम थी। प्रदर्शनकारियों ने आंशका जताई कि गेट की ऊंचाई कम होने के कारण आरोपी आसानी से घर में प्रवेश कर सकता है। वह मुख्य गेट के भीतर स्थित अन्य गेटों को भी सील करने की मांग करने लगे। जिस पर पुलिस ने मुख्य गेट के अलावा अंदर के तीनों गेटों पर ताला लगा दिया।
हंगामा कर रहे लोगों ने बताया कि आरोपी घर में नीचे बेसमेंट भी है। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी बेसमेंट में हो सकता है। उन्होंने बेसमेंट की भी जांच की मांग की और बेसमेंट में प्रवेश करना चाहा लेकिन पुलिस ने उन्हें नीचे नहीं जाने दिया।
#Haldwani, #specialcommunity #reached #girl,#house, #Hinduorganizations, #created, #ruckus
Haldwani
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलने वाली है तस्वीर, दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Haldwani News : हल्द्वानी और लालकुआं के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे कुमाऊं के प्रवेश द्वार को अब दो बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने गौला पुल से नरीमन तिराहे तक फोरलेन सड़क और नगला से लालकुआं तक करीब 7 किलोमीटर लंबे बाईपास को मंजूरी दे दी है।
Table of Contents
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलने वाली है तस्वीर
हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने दो अहम सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं के पूरा होने के बाद शहर और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी
पहली परियोजना में बनभूलपुरा के गौला पुल से नरीमन तिराहे तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। यह इलाका काफी व्यस्त है और यहां लगातार वाहनों का दबाव बना रहता है। सड़क चौड़ी होने से यातायात सुगम होने के साथ लोगों को जाम से राहत मिल सकती है।

वहीं दूसरी परियोजना के तहत नगला से लालकुआं वन विभाग गोदाम तक करीब 7 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा। इससे लालकुआं बाजार और रेलवे क्रॉसिंग के आसपास यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद
बाईपास बनने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहनों और बाहरी यातायात को शहर के अंदर से गुजरने की जरूरत कम होगी। इससे हल्द्वानी-लालकुआं क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
Haldwani
हल्द्वानी में भाजपा का महामंथन, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू

Haldwani News : उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज हल्द्वानी में शुरू हो गई है। बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री समेत मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया।
Table of Contents
हल्द्वानी में भाजपा का महामंथन
प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर पार्टी संगठन में खासा उत्साह है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस बैठक को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 2:20 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 3:10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 5 बजे प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और रात 7 बजे कोर कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। ये सभी बैठकें हल्द्वानी में ही आयोजित होंगी।
आगामी चुनावी तैयारियों पर होगी चर्चा
बैठक के दौरान संगठन की मौजूदा स्थिति, आगामी चुनावी तैयारियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में होने वाले इस महामंथन को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
Haldwani
हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी के फायरिंग करने से मचा हड़कंप

Haldwani News : हल्द्वानी के आरटीओ (RTO) कार्यालय में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक प्रशासनिक अधिकारी ने अपनी पिस्टल से अचानक गोली चला दी। जिस से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Table of Contents
हल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली
हल्द्वानी के आरटीओ कार्यालय में उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक प्रशासनिक अधिकारी की पिस्टल से गोली चल गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यालय परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत ये रही कि गोली सीधे दफ्तर की छत में जा लगी। जिससे वहां मौजूद कर्मचारी बाल-बाल बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद पूरे कार्यालय में भगदड़ जैसी स्थिति
घटना के तुरंत बाद पूरे कार्यालय परिसर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही मुखानी कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य (फॉरेंसिक सैंपल) कलेक्ट किए हैं, वहीं पुलिस ने मौके से पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया है।

गोली चलने के कारण नहीं हो पाया है स्पष्ट
प्रशासनिक अधिकारी ने दफ्तर के भीतर गोली किस वजह से चलाई, इसका कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। घटना के संबंध में आरटीओ प्रशासन गुरदेव सिंह ने बताया कि पूरे मामले की पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।
फायरिंग करने वाले कर्मचारी से हो रही पूछताछ
फिलहाल इस घटना को लेकर किसी की तरफ से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। फायरिंग करने वाले संबंधित कर्मचारी से लेकर पूछताछ की जा रही है।
Chamoli22 hours agoबिजली बिल नहीं भरा, तो काटा BSNL टावर का कनेक्शन, 15 ग्राम सभाओं में मोबाइल सेवा ठप
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड से विदाई की ओर बढ़ रहा मानसून, जानें कब तक खत्म होगा बारिश का दौर
Haridwar3 hours agoहरिद्वार में खुलेगा ESI मेडिकल कॉलेज, जानें मरीजों से छात्रों तक किसे होगा बड़ा फायदा ?
Udham Singh Nagar4 hours agoबेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दी हत्या, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
Chamoli4 hours agoअब तक 3.58 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब, अब कपाट बंद होने की तैयारी










































