Haldwani
हल्द्वानी: कार सवार पांच मनचले देर रात दो युवतियों से कर रहे छेड़छाड़, फिर पुलिस ने दिखाया हवालात का रास्ता।

हल्द्वानी – हल्द्वानी में फिल्म देखकर देर रात घर लौट रहीं दो युवतियों को कार सवार अराजक तत्वों ने करीब एक घंटे तक परेशान किया। अपने दोनों वाहन स्कूटी के आगे लगाकर उनका रास्ता भी रोका। कार को स्कूटी के आगे लगाकर छेड़छाड़ का प्रयास किया। उधर दोनों युवतियों ने इसका वीडियो भी बनाया है और एक्स पर शेयर भी किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। इसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।

बुधवार को एक्स पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ। इसमें दो युवतियां हाईवे पर स्कूटी से जाती हुई दिख रही हैं। इसी बीच एक कार स्कूटी के आगे चलने लगती है जबकि दूसरी कार उनके पीछे लगी रहती है। युवक कार की खिड़कियों से बाहर निकलकर लड़कियों को गलत इशारे करते हुए दिख रहे हैं। कार अनियंत्रित होकर सड़क से गुजरती है और एक युवक गिरने से बाल-बाल बच जाता है। लड़के युवतियों पर गलत कमेंट्स भी कर रहे हैं।
वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने तत्काल इसका संज्ञान लिया और कार सवारों की तलाश शुरू की। उधर हल्द्वानी निवासी युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी जिसमें कहा गया कि वह अपनी बहन के साथ रात करीब 10:30 बजे सेक्रेट हार्ट स्कूल से मुखानी की तरफ जा रही थी। दो कार सवारों ने उनका पीछा किया। कई बार उनके आगे वाहन को लगाया। दोनों वाहनों से हमारा रास्ता भी रोका गया और उनसे छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की। देर शाम पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।
कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नरेंद्र बिष्ट निवासी पंचायत घर, रोहित तिवारी निवासी पंचायत घर रामपुर रोड, पंकज रावत निवासी धान मिल फ्रेंडस कॉलोनी, अमन कपूर निवासी तीनपानी बाईपास शिवकुंज विहार बरेली रोड है।
एसएसपी,प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि घटना मंगलवार देर शाम की है। युवतियों ने इसकी सूचना डायल 112 पर नहीं दी थी। बुधवार को वीडियो प्रसारित होते ही आरोपियों को चिह्नित कर गिररफ्तर कर लिया गया। शहर में अराजकता और गुंडागर्दी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
Haldwani
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया

Haldwani News : हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नौ साल की मासूम के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। गनीमत रही कि बच्ची के शोर मचाने से पड़ोसियों को इसकी भनक लगी और उन्होंने उसे बचा लिया।
Table of Contents
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
हल्द्वानी के एक मोहल्ले में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर को सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और वहां देख हैरान हो गए। उन्होंने बच्ची को अधेड़ से बचाया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्ची घर पर अकेली थी।
पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला
मिली जानकारी के मुताबिक परिवार मजदूरी करने जीवन यापन करता है। सोमवार को बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान एक 54 वर्षीय शख्स अचानक उसके घर पर आया और उसे गलत इरादे से छूने लगा। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। जिस पर पड़ोसी वहां पहुंचे जिन्हें देश आरोपी वहां से भाग गया।
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता का तलाक हो गया है। बच्ची और उसकी दो बहनें पिता और दादी के साथ रहती हैं। घर पर किसी के ना होने का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा था।
big news
हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 साल की युवती की मौत

Haldwani Accident : हल्द्वानी में पिकअप और स्कूटी की भिड़ंत, एक युवती की मौत, एक घायल
Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर भाखड़ा पुल के पास एक तेज रफ्तार हल्द्वानी में पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
हल्द्वानी में तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर
हल्द्वानी में मंगलवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर भाखड़ा पुल के पास पिकलअप चालक की रफ्तार के कारण एक युवती को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक भाखड़ा पुल के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती भावना रावत की ही मौत हो गई। जबकि उसकी साथी अस्पताल में भर्ती है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

चालक की लापरवाही के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पिकअप बेहद ही तेज रफ्तार से कालाढूंगी की ओर से आ रहा था इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी के बीच उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
एक युवती गंभीर रूप से घायल
आनन-फानन में आस-पास मौजूद लोग उन्हें अस्पातल ले गए। जहां डॉक्टरों ने चकलुवा निवासी भावना रावत को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी साथी लामाचौड़ निवासी नेहा जोशी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Nainital
हल्द्वानी में “रन फॉर अवेयरनेस” रैली का शुभारंभ, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

Haldwani News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी में नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Table of Contents
देहरादून में “रन फॉर अवेयरनेस” रैली का शुभारंभ
देहरादून में “रन फॉर अवेयरनेस” रैली का शुभारंभ हो गया है। एमबी इंटर कॉलेज मैदान से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज की ये दौड़ मात्र शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ, समृद्ध और नशे से मुक्त उत्तराखंड के संकल्प की दौड़ है।
जब आप सभी यहां से कदम आगे बढ़ाएंगे, तो ये संदेश पूरे प्रदेश में जाना चाहिए कि उत्तराखंड का युवा अब नशे को ‘ना’ कह रहा है और जीवन को ‘हाँ’ कह रहा है।
नशा एक “साइलेंट वार” की तरह फैल रहा – सीएम धामी
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नशा एक “साइलेंट वार” की तरह फैल रहा है और इसका सबसे बड़ा निशाना हमारी युवा शक्ति है। मजाक-मजाक में युवा नशे की चपेट में आ जाते हैं और वहां से लौटना बहुत मुश्किल हो जाता है। यह न सिर्फ व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों को संकट में डाल देता है।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी एटीएफ केंद्र किए जा रहे स्थापित
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 2020 में शुरू किए गए ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार इस दिशा में मिशन मोड पर काम कर रही है। वर्ष 2022 में गठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा हजारों आरोपियों की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी की गई है। इसके साथ ही एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (एटीएफ) केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी एटीएफ केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।
युवाओं के लिए बनाए गए हैं ‘दगड़िया क्लब’
सीएम धामी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘दगड़िया क्लब’ बनाए गए हैं, जो युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि नशे के विरुद्ध यह लड़ाई केवल कानून बनाने से नहीं जीती जा सकती। इसके लिए समाज की जागरूकता और युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। हम सभी संकल्प लें कि स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने मित्रों व समाज को भी जागरूक करेंगे।
big news18 hours agoहल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 साल की युवती की मौत
Haldwani16 hours agoहल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया
Breakingnews19 hours agoकेदारनाथ हेली सेवा के लिए आज शाम 6 बजे से शुरू होगी टिकट बुकिंग, जानें कैसे कर सकेंगे बुक
Champawat18 hours agoलोहाघाट में जाम के झाम से मिलेगी राहत, ट्रैफिक सुधार की कवायद तेज, डीएम ने पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण
big news13 hours agoमंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 48 घंटे के अंदर हत्यारे को किया गिरफ्तार
Cricket16 hours agoHYDK vs RWP Dream11 Prediction Match 24 PSL 2026
big news14 hours agoमहिला कांग्रेस ने किया शिक्षा मंत्री के सरकारी आवास का घेराव, निजी स्कूलों में मनमानी के खिलाफ किया प्रर्दशन
big news12 hours agoउत्तराखंड में शुरू होंगे 50 स्विफ्ट स्कूल, सरकारी स्कूलों में आएगा क्रांतिकारी बदलाव, जानें क्यों है ये खास ?






































