Haridwar
हरिद्वार: अवैध मदरसों के खिलाफ धामी सरकार की सख्त कार्रवाई जारी, 60 से ज्यादा मदरसे चिन्हित !

हरिद्वार: उत्तराखंड में अवैध मदरसों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की सख्त कार्रवाई जारी है। आज सुबह हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदय नगर स्थित एक मदरसे और रानीपुर के ग्राम सलेमपुर में कई अवैध मदरसों पर प्रशासन ने कार्यवाही की।

इस दौरान तहसीलदार प्रियंका रानी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद था। बताया जा रहा है कि ये मदरसे बिना अनुमति के संचालित हो रहे थे और इनके दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि राज्य में अवैध मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हरिद्वार जिले में अब तक 60 से ज्यादा अवैध मदरसों की पहचान की जा चुकी है, जिन पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इससे पहले भी कई मदरसों को सील किया जा चुका है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

हालांकि, सरकार की इस कार्रवाई पर सियासी विवाद भी खड़ा हो गया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव अफाक ने इसे गलत बताते हुए कहा कि सरकार का रवैया पक्षपातपूर्ण है। उन्होंने इसे धार्मिक शिक्षा को निशाना बनाने की साजिश करार दिया।
वहीं, प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से नियमों के तहत की जा रही है और अवैध निर्माणों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
Haridwar
शिवरात्रि पर शिवमय हुई धर्मनगरी, दक्षेश्वर महादेव समेत अन्य मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़

Haridwar News : शिवरात्रि के पावन पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार पूरी तरह शिवमय नजर आ रही है। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
Table of Contents
महाशिवरात्रि पर शिवमय हुई धर्मनगरी
शिवरात्रि के मौके पर कनखल स्थित पौराणिक दक्षेश्वर महादेव मंदिर में देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे शिवभक्त कांवड़िए और श्रद्धालु गंगाजल तथा दूध से भगवान शिव का अभिषेक कर अपनी मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
दक्षेश्वर महादेव समेत शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
धार्मिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह से जुड़ा है और इस दिन श्रद्धा के साथ भोलेनाथ की पूजा करने वाले भक्तों पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है।

कनखल के दक्षेश्वर महादेव के साथ ही तिलभांडेश्वर महादेव, बिल्वकेश्वर महादेव, नीलेश्वर महादेव समेत हरिद्वार के प्रमुख शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है।
भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे भक्त
कांवड़ यात्रा से जुड़े शिवभक्त भी इस पर्व पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए हरिद्वार पुलिस और प्रशासन ने मंदिरों एवं प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन और पूजा-अर्चना में किसी तरह की परेशानी न हो।
Haridwar
भारी बारिश के कारण मध्य हरिद्वार जलमग्न, कांवड़ यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Haridwar News : उत्तराखंड में देर रात से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हो रही है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण हरिद्वार में जलभराव देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
भारी बारिश के कारण मध्य हरिद्वार जलमग्न
धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। डाक कांवड़ का दौर जारी है और हजारों शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर तेजी से रवाना हो रहे हैं। लेकिन इसी बीच मौसम ने कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
हरिद्वार के कई इलाके हुए जलमग्न
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने मध्य हरिद्वार के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया है। सड़कों पर जगह-जगह पानी भरने से कांवड़ यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्थानीय लोगों के लिए भी आवाजाही मुश्किल हो गई है।

जल निकासी के लिए लगाए गए पंपिंग सेट भी बेअसर
हरिद्वार में हालात ये हैं कि नगर निगम की ओर से जल निकासी के लिए लगाए गए पंपिंग सेट भी लगातार हो रही बारिश के सामने बेअसर नजर आ रहे हैं।जलभराव के इन हालातों ने हरिद्वार के ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों के बावजूद भारी बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। अब सबसे बड़ी चुनौती जलभराव से राहत दिलाने और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने की है।
Uttarakhand
2036 ओलंपिक के लिए मंत्री रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा, भोलेनाथ से मांगा आशीर्वाद

Haridwar News : 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी भारत को मिले इसी कामना के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने कांवड़ उठाई है। इसी के साथ उन्होंने आज ‘ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा’ की शुरुआत की।
Table of Contents
2036 ओलंपिक के लिए मंत्री रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा
भारत 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करे, इस ऐतिहासिक संकल्प और मनोकामना के साथ उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने ‘ओलंपिक 2036 संकल्प कांवड़ यात्रा’ की शुरुआत की है। यात्रा का शुभारंभ आज सुबह 7:00 बजे हरिद्वार स्थित विश्व प्रसिद्ध ‘हर की पैड़ी’ से हुआ।
ओलंपिक के सफल आयोजन का संकल्प लेते हुए उठाया गंगाजल
हर की पैड़ी पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद देश में ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन का संकल्प लेते हुए गंगाजल उठाया। हरिद्वार से शुरू हुई ये कांवड़ यात्रा अपने मार्ग पर आगे बढ़ते हुए रायवाला पहुंच चुकी है।

‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से पूरा मार्ग गुंजायमान
यात्रा में खेल मंत्री के साथ सैकड़ों की संख्या में महिला खिलाड़ी, एथलीट और स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से पूरा मार्ग गुंजायमान हो रहा है।
आज शाम ऋषिकेश के प्रसिद्ध वीरभद्र मंदिर में होगा समापन
बता दें कि मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और खेल प्रेमियों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जा रहा है। इस संकल्प कांवड़ यात्रा का समापन आज शाम ऋषिकेश के प्रसिद्ध वीरभद्र मंदिर में होगा। जहां खेल मंत्री रेखा आर्या भगवान शिव का पवित्र गंगाजल से जलाभिषेक कर भारत की ओलंपिक मेजबानी की सफलता की कामना करेंगी।
Cricket12 hours agoBPH vs ML Dream11 Prediction Match 32: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips
uttarakhand weather21 hours agoउत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी
Chamoli22 hours agoचमोली की नीति घाटी में आया भयानक जलसैलाब, पुल-गाड़ियां बहीं, एक BRO कर्मी लापता
Cricket13 hours agoWEF vs LNS Dream11 Prediction 31st Match, Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Cricket13 hours agoIRE vs AFG Dream11 Prediction 3rd ODI 2026: ड्रीम टीम, पिच रिपोर्ट, और संभावित प्लेइंग 11
big news19 hours agoदेहरादून के फाइव स्टार होटलों में छापा, किचन में मचा हड़कंप, जांच के लिए भेजे गए सैंपल
Haridwar20 hours agoशिवरात्रि पर शिवमय हुई धर्मनगरी, दक्षेश्वर महादेव समेत अन्य मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़
Breakingnews18 hours agoनैनीताल के ताकुला में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग घायल











































