Haridwar
कल उत्तराखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, दौरे को लेकर हरिद्वार में रूट डायवर्जन प्लान जारी

Haridwar News : गृह मंत्री अमित शाह कल उत्तराखंड आ रहे हैं। इस दौरान को धर्मनगरी हरिद्वार में कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। गृह मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शासन-प्रशासन अलर्ट मोड में है। वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते हरिद्वार के लिए रूट प्लान भी जारी किया गया है।
Table of Contents
कल उत्तराखंड आएंगे गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल यानी 7 मार्च 2026 को उत्तराखंड के हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य धामी सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित विशाल महासम्मेलन में शामिल होना और 2027 के अर्धकुंभ की तैयारियों की समीक्षा करना है।
मुख्य यातायात डायवर्जन और पार्किंग प्लान
भारी वाहनों और बसों के लिए –
रुड़की की ओर से आने वाली बसें हरिलोक तिराहे से ऋषिकुल हाईवे, शंकराचार्य चौक और बैरागी कट होते हुए बैरागी कैंप में बनाई गई पार्किंग (सेक्टर-1 और सेक्टर-2) में खड़ी होंगी। ऋषिकेश और देहरादून की ओर से आने वाली बसें चंडी चौक से अलकनंदा कट होते हुए सीधे बैरागी कैंप पार्किंग में जाएंगी।
नजीबाबाद और कुमाऊं की ओर से आने वाली बसों का प्रवेश चंडी चौक से होते हुए बैरागी गेट की ओर रहेगा। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार शहर और मुख्य हाईवे पर भारी वाहनों (ट्रकों आदि) की नो-एंट्री लागू रहेगी। विशेष रूप से दिल्ली-देहरादून और ऋषिकेश मार्ग पर यातायात डायवर्ट किया गया है।
वीवीआईपी कार्यक्रम के चलते पार्किंग की व्यवस्था इस प्रकार रहेगी
- 1. पार्किंग संख्या(1) एनएच प्रोजेक्ट के बायीं ओर -बसों के लिए
- 2. पार्किंग संख्या(2) एनएच प्रोजेक्ट के सामने सेक्टर – 1 कारों के लिए
- 3. पार्किंग संख्या(3) एनएच प्रोजेक्ट के सामने सेक्टर- 2 बसों के लिए
- 4. पार्किंग संख्या(4)पुलिस हैंगर के दाहिनी तरफ -वीआईपी वाहनों हेतु, पार्किंग संख्या(4) पुलिस हैंगर के बायीं तरफ -वीवीआईपी वाहनों हेतु प्रस्तावित की गई है।
- 5. पार्किंग संख्या(5)पुलिस हेंगर के पीछे बीच वाला क्षेत्र -बसों हेतु,
- 6. पार्किंग संख्या(6)नदी घाट पुलिस हेंगर के पीछे ऊपर टंकी के सामने-बसों के लिए
- 7. पार्किंग संख्या (7) अखाड़ों वाली जमीन –रिजर्व,
- 8. पार्किंग संख्या दक्ष पार्किंग – बसों के लिए
- 9. पार्किंग संख्या(9) गड्ढा पार्किंग-रिजर्व रखी गई है।
Haridwar
ऑस्ट्रेलिया से हरिद्वार आया था परिवार, गंगा में नहाते समय NRI की दर्दनाक मौत

Haridwar News : हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। ऑस्ट्रेलिया से अपने परिवार के साथ हरिद्वार आए 31 वर्षीय एनआरआई की गंगा में डूबने से मौत हो गई। सप्तऋषि क्षेत्र में स्नान करते वक्त वह अचानक गहरे पानी में चले गए। परिवार के सामने हुए इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
Table of Contents
हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से NRI की मौत
हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर आए ऑस्ट्रेलिया निवासी 31 वर्षीय एनआरआई वास्तव मूर्ति की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार दोपहर सप्तऋषि क्षेत्र में ठोकर नंबर 16 के पास स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबकर लापता हो गए। करीब चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद जल पुलिस ने कनखल क्षेत्र से उनका शव बरामद किया।
परिवार के सामने हुआ दर्दनाक हादसा
जानकारी के अनुसार वास्तव मूर्ति अपने परिवार के सात सदस्यों के साथ मंगलवार को हरिद्वार पहुंचे थे। उनके साथ पत्नी, सास और ससुर समेत अन्य परिजन भी मौजूद थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे सभी नगर कोतवाली क्षेत्र के सप्तऋषि स्थित ठोकर नंबर 16 के पास गंगा में स्नान कर रहे थे।

बताया गया कि वास्तव मूर्ति को तैरना आता था। इसी वजह से वो गंगा के बीच की ओर जाकर स्नान करने लगे। इसी दौरान वो अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने के बाद लापता हो गए। परिवार के सदस्यों ने उन्हें डूबते देखा तो घाट पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद परिवार में पसरा मातम
घटना की सूचना मिलते ही सप्तऋषि चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जवानों ने गंगा में तलाश अभियान शुरू किया। काफी देर तक घटनास्थल के आसपास खोजबीन की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शाम पांच बजे कनखल क्षेत्र में जल पुलिस ने वास्तव मूर्ति का शव बरामद कर लिया। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Haridwar
हरिद्वार के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 2 महिलाएं बरामद

Haridwar News : हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में देह व्यापार के अवैध धंधे का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने एक होटल में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित बरामद किया गया।
Table of Contents
हरिद्वार के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
जानकारी के मुताबिक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सिडकुल क्षेत्र के एक होटल में अवैध देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान वहां अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया।
होटल से बरामद की गई दोनों महिलाएं
पुलिस के अनुसार, होटल से बरामद की गई दोनों महिलाएं पीड़ित हैं और उनसे जबरन देह व्यापार कराए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
एक महिला और दो पुरुषों को किया गया गिरफ्तार
एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला ने बताया कि संयुक्त टीम की कार्रवाई में एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में ये गतिविधि कब से संचालित हो रही थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
Haridwar
एक साल तक बेटी के साथ करता रहा अश्लील हरकतें, मां की शिकायत पर पिता गिरफ्तार

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपनी ही बेटी के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करने के आरोप लगे हैं। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Table of Contents
एक साल तक बेटी के साथ करता रहा अश्लील हरकतें
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर अपनी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ अश्लील और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मां की शिकायत पर पिता गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, मामला बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का है। महिला ने 31 अक्टूबर को पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति पिछले करीब एक साल से उनकी नाबालिग बेटी के साथ आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था। महिला का कहना है कि कई बार विरोध करने और समझाने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
महिला और बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट के भी आरोप
महिला ने ये भी आरोप लगाया कि उसका पति आए दिन उसके और बच्चों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। इस वजह से नाबालिग बेटी भय और मानसिक परेशानी में रहने लगी थी। बाद में बेटी ने अपनी मां को आपबीती बताई, जिसके बाद मां ने हिम्मत जुटाकर पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए बहादराबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 115(2), 352 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 व 9(एल)(एन)/10 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
Dehradun2 hours agoPM मोदी को CM धामी की चिट्ठी, बताया कैसे बदल रहा है उत्तराखंड
Dehradun3 hours agoदेहरादून में 24 घंटे के भीतर तीन हत्याओं से सनसनी, कहीं नशा तो कहीं संपत्ति विवाद बना वजह
Dehradun2 hours agoदोस्तों ने दिवाली पार्टी पर घर बुलाया, सुबह मोर्चरी में मिला 15 वर्षीय अर्श का शव
Breakingnews1 hour agoशीतकाल के लिए बंद हुए मां गंगा के कपाट, उत्सव डोली मुखबा के लिए रवाना








































