Haridwar
HARIDWAR NEWS: नए सत्र के लिए कड़े निर्देश, अतिरिक्त किताबें और बस्ते का बोझ बढ़ाने पर होगी कार्रवाई !

हरिद्वार : उत्तराखंड में एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र के मद्देनजर मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने निजी स्कूलों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्कूल ने एनसीआरईटी के पाठ्यक्रम के अतिरिक्त किताबें छात्रों को दी और बस्ते का बोझ बढ़ाया तो संबंधित स्कूल पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गुप्ता ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और उप शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि निजी स्कूलों में सिर्फ एनसीआरईटी की किताबें ही लगाई जाएं और अन्य किसी अतिरिक्त किताबों की निगरानी की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बस्ते का बोझ मानकों के अनुसार ही रखा जाए, और ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जो निर्धारित बस्ते के वजन से अधिक किताबें रखते हैं।
इसके साथ ही, उन्होंने ब्लॉक स्तर पर समितियों का गठन करने की बात भी कही, जो बस्ते के बोझ और पाठ्यक्रम की निगरानी करें। गुप्ता ने बताया कि अभिभावकों से शिकायतें मिल रही थीं कि निजी स्कूलों में बच्चों को एनसीआरईटी के पाठ्यक्रम के अलावा अतिरिक्त किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा था। यदि कोई स्कूल ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#AdditionalBooks #BackpackWeight #Action #NCERTCurriculum #EducationGuidelines
Haridwar
कुंभ से पहले हरिद्वार में गैर-हिंदू प्रवेश निषेध की मांग तेज, गंगा सभा ने अधिकारियों-पत्रकारों से की ये अपील

Haridwar : हरिद्वार कुंभ क्षेत्र और आसपास के गंगा घाटों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग लगातार तेज होती जा रही है। लगातार इसे गैर हिंदू क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग की जा रही है।
Table of Contents
कुंभ से पहले हरिद्वार में गैर-हिंदू प्रवेश निषेध की मांग तेज
कुंभ से पहले हरिद्वार में गैर-हिंदू प्रवेश निषेध की मांग को लेकर गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि अहिंदू प्रवेश निषेध की बात की जा रही है, तो वह किसी एक संस्थान तक सीमित नहीं है। चाहे कोई सरकारी विभाग हो, संस्थान हो या मीडिया कर्मी हो, कोई भी अहिंदू व्यक्ति कुंभ क्षेत्र और हर की पौड़ी में प्रवेश न करे—यही उनकी स्पष्ट अपील है।
घाटों पर गैर-हिंदू प्रवेश निषेध के लगाएं जाए बोर्ड
गंगा सभा का कहना है कि सनातन परंपरा, मां गंगा की धार्मिक अस्मिता और हर की पौड़ी की पवित्र व्यवस्था सर्वोपरि है। 1916 के म्युनिसिपल बायलॉज हमारी भावनाओं के आधार पर बने हैं और संवैधानिक अधिकारों के तहत इस व्यवस्था को लागू किया जाना चाहिए।
नितिन गौतम ने हाल ही में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग भेष बदलकर क्षेत्र में प्रवेश कर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि हर की पौड़ी और आसपास के घाटों पर गैर-हिंदू प्रवेश निषेध के बोर्ड लगाए जाएं, कानून और प्रशासन पूरी तरह सजग रहे और क्षेत्र की पवित्रता बनी रहे।

गंगा सभा ने अधिकारियों-पत्रकारों से की ये अपील
गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने बताया कि इस विषय पर उनकी लगभग सभी वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है और उनसे यह भी अपील की गई है कि उनके अधीनस्थ कोई भी गैर-हिंदू कर्मचारी इस क्षेत्र में तैनात न हो।
इसके साथ ही जिला सूचना अधिकारी और मीडिया संस्थानों से भी आग्रह किया जाएगा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में गैर-हिंदू पत्रकारों की ड्यूटी न लगाई जाए। गंगा सभा अध्यक्ष ने सभी सनातनियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि ये मुद्दा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और मां गंगा की मर्यादा से जुड़ा हुआ है।
Uttarakhand
ठंड ने बढ़ाई टेंशन! 15 जनवरी को इस जिले…के सभी स्कूल बंद

Haridwar news: 15 जनवरी को सभी स्कूल बंद, मौसम अलर्ट के बाद डीएम का बड़ा फैसला
मुख्य बिंदु
Haridwar news: उत्तराखंड में बढ़ती ठंड और शीतलहर का असर लगातार तेज होता जा रहा है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने अगले 7 दिनों के लिए कड़े मौसम अलर्ट जारी किए हैं। इसके मद्देनज़र, हरिद्वार जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। 15 जनवरी 2026 को हरिद्वार जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
कल बंद रहेंगे हरिद्वार में सभी स्कूल (haridwar school closed)
डीएम हरिद्वार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, अशासकीय तथा सहायता प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे। साथ ही, आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए ठंड एवं कोहरे की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह निर्णय आवश्यक हो गया।

आदेश का पालन न करने पर होगी सख्त कार्रवाई
वहीं, प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि अवकाश के दौरान ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रखी जा सकती है। इसके अलावा, सभी उप जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, यदि किसी संस्था द्वारा आदेश का उल्लंघन किया गया, तो उसके खिलाफ उत्तराखंड प्रचलन अधिनियम–2005 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों को अनावश्यक ठंड में बाहर न निकलने दें। साथ ही, मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन अवश्य करें। इसलिए, अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहना ही सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
Read more…
Pauri news : पहाड़ में हड़कंप !, जंगली जानवरों के आतंक से बदलना पड़ा स्कूल टाइम
हल्द्वानी में हुई हिंसा को देखते हुए सभी विद्यालयों रहेगी बंद, सुरक्षा की दृष्टि से लिया फैसला।
Haridwar
हरिद्वार में लोहड़ी कार्यक्रम में खड़ी कार में लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Haridwar News : हरिद्वार में लोहड़ी कार्यक्रम के दौरान अचानक एक कार में आग लग गई। रानीपुर मोड़ के पास आगन लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Table of Contents
Haridwar में लोहड़ी कार्यक्रम में खड़ी कार में लगी आग
हरिद्वार के रानीपुर मोड़ के पास चंद्राचार्य चौक पर लोहड़ी कार्यक्रम के दौरान वहीं खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। जिस से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसकी जानकारी पर ट्रैफिक कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
आग लगने से मौके पर मची अफरा-तफरी
कार में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद ट्रैफिक इंस्पेक्टर हितेश शर्मा और एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना देरी किए त्वरित रिस्पॉन्स दिया।
पुलिस कर्मियों ने आसपास की दुकानों से अग्निशामक यंत्र मंगवाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझाया। हरिद्वार पुलिस की सतर्कता, साहस और टीमवर्क से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस की इस तत्परता से आमजन ने राहत की सांस ली।
Cricket17 hours agoPC बनाम PR ड्रीम 11 भविष्यवाणी: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, कप्तान-उपकप्तान और फैंटेसी टिप्स..
big news20 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, शहरी विकास और शिक्षा पर हो सकता है बड़ा फैसला
Pithoragarh14 hours agoOM Parvat पर मंडराया जलवायु संकट: जनवरी में बर्फ के बिना दिखा पवित्र ॐ पर्वत, बढ़ी हिमालय की चिंता..
Ramnagar19 hours agoरामनगर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, हादसे में युवक की मौत, एक घायल
Dehradun16 hours agoपिता के नाम पर कलंक, बेटी के साथ कई बार कर चुका था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
Ramnagar14 hours agoरामनगर में युवक की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या, खून से लतपत मिला शव
Rudraprayag13 hours agoअगस्त्यमुनि में डोली के प्रवेश को लेकर गरमाया मामला, लोगों ने गेट तोड़ने का किया प्रयास
Job18 hours agoRBI Office Attendant Vacancy 2026: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 572 पद, पूरी जानकारी हिंदी में






































