Politics
रुड़की पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, जन आशीर्वाद रैली में भाजपा के पक्ष में मांगे वोट।

रुड़की – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में रुड़की पहुंचे। यहां उन्होंने लक्सर और भगवानपुर क्षेत्र में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में वोट करने की अपील की।

इस दौरान भोगपुर में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत एक ऐसा शक्तिशाली देश बन गया है कि यूक्रेन में फंसे 23 हजार छात्र सकुशल अपने देश वापस आ जाते हैं। 60 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस ने देश को काटने और बांटने का कार्य किया है। जिसके चलते देश आर्थिक दृष्टि से कमजोर होता चला गया है, लेकिन देश में भाजपा की सरकार आते ही भारत विकास की ओर बढ़ने लगा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में आज भारत विश्व में एक शक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है।
कहा कि भारतीय सैनिक अभिनंदन पाकिस्तान में फंस गए तो 24 घंटे के अंदर पाकिस्तान को सैनिक वापस करना पड़ा। केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाने का बड़ा कार्य किया है। कांग्रेस के कार्यकाल में गंभीर बीमारी से पीड़ित गरीब व्यक्ति अपना इलाज नहीं करा पाता था, लेकिन अब भाजपा की सरकार में आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड से सभी गरीबों का मुफ्त इलाज हो रहा है।
कांग्रेस सरकार में जो काम असंभव थे, भाजपा ने उन्हें संभव किया है। इस दौरान लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि भारत पर वर्षों तक मुगलों ने राज किया है। 60 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस ने देश को लूटकर अपनी जेब भरने का कार्य किया है। भाजपा सरकार आने के बाद देश विकास की ओर अग्रसर हुआ है। विश्व में भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है। कहा कि भाजपा के कार्यकाल में देश सोने की चिड़िया बनने जा रहा है। 2024 के चुनाव के बाद जो काम अधूरे रह गए हैं, भाजपा उन्हें पूरा करने का काम करेगी।
Uttarakhand
UTTARAKHAND PRE SIR: 1 अप्रैल से चलेगा सघन मैपिंग अभियान, एक क्लिक पर बुक होंगे BLO

85% मैपिंग हो चुकी है पूरी, कम मैपिंग वाले बूथ पर स्पेशल फोकस
UTTARAKHAND PRE SIR: देहरादून में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कान्फ्रेंस कर आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) की तैयारियों और प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य बिंदु
1 अप्रैल से चलेगा प्री SIR में मैपिंग का सघन अभियान
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ जोगदंडे ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन में प्रदेश में आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण के दृष्टिगत प्री-एसआईआर फेज में 85 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी अप्रैल माह से प्रदेश में और भी सघन डोर-टू-डोर अभियान चलाकर कम मैपिंग वाले बूथ पर स्पेशल फोकस करते हुए मैपिंग का कार्य पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के कम में प्रत्येक बूथ पर एब्सेंट, शिफ्टेड और डेथ (ASD) सूची तैयार की जा रही है ताकि मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य और गहनता से किया जा सके।
ये भी पढ़ें_ Dehradun: SIR को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सख्त, जिलाधिकारियों को एक्शन प्लान के निर्देश
एक क्लिक पर अपने BLO के लिए बुक करा सकते हैं फोनकॉल
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए “बुक ए कॉल विद बीएलओ” के फीचर से मतदाता एक क्लिक पर अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक करा सकते हैं। इसके लिए मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर विजिट करके या ECI-NET मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर अपनी कॉल बुक करा सकते हैं। कॉल बुक कराने के बाद दो दिन के भीतर बीएलओ द्वारा मतदाता से स्वयं संपर्क किया जाएगा।
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में Pre-SIR के तहत 75 % मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 1 फरवरी से शूरू होगा दूसरा चरण
राजनैतिक दलों ने अब तक की 19 हजार BLA’S नियुक्ति
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने राजनैतिक दलों से शत प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्त करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 11733 पोलिंग बूथों के सापेक्ष सभी दलों द्वारा 19116 बीएलए की ही नियुक्ति हुई है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 9276, कांग्रेस पार्टी द्वारा 9506, सीपीआई (एम) द्वारा 217, बीएसपी द्वारा 117 बीएलए की नियुक्ति की गई है।
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में PRE- SIR को लेकर तैयारियां तेज़, प्रत्येक मतदाता तक पहुँच अभियान शुरू
big news
अप्रैल में उत्तराखंड आएंगे PM मोदी, देहरादून से फूकेंगे 2027 के चुनावों का बिगुल, जनसभा को करेंगे संबोधित

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए सियासी बिसात बिछने लगी है। बीजेपी फुल चुनावी मोड में नजर आ रही है। जहां एक ओर गृह मंत्री और रक्षा मंत्री दो जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। तो वहीं अब पीएम मोदी के दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
Table of Contents
अप्रैल में उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगल महीने यानी कि अप्रैल में उत्तराखंड आ सकते हैं। पीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों के लिए हलचल देखने को मिल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अप्रैल के पहले सप्ताह में उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर बैठकों का दौर जारी
पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर बैठकों का दौर जारी है। राज्य सरकार ने तैयारियों के लिए रूपरेखा बनानी भी शुरू कर दी है। पीएम के दौरे के मद्देनजर सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल व एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मंगलवार को जनसभा स्थल के चयन के लिए चंद्रबनी क्षेत्र का जायजा भी लिया।

देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड का पीएम करेंगे शुभारंभ
पीएम मोदी के दौरा अब तक अधिकारिक रूप से तय नहीं है। लेकिन जानकारी मिल रही है कि पीएम मोदी अपने प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे के दौरान देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड का शुभारंभ कर करेंगे। जिसके चलते शासन व प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
चुनावी रणनीति को लेकर पूरी तरह एक्टिव
पीएम मोदी के दौरे को बीजेपी के 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे के बाद अब पीएम मोदी की जनसभा होने जा रही है। इस से पहले गृह मंत्री अमित शाह भी उत्तराखंड पहुंचे थे। पार्टी के शीर्ष नेताओं के ताबड़तोड़ उत्तराखंड दौरे से ये साफ नजर आ रहा है कि बीजेपी चुनावी रणनीति को लेकर पूरी तरह एक्टिव हो गई है।
Uttarakhand
आज दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में सीएम धामी केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे।
Table of Contents
आज दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
कैबिनेट विस्तार के बुधवार को धामी कैबिनेट की पहली बैठक हुई। जिसके बाद आज सीएम धामी दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, फिलहाल केंद्रीय मंत्रियों के साथ उनकी बैठकों का आधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं किया गया है।

पीएम मोदी से भी कर सकते हैं मुलाकात
पीएम मोदी के अप्रैल में उत्तराखंड दौरे की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री इस प्रस्तावित दौरे को लेकर उनसे मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा, राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर विकास कार्यों में केंद्र के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया जा सकता है।
Cricket16 hours agoQUE vs KAR Dream11 Prediction Match 2 PSL 11: पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम
Uttarakhand15 hours agoदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, दो इंस्पेक्टर्स समेत 11 दरोगाओं का तबादला
Cricket16 hours agoWI-W vs AUS-W Dream11 Prediction 1st ODI 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Nainital14 hours agoNAINITAL BUS ACCIDENT: भवाली रोड पर बस हादसा, एक की मौत कई घायल
National10 hours agoप्रधानमंत्री मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पश्चिम एशिया संकट पर होगी चर्चा
Uttarakhand8 hours agoUTTARAKHAND PRE SIR: 1 अप्रैल से चलेगा सघन मैपिंग अभियान, एक क्लिक पर बुक होंगे BLO
Uttarakhand7 hours agoEarth Hour 2026: उत्तराखंड में 28 मार्च को एक घंटे बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें, जानिए क्या है Earth Hour
Uttarakhand13 hours agoमुख्यमंत्री धामी ने PM मोदी से की मुलाकत, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण






































