Almora
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: इस जिले में दिखे दो बच्चों में इन्फ्लूएंजा फ्लू के लक्षण, जांच के लिए भेजे सैंपल।

बागेश्वर – चीन में फैले माइक्रो प्लाज्मा, निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। जिले में दो बच्चों में इन्फ्लूएंजा फ्लू जैसे लक्षण दिखे हैं। दोनों के सैंपल जांच के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजे गए हैं।
एसीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि जिला अस्पताल में दो बच्चों को लाया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण की आशंका को देखते हुए दोनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट चार-पांच दिन में मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि इन्फ्लूएंजा से निपटने के लिए भी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
इस वायरस जनित बीमारी में पांचवीं स्टेज में ऑक्सीजन की जरूरत होती है। जिला अस्पताल के सभी 68 बेड ऑक्सीजन पाइप लाइन से जुड़े हुए हैं। जिला अस्पताल में 650 एलपीएम के दो ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट स्थापित हैं। कांडा और कपकोट सीएचसी में भी ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगे हुए हैं। जरूरत पड़ने पर जिला अस्पताल में अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा। उसके बाद ही आईसोलेशन वार्ड बनाने की कार्यवाही की जाएगी।
big news
अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, बस को पास देते हुए खाई में गिरा पिकअप, 5 गंभीर रूप से घायल

Almora News : अल्मोड़ा में शुक्रावर को सल्ट में सड़क हादसा हो गया। यहां बस को पास देते हुए एक पिकअप वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
अल्मोड़ा में बस को पास देते हुए खाई में गिरा पिकअप
अल्मोड़ा जिले के सल्ट में डोटियाल से सराईखेत की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बस को पास देने के दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिस कारण पिकअप सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
सड़क की हालत खराब होने के कारण हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक सल्ट के डोटियाल से करीब एक किलोमीटर आगे तक सड़क खस्ताहाल है। इसी स्थान पर सामने से आ रही बस को पिकअप चालक पास दे रहा था। इसी दौरान वो वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से बाहर निकालकर सड़क क पहुंचाया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग ही उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए देवायल ले गए। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पांचों घायलों को किया गया हायर सेंटर रेफर
वाहन में सवार पांचों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में वाहन चालक साकम सिंह (35 वर्ष) निवासी सराईखेत, राजेंद्र सिंह (36 वर्ष) निवासी केलाखेड़ा उधमसिंहनगर, सुभाष (19 वर्ष) निवासी नेपाल, चंद्रसेन सैनी (41 वर्ष) निवासी जिला बिजनौर और विजेंद्र सिंह (36 वर्ष) निवासी जिला बिजनौर शामिल हैं। सभी को हायर सेंटर रामनगर के लिए रेफर कर दिया गया है।
big news
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के दिए निर्देश

Almora News : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आज अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा और अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने आयुक्त का स्वागत किया। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर ने रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया।
Table of Contents
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर ने कलेक्टर कोर्ट में लंबित वादों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब न होने पाए।
उन्होंने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को कहा कि उनके अधीनस्थ न्यायालयों में चल रहे वादों की नियमित समीक्षा की जाए।

अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने रिकॉर्ड रूम का भी अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, बहुमूल्य और ऐतिहासिक दस्तावेजों के संरक्षण और उनके डिजिटलीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों के सभी बस्तों पर वर्षवार स्टीकर चस्पा किए जाएं, जिससे अभिलेखों को ट्रेस करना आसान हो। आजादी से पूर्व के अभिलेखों को अलग से सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा भी की
आयुक्त ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराया जाए तथा अनावश्यक देरी से बचा जाए। जनसेवा में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर भी उन्होंने बल दिया।
Almora
25 साल से बुजुर्ग महिला रह रही थी अंधेरे में, ढाई दशक अंधेरे में रहने के बाद अब जगमगाया घर

Almora News : अल्मोड़ा जिले के रानीखेत से ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल एक बुजुर्ग महिला के घर 25 साल बाद बिजली पहुंची है। जिस से उनका खुशी का ठिकाना ना रहा। लेकिन इसके साथ ही सवाल भी उठ रहे हैं कि 25 सालों तक महिला बिजली से वंचित क्यों रही?
Table of Contents
25 साल बाज बुजुर्ग महिला के घर पहुंची बिजली
अल्मोड़ा जिले की तहसील रानीखेत से बीते दिनों एक महिला के घर में 25 सालों से बिजली नहीं थी। मीडिया के माध्यम से संज्ञान में लाया गया था कि कारखेत निवासी लीला देवी का घर विद्युत विहीन है और वे काफी समय से विद्युत सुविधा से वंचित हैं। जिलाधिकारी अंशुल सिंह के संज्ञान में आने के पश्चात उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
ढाई दशक अंधेरे में रहने के बाद अब जगमगाया घर
जिलाधिकारी के निर्देशों ग्राम कारखेत निवासी लीला देवी पत्नी स्व. बिहारी राम के आवासीय भवन में विद्युत विभाग से समन्वय कर बिजली कनेक्शन स्थापित कराया गया। बता दें कि लीला देवी के घर में पिछले काफी समय से विद्युत सुविधा उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने कई बार इसके लिए सरकारी दफ्तर में शिकायत भी की थी।

बिजली आने से बुजुर्ग महिला हुई बेहद खुश
जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिसके क्रम में आज उनके घर में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही, ठंड के मौसम को देखते हुए लीला देवी को सर्दी से बचाव हेतु कंबल का वितरण भी किया गया। प्रशासन द्वारा किए गए इस त्वरित सहयोग से लाभार्थी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन का आभार जताया गया।
Dehradun6 hours agoDehradun: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर दफ्तर में घुसकर हमला, भाजपा विधायक पर लगे आरोप
Dehradun11 hours agoVIKASNAGAR: बोलेरो और बाइक की टक्कर में शिक्षिका की मौत, शिक्षक घायल
Dehradun10 hours agoUTTARAKHAND: जन-जन की सरकार अभियान का रिकॉर्ड के साथ समापन, 45 दिन में 681 शिविर, लाखों लोगों को मिला लाभ
big news10 hours agoउत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 आज से शुरू, नकल रोकने के लिए कड़ी निगरानी और धारा 144 लागू
Jammu & Kashmir7 hours agoSrinagar CRPF Bunker Accident: सीआरपीएफ का बुलेट प्रूफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 जवान घायल
Breakingnews4 hours agoROORKEE: गंगनहर के किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार से मिले दो शव, घटना के बाद इलाके में दहशत
Breakingnews4 hours agoबाहर से आए नेताओं को अब बीजेपी बनाएगी सनातनी, जल्द शुरू करेगी प्रशिक्षण अभियान
big news6 hours agoहल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में सड़कों पर सवर्ण समाज के लोग, रैली निकालकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन





































